भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा  सोर्स- सोशल मीडिया
क्रिकेट

Vijay Hazare Trophy: विजय हजारे ट्रॉफी से रोहित शर्मा की घरेलू क्रिकेट में वापसी, मुंबई MCA को दिया अपडेट

MCA: रोहित शर्मा दिसंबर में होने वाली विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई टीम के लिए खेलते नजर आएंगे। 2027 वनडे वर्ल्ड कप से पहले गेम फिटनेस बनाए रखने के लिए रोहित का यह फैसला बेहद अहम माना जा रहा है।

राहुल उपाध्याय

Highlights

  • रोहित शर्मा दिसंबर में होने वाली विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई टीम के लिए खेलेगें

  • इस संबंध में रोहित ने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) को सूचित कर दिया

  • रोहित ने 2027 वर्ल्ड कप से पहले अपनी गेम फिटनेस और लय बरकरार रखने के लिए लिया ये फैसला

Rohit Sharma Vijay Hazare Trophy 2026-27: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा एक बार फिर मुंबई की जर्सी में घरेलू क्रिकेट के मैदान पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। रोहित ने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) को सूचित कर दिया है कि वह दिसंबर से शुरू हो रहे 50-ओवर डोमेस्टिक टूर्नामेंट 'विजय हजारे ट्रॉफी' में हिस्सा लेंगे।

दरअसल, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अब सिर्फ टी-20 से संन्यास के बाद वनडे फॉर्मेट खेलने वाले रोहित के लिए 2027 ODI वर्ल्ड कप से पहले अपनी गेम फिटनेस और लय बरकरार रखने के लिहाज से यह बेहद महत्वपूर्ण फैसला माना जा रहा है।

कब से कब तक खेला जाएगा टूर्नामेंट?

विजय हजारे ट्रॉफी का आगामी सीजन 14 दिसंबर से शुरू होकर 8 जनवरी तक चलेगा। 'द इंडियन एक्सप्रेस' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रोहित शर्मा श्रीलंका के खिलाफ होने वाली घरेलू वनडे सीरीज के तुरंत बाद मुंबई की टीम से जुड़ेंगे। हालांकि, वर्कलोड मैनेजमेंट को ध्यान में रखते हुए यह अभी पूरी तरह तय नहीं है कि रोहित इस टूर्नामेंट में कुल कितने मैच खेलेंगे।

MCA सूत्र ने क्या कहा और किस मैच से होगी वापसी?

मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) के एक वरिष्ठ सूत्र ने पुष्टि करते हुए बताया कि रोहित शर्मा ने खुद एसोसिएशन से संपर्क किया है और कहा है कि वह श्रीलंका सीरीज समाप्त होने के बाद विजय हजारे ट्रॉफी के लिए उपलब्ध रहेंगे। वह बाद में खुद तय करेंगे कि उन्हें कितने मैचों में खेलना है।

भारत और श्रीलंका के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज 13 दिसंबर से 19 दिसंबर तक खेली जानी है। इस दौरान मुंबई की टीम अपने शुरुआती 3 मैच खेल चुकी होगी। श्रीलंका सीरीज खत्म होने के बाद मुंबई का अगला मुकाबला 21 दिसंबर को सर्विसेज (Services) से है।

माना जा रहा है।कि रोहित इसी मैच से मुंबई की टीम में एंट्री करेंगे। इसके बाद 3 जनवरी से भारत को जिम्बाब्वे के खिलाफ भी वनडे सीरीज खेलनी है, ऐसे में रोहित विजय हजारे ट्रॉफी में 3 से 4 मैच खेल सकते हैं।

पिछले सीजन में जमाया था तूफानी शतक

यह पहली बार नहीं है जब रोहित अंतरराष्ट्रीय व्यस्तताओं के बीच घरेलू क्रिकेट का रुख कर रहे हैं। पिछले साल भी उन्होंने मुंबई के लिए विजय हजारे ट्रॉफी में 2 मैच खेले थे। उस दौरान सिक्किम के खिलाफ मैच में उन्होंने महज 94 गेंदों में 155 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी, हालांकि अगले ही मैच में उत्तराखंड के खिलाफ वह खाता नहीं खोल पाए थे।

रोहित शर्मा का लिस्ट-ए (List-A) करियर रिकॉर्ड

रोहित शर्मा का घरेलू और अंतरराष्ट्रीय लिस्ट-ए करियर बेहद शानदार रहा है। उनके आंकड़े कुछ इस प्रकार हैं:

  • कुल मैच: 364

  • कुल रन: 14,517

  • शतक: 39

राहुल गांधी को कनॉट प्लेस में बंद मिली दुकानें, बोले- कौन करवा रहा व्यापारियों का नुकसान, भाजपा पर लगाए आरोप

Delhi Rally Live: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली, ओपन जीप में आगे बढ़े राहुल-अखिलेश-ममता और अभिषेक

वृंदावन के प्रेमानंद महाराज के बाद Gen Z Baba को मिल रहा लोगों का प्यार; जानिए कौन हैं शाश्वत आचार्य

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध में चीन से हो रहीं फंडिंग! CM फडणवीस ने राहुल गांधी पर लगाए गंभीर आरोप

पंजाब में AAP को झटका! हरमीत पठानमाजरा और चेतन जौरामाजरा ने छोड़ी पार्टी, दोनों का टिकट कटना था तय