पाकिस्तान की जीत पर क्या बोल गए शहबाज शरीफ? पाकिस्तानियों ने ही लगा दी क्लास, सोशल मीडिया पर जमकर हो रहे ट्रोल

Pak vs Sri Lanka Tri Series Final: पाकिस्तान की श्रीलंका पर जीत के बाद प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं। भारत के खिलाफ जीत पर उनके पुराने पोस्ट को लेकर यूजर्स ने सवाल उठाए।
Shehbaz Sharif
शहबाज शरीफ, डोनाल्ड ट्रंप और आसिम मुनीर(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • पाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर वनडे ट्राई-सीरीज का खिताब जीता

  • शहबाज शरीफ भारत के खिलाफ पुराने पोस्ट को लेकर ट्रोल हुए

  • फखर जमान ने फाइनल में 127 रन की शानदार पारी खेली

Shehbaz Sharif Pakistan Tri Series Win Post: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ एक बार फिर सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गए हैं। मामला पाकिस्तान क्रिकेट टीम को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर किए गए उनके पोस्ट से जुड़ा है। पाकिस्तान ने शनिवार को वनडे ट्राई-सीरीज के फाइनल में श्रीलंका को तीन विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। 

शहबाज शरीफ ने टीम की इस जीत के बाद खिलाड़ियों को बधाई दी, लेकिन उनकी पोस्ट की तुलना भारत के खिलाफ पाकिस्तान की पिछली जीत पर किए गए संदेश से होने लगी। इसके बाद से पाकिस्तानी प्रधानमंत्री की सोशल मीडिया पर जमकर बेइज्जत किया जा रहा है। 

जीत के बाद शरीफ ने दी टीम को बधाई

पाकिस्तान की जीत के बाद प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर टीम की तारीफ की। उन्होंने फखर जमान की शतकीय पारी और अराफात मिन्हास तथा हसन नवाज के बीच हुई साझेदारी का विशेष रूप से उल्लेख किया।

शरीफ ने अपनी पोस्ट में लिखा, बधाई हो, पाकिस्तान! लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में ट्राई-सीरीज के फाइनल में श्रीलंका पर ऐतिहासिक जीत। फखर जमान की शानदार सेंचुरी, उसके बाद दो उभरती प्रतिभाओं अराफात मिन्हास और हसन नवाज के बीच बेहतरीन साझेदारी। यह शानदार प्रबंधन, टीमवर्क और दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन है। उन्होंने खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी और टीम का समर्थन करने वाले लाखों प्रशंसकों को भी बधाई दी। 

Shehbaz Sharif
Hong Kong Sixes, IND vs BAN: क्रुणाल पांड्या और शशांक सिंह का कमाल, भारत ने बांग्लादेश को आखिरी गेंद पर हराया

शहबाज की पोस्ट पर क्यों उठे सवाल?

शहबाज शरीफ की इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उनकी पिछली पोस्ट का जिक्र करना शुरू कर दिया। उस पोस्ट में उन्होंने हांगकांग सिक्सेज टूर्नामेंट में भारत को हराने के बाद पाकिस्तान की टीम को बधाई दी थी।

यूजर्स ने सवाल उठाया कि हांगकांग सिक्सेज जैसे टूर्नामेंट में जीत पर एक वरिष्ठ राजनेता की ओर से इतनी उत्साहपूर्ण प्रतिक्रिया क्यों दी गई। यह टूर्नामेंट न तो विश्व कप जैसा वैश्विक आयोजन है और न ही एशिया कप जैसा महाद्वीपीय टूर्नामेंट। 

इसके अलावा, हाल के एशिया कप मुकाबलों में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ बढ़त बनाए रखी है। विश्व कप में भी 2021 में मिली हार को छोड़कर भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ अपने बाकी मुकाबले जीते हैं। इन्हीं वजहों से शरीफ को उनकी सोशल मीडिया पोस्ट के लिए आलोचनाओं का सामना करना पड़ा।

फखर जमान ने खेली दमदार पारी

घुटने की चोट और खराब फॉर्म से जूझ रहे फखर जमान ने शानदार वापसी करते हुए 127 रन की पारी खेली। वहीं, सीरीज के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए अराफात मिन्हास ने महज 31 गेंदों पर 61 रन बनाकर पाकिस्तान की जीत में अहम भूमिका निभाई। पाकिस्तान ने 326 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 48.3 ओवर में सात विकेट पर 331 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।

Shehbaz Sharif
श्रीलंका के 325 रन भी पड़े छोटे, फखर जमान और मिन्हास के तूफान में उड़ा श्रीलंका, पाकिस्तान बना चैंपियन

ट्राई-सीरीज के फाइनल में उतरने से पहले फखर जमान पिछली चार पारियों में सिर्फ 31 रन बना सके थे। इसके अलावा, फील्डिंग के दौरान उनके दाहिने घुटने में चोट लग गई थी, जिसके कारण उन्हें काफी समय ड्रेसिंग रूम में बिताना पड़ा था।