रोहित शर्मा (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

रोहित शर्मा ने शुरू की ऑस्ट्रेलिया दौरे की तैयारी, वायरल होने लगा वीडियो

Rohit Sharma: भारत के वनडे कप्तान रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो नेट्स पर बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं।

उज्जवल सिन्हा

Rohit Sharma Start Batting Practice: भारतीय टी20 टीम इस समय एशिया कप का मुकाबला खेल रही है। वहीं भारत के वनडे कप्तान रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले अभ्यास शुरू कर दिया है। रोहित शर्मा पिछले कुछ समय से भारत के पूर्व सहायक कोच अभिषेक नायर के साथ अभ्यास कर रहे हैं।

रोहित शर्मा ने 11 सितंबर को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। जिसमें वो नेट्स में बल्लेबाजी करते दिख रहे हैं। रोहित शर्मा ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि बहुत अच्छा लग रहा है। वीडियो में उन्होंने कहा कि मैं फिर से यहां आ गया हूं। उसके बाद रोहित शर्मा ने अपनी क्लास दिखाई।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन जल्द होने वाला है। इससे पहले रोहित शर्मा ने ये पोस्ट शेयर किया है। टीम इंडिया अगले महीने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएगी, जहां वह तीन वनडे (50 ओवर) और पांच टी20 मैच खेलेगी। चूंकि रोहित शर्मा ने पिछले साल टी20 क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, इसलिए अब वे सिर्फ वनडे मैचों में खेलते नजर आएंगे।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे मैच 19 अक्टूबर को पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में होगा। इसके बाद दूसरा मैच 23 अक्टूबर को एडिलेड और तीसरा 25 अक्टूबर को सिडनी में खेला जाएगा।

क्या रोहित और विराट भारत ए के लिए खेलेंगे?

रविवार, 7 सितंबर को यह खबर सामने आई कि रोहित शर्मा और विराट कोहली को भारत ए टीम में शामिल किया जा सकता है, जो ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ तीन 50 ओवर के मैच खेलेगी। भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच ये तीन अनौपचारिक वनडे मैच 30 सितंबर, 3 अक्टूबर और 5 अक्टूबर को कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेले जाएंगे।

आंकड़े विराट कोहली रोहित शर्मा
मैच 302 273
पारियां 290 265
रन 14,181 11,168
सर्वश्रेष्ठ स्कोर 183 264
औसत 57.88 48.76
स्ट्राइक रेट 93.34 92.80
शतक / अर्धशतक 51 / 74 32 / 58
चौके / छक्के 1325 / 152 1045 / 344
कैच 161 97
विकेट 5 9
सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी आंकड़े 1/13 2/27

रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 46 वनडे मैचों में 2407 रन बनाए हैं, जबकि कोहली ने 50 ओवरों के प्रारूप में छह बार की विश्व चैंपियन टीम के खिलाफ अब तक खेले गए 50 मैचों में कुल 2451 रन बनाए हैं।

500 इंटरनेशनल मैच से बस एक मैच दूर रोहित

अगर रोहित शर्मा को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम में चुना जाता है और वह इस दौरे पर कम से कम एक मैच खेलते हैं, तो वह भारत के लिए 500 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले पांचवें खिलाड़ी बन जाएंगे। उनसे पहले ये उपलब्धि सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, एमएस धोनी और विराट कोहली हासिल कर चुके हैं।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ये रिकॉर्ड कर सकते हैं अपने नाम

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे मैचों में रोहित के पास अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 20,000 रन पूरे करने, वनडे में सर्वाधिक छक्कों के शाहिद अफरीदी के विश्व रिकॉर्ड और सौरव गांगुली के 11,221 रनों के रिकॉर्ड को तोड़कर वनडे में भारत के तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बनने का भी मौका होगा।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z