रोहित शर्मा (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

IND vs SA: रांची में सचिन को पीछे छोड़ेंगे रोहित शर्मा? इतिहास रचने का है सुनहरा मौका

Rohit Sharma: टीम इंडिया के स्टार रोहित शर्मा रांची वनडे में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उतरते ही कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ने और नया इतिहास रचने का मौका रखते हैं। इस मैच में वे 5 वर्ल्ड रिकॉर्ड बना सकते हैं।

संजय सिंह बिष्ट

India vs South Africa: टीम इंडिया के स्टार ओपनर और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हालिया सीरीज में अपने शानदार प्रदर्शन से एक बार फिर सुर्खियों में रहे। लगातार बड़े शॉट्स और मैच-विनिंग पारियों ने दर्शकों का दिल जीत लिया। अब हिटमैन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में इसी फॉर्म को आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। रांची में होने वाला पहला वनडे रोहित के लिए कई मायनों में ऐतिहासिक साबित हो सकता है, क्योंकि इस मुकाबले में उनके पास पांच बड़े रिकॉर्ड अपने नाम करने का सुनहरा मौका है।

रांची वनडे में रोहित के सामने ये बड़े विश्व रिकॉर्ड

रोहित शर्मा ने अब तक 276 वनडे में 349 छक्के जड़े हैं। वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड शाहिद अफरीदी (351) के नाम है। रांची में अगर रोहित तीन छक्के बटोर लेते हैं, तो वे अफरीदी को पछाड़कर वनडे इतिहास के नए "सिक्स किंग" बन जाएंगे।

इंटरनेशनल क्रिकेट में 20,000 रन का आंकड़ा

रोहित के नाम अभी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के 502 मैचों में 19,902 रन हैं। यानी रांची वनडे में 98 रन बनाते ही हिटमैन 20,000 इंटरनेशनल रन पूरे कर लेंगे। यह उपलब्धि हासिल करने वाले वे चौथे भारतीय बनेंगे। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और राहुल द्रविड़ ही यह मुकाम छू पाए हैं।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के

रोहित ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अब तक 58 छक्के लगाए हैं। इस सूची में डेविड वॉर्नर 64 छक्कों के साथ शीर्ष पर हैं। अगर रोहित रांची में सात छक्के जड़ देते हैं, तो वे इस रिकॉर्ड में भी वॉर्नर को पछाड़कर नंबर-1 बन जाएंगे।

बतौर ओपनर सबसे ज्यादा इंटरनेशनल शतक

इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर ओपनर रोहित शर्मा के 45 शतक हैं। ठीक इतने ही शतक महान सचिन तेंदुलकर के नाम भी दर्ज हैं। रांची में शतक लगाते ही रोहित इस श्रेणी में भी सचिन को पछाड़ देंगे। हालांकि दुनिया में नंबर-1 पर इस समय डेविड वॉर्नर हैं, जिनके नाम 49 शतक हैं।

हिटमैन के लिए बड़ा मौका

रांची का मुकाबला रोहित शर्मा के लिए सिर्फ एक और वनडे नहीं, बल्कि एक ऐसा मैच है जिसमें वे एक साथ कई ऐतिहासिक उपलब्धियों को छू सकते हैं। उनकी फॉर्म भी इसके लिए पूरी तरह तैयार दिख रही है। अगर बल्ला चला, तो हिटमैन इस मैच में रिकॉर्ड्स की बरसात कर सकते हैं और सचिन-विराट जैसे दिग्गजों के खास क्लब में और भी मजबूती से अपनी जगह बना सकते हैं।

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी