रोहित शर्मा (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

रोहित शर्मा का IPL 2026 में बड़ा कारनामा, हासिल किया अहम मुकाबला, विराट-धोनी के इस क्लब का बने हिस्सा

DC vs MI IPL 2026: रोहित शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सलामी बल्लेबाज के रूप में 35 रन की पारी खेली। इस मुकाबले में उन्होंने अपने नाम एक बेहतरीन उपलब्धि हासिल की। पूरी खबर पढ़ें।

संजय सिंह बिष्ट

Rohit Sharma Sixex Record: आईपीएल 2026 के आठवें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा मैच कई मायनों में खास रहा। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस को पहले बल्लेबाजी का मौका मिला और टीम के अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 35 रन की अहम पारी खेली। इसी दौरान उन्होंने एक बड़ी उपलब्धि भी अपने नाम कर ली।

रोहित शर्मा की बड़ी उपलब्धि

रोहित शर्मा आईपीएल इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 50 या उससे ज्यादा छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इस पारी के दौरान उन्होंने यह खास मुकाम हासिल किया, जो उनके शानदार करियर में एक और उपलब्धि जोड़ता है। इतना ही नहीं, रोहित अब आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। इस लिस्ट में पहले दो स्थान पर क्रिस गेल का कब्जा है, जिन्होंने पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 50 से ज्यादा छक्के जड़े हैं।

IPL में एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के

  • 61 - क्रिस गेल बनाम PBKS
  • 54 - क्रिस गेल बनाम KKR
  • 51 - रोहित शर्मा बनाम DC
  • 50 - एमएस धोनी बनाम RCB
  • 48 - विराट कोहली बनाम CSK
  • 47 - रोहित शर्मा बनाम KKR

आईपीएल में 100वां 30+ स्कोर पूरा

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इस मैच में रोहित शर्मा ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की। उन्होंने आईपीएल में अपना 100वां 30+ स्कोर पूरा कर लिया। इस मामले में वह दूसरे स्थान पर हैं। आईपीएल में सबसे ज्यादा 30+ स्कोर बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है, जिन्होंने अब तक 127 बार 30 से ज्यादा रन बनाए हैं। रोहित इस सूची में दूसरे नंबर पर बने हुए हैं और लगातार इस आंकड़े को आगे बढ़ा रहे हैं।

अच्छी शुरुआत के बाद चूके रोहित

इस मैच में रोहित शर्मा के पास बड़ी पारी खेलने का शानदार मौका था, लेकिन वह इसे लंबी पारी में तब्दील नहीं कर सके। उन्होंने 26 गेंदों में 5 चौकों और 1 छक्के की मदद से 35 रन बनाए। उन्हें दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने आउट किया। रोहित शर्मा आईपीएल में चौथी बार अक्षर पटेल की गेंद पर आउट हुए हैं। अक्षर के खिलाफ उनका रिकॉर्ड ज्यादा प्रभावशाली नहीं रहा है। उन्होंने अब तक 77 गेंदों में 67 रन बनाए हैं, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 87.01 का रहा है।

केकेआर के खिलाफ जड़ा था अर्धशतक

इससे पहले रोहित शर्मा ने इस सीजन के पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था। उस मुकाबले में उन्होंने 38 गेंदों में 78 रन बनाए थे, जिसमें 6 चौके और 6 छक्के शामिल थे। उनकी इस पारी ने टीम को मजबूत शुरुआत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।

Bypoll Results 2026 Live: बंगाल-असम में BJP तो तमिलनाडु में TVK ने मारी बाजी, देखें ताजा अपडेट

Delhi Protest LIVE: इंडिया गठबंधन की बैठक शुरू, राष्ट्रपति से मिलेंगे विपक्ष के नेता

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली मेट्रो बंद करने का आदेश किया खारिज, CJP प्रोटेस्ट से पहले सख्ती पर सरकार को लगाई फटकार

कौन हैं नवी पिल्लै, जिन्हें मिला 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार? भारत से भी है कनेक्शन

मुंबई से दिल्ली जाने वाले सावधान! CJP के प्रदर्शन के चलते कई ट्रेनें रद्द व री-शेड्यूल, देखें लिस्ट