रोहित शर्मा का वायरल VIDEO (Image- Social Media) 
क्रिकेट

रोहित भाई वड़ा पाव खाओगे...रोहित शर्मा से फैन ने पूछा, VIDEO में देखें हिटमैन का रिएक्शन

Rohit Sharma का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस दौरान दर्शक दीर्घा में मैच के लुत्फ उठा रहे फैंस ने उनसे कुछ ऐसा सवाल किया कि वह वीडियो रातोंरात सोशल मीडिया पर धूम मचाने लगा है।

अर्पित शुक्ला

Rohit Sharma 'Vada Pav' Viral Video: विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में हिस्सा ले रहे मुंबई के क्रिकेटर रोहित शर्मा का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह मैदान पर फील्डिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। इसी दौरान दर्शक दीर्घा में मौजूद फैंस ने उनसे ऐसा सवाल किया कि यह क्लिप देखते ही देखते इंटरनेट पर छा गई।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जब रोहित मैदान में क्षेत्ररक्षण कर रहे थे, तभी उनके पीछे खड़े एक फैन ने उनसे पूछा, “रोहित भाई वड़ा पाव खाओगे क्या?” इस पर दूसरा फैन बोला, “बैग में रखा है।” पहले फैन ने हंसते हुए कहा, “स्कूल बैग में है, इधर देख लो।”

देखें वीडियो

इसके बाद रोहित शर्मा ने जो प्रतिक्रिया दी, उसने सभी का दिल जीत लिया। उन्होंने नाराज़ होने के बजाय मुस्कुराते हुए हाथ हिलाकर जवाब दिया। उनका यह अंदाज़ देखकर फैंस खुशी से झूम उठे।

सात साल बाद विजय हजारे ट्रॉफी में उतरे रोहित शर्मा

गौरतलब है कि रोहित शर्मा करीब सात साल बाद विजय हजारे ट्रॉफी में कल यानी 24 दिसंबर 2025 को उतरे थे। मैच के दौरान वह पहले की तरह ही फिट और फुर्तीले नजर आए। मुंबई की ओर से पारी की शुरुआत करते हुए उन्होंने सिक्किम के खिलाफ शानदार शतक जड़ा। रोहित ने 94 गेंदों का सामना करते हुए 164.89 की स्ट्राइक रेट से 155 रन बनाए। इस पारी में उनके बल्ले से 18 चौके और 9 छक्के देखने को मिले।

मुंबई को मिली आसान जीत

अगर मैच के नतीजे की बात करें तो जयपुर में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सिक्किम की टीम ने 50 ओवरों में 7 विकेट पर 236 रन बनाए। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए आशीष थापा ने 87 गेंदों में 79 रन की सबसे बड़ी पारी खेली। उनके अलावा के साई सात्विक और क्रांति कुमार ने 34-34 रनों का योगदान दिया।

237 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई की टीम ने 30.3 ओवरों में सिर्फ 2 विकेट खोकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। रोहित शर्मा ने 155 रनों की दमदार पारी खेली, जबकि अंगकृष रघुवंशी ने 58 गेंदों में 38 रन बनाकर उनका अच्छा साथ दिया।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

भवानीसागर बांध से LBP नहर में छोड़ा गया पानी, इरोड के किसानों की सूखती फसलों को मिली राहत

तिरंगा बनाम वंदे मातरम्... भिड़े की रैली में पोस्टर पर विवाद, राष्ट्रगीत को लेकर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने

सोनिया गांधी ने वंदे मातरम गाने से रोका...तो भड़के अमित शाह, चित्तौड़गढ़ से ललकारा, FIR हुई दर्ज- VIDEO

15 अगस्त की सुबह लाल किला जाने से पहले किससे मिले थे PM मोदी? इंस्टा पर शेयर किया ये खास लम्हा, देखें VIDEO