रोहित शर्मा (फोटो- @BCCI) 
क्रिकेट

IND vs AUS: रोहित शर्मा ने सचिन-विराट को छोड़ा पीछे, एडिलेड में 'हिटमैन' ने चौका लगाते ही रचा इतिहास

India vs Australia: रोहित शर्मा ने दूसरे वनडे में शुभमन गिल के साथ मिलकर भारतीय पारी की शुरुआत की और जैसे ही उन्होंने पहला चौका जड़ा, एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली।

संजय सिंह बिष्ट

Rohit Sharma Created History on Australian Soil: ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच एडिलेड में खेले जा रहे वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। टीम इंडिया इस मैच में बिना किसी बदलाव के मैदान पर उतरी है, जबकि कंगारू टीम ने तीन अहम बदलाव किए हैं। ऑस्ट्रेलिया ने जोश फिलिप, नाथन एलिस और मैथ्यू कुहनेमन को बाहर कर एलेक्स कैरी, जेवियर बार्टलेट और एडम जंपा को मौका दिया है। इन बदलावों से साफ है कि ऑस्ट्रेलिया अपनी गेंदबाजी आक्रमण को और मजबूत करना चाहता है।

टॉस हारने के बाद भारत की ओर से कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने पारी की शुरुआत की। दोनों बल्लेबाजों ने शुरुआत में सतर्क रुख अपनाया और पहले दो ओवरों में कोई जोखिम भरा शॉट नहीं खेला। टीम इंडिया ने शुरुआती ओवरों में सिर्फ खाता खोला। हालांकि, तीसरे ओवर में गिल और रोहित ने शानदार टाइमिंग से चौके जड़कर रनों की रफ्तार बढ़ाई और टीम को थोड़ी राहत दी। इसी दौरान रोहित शर्मा ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

रोहित ने ऑस्ट्रेलिया में बनाया रिकॉर्ड

दरअसल, रोहित शर्मा ने अपने पहले चौके के साथ ही ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे क्रिकेट में 1000 रन पूरे कर लिए। यह एक ऐसा मुकाम है, जिसे न तो विराट कोहली और न ही मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर हासिल कर पाए थे। रोहित अब भारत के पहले बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया की धरती पर कंगारुओं के खिलाफ 1000 से अधिक वनडे रन बना लिए हैं। यह उपलब्धि उनकी निरंतरता और विदेशी पिचों पर बेहतरीन प्रदर्शन का प्रमाण है।

ऑस्ट्रेलिया की धरती पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ODI क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन

  • रोहित शर्मा - 1006
  • विराट कोहली - 802
  • सचिन तेंदुलकर - 740
  • एमएस धोनी - 684
  • शिखर धवन - 517

शुरुआती पांच ओवरों में भारतीय टीम की बल्लेबाजी बेहद धीमी रही। तीसरे ओवर में मिचेल स्टार्क के खिलाफ रोहित और गिल ने मिलकर 10 रन जोड़े, लेकिन अगले ओवर में जोश हेजलवुड ने लगातार दूसरा मेडन ओवर फेंककर दबाव बनाए रखा। पांचवें ओवर में भारत को केवल दो रन मिले। नतीजतन, पहले पांच ओवरों में भारतीय स्कोर केवल 14 रन तक ही पहुंच सका।

रोहित शर्मा 24 गेंदों पर 8 रन बनाकर खेल रहे थे, जबकि शुरुआती 20 गेंदों पर उन्होंने सिर्फ 6 रन बनाए। यह आंकड़ा बताता है कि ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने शुरुआत में भारतीय कप्तान को पूरी तरह जकड़कर रखा। दिलचस्प बात यह है कि ऐसा प्रदर्शन रोहित से छह साल बाद देखने को मिला है। पिछली बार 2019 वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने अपनी शुरुआती 20 गेंदों पर मात्र 5 रन बनाए थे।

बिहार म्यूजियम ने पेरिस के लूव्र और न्यूयॉर्क के द मेट को पछाड़ा, विश्व के टॉप 10 लिस्ट में शामिल

PM Kisan 24th Installment: दिवाली से पहले किसानों को तोहफा, कल पीएम किसान की 24वीं किस्त जारी करेंगे PM मोदी

ट्रोलिंग बंद करिए, अपना गढ़ संभालिए, PM मोदी को कांग्रेस का जवाब, नागपुर-वाराणसी में बड़ी हार की दिलाई याद

स्वदेशी तेजस में अमेरिकी इंजन GE-404 क्यों? समझिए भारत के फाइटर जेट का पूरा गणित

असम में बाल विवाह के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन! राज्य में 500 से अधिक लोगों पर पुलिस का शिकंजा