रोहित शर्मा (फोटो- @BCCI) 
क्रिकेट

नेट्स पर दिखा Rohit Sharma का रौद्र रूप, अफगानिस्तान सीरीज से पहले जमकर बहाया पसीना और लगाए बड़े शॉट्स- VIDEO

Rohit Sharma in Nets: अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज से पहले रोहित शर्मा मोहाली में अभ्यास करते हुए दिखाई दिए। इस दौरान उन्होंने काफी लंबे वक्त तक प्रैक्टिस कर सीरीज के लिए खुद को तैयार किया।

संजय सिंह बिष्ट

Rohit Sharma Practice Session: भारत और अफगानिस्तान के बीच टेस्ट मुकाबला खत्म हो चुका है। इस मैच में टीम इंडिया ने बड़ी जीत दर्ज की। टेस्ट सीरीज के बाद अब भारतीय टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज खेलनी है। इस सीरीज में रोहित शर्मा सबसे बड़ा आकृषण का केंद्र रहने वाले हैं। फैंस काफी लंबे वक्त के बाद अपने पूर्व चैंपियन कप्तान को फिर से नीली जर्सी में देखेंगे।

नेट्स में रोहित ने जमकर बहाया पसीना

अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले रोहित शर्मा नेस्ट में पसीना बहाते हुए नजर आए। काफी लंबे समय के बाद वो नेट्स में अभ्यास करते हुए दिखाई दिए। इस दौरान उनके साथ अभ्यास सत्र के दौरान टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर, प्रिंस यादव गुरनूर बराड़ और यशस्वी जायसवाल जैसे खिलाड़ी मौजूद रहे, लेकिन यहां भी रोहित शर्मा की मोजूदगी ने इन युवा खिलाडि़यों पर भारी पड़ी।

अभ्यास सत्र के दौरान को काफी सहज नजर आ रहे थे। बीते दिनों से लगातार रोहित शर्मा की फिटनेस को लेकर संशय बना हुआ था। इस दौरान वनडे क्रिकेट में उनकी वापसी को लेकर आलोचक कई तरह से सवाल खड़े कर रहे थे, लेकिन रोहित शर्मा के इस प्रैक्टिस सेशन को देखते हुए कहीं पर भी नहीं लगा कि वो किसी परेशानी में हैं।

रोहित फिटनेस में दिखें काफी मजबूत

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, अभ्यास सत्र से पहले रोहित शर्मा ने स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच एड्रियन ले रूक्स के साथ फिटनेस ड्रिल की। इस दौरान उन्होंने हल्की दौड़ और शटल रनिंग की, जिसमें ईशान किशन भी शामिल रहे। कई सेट पूरे करने के बाद भी रोहित पूरी तरह फिट और सहज नजर आए।

रोहित ने लंबे वक्त की बल्लेबाजी

रोहित शर्मा जैसे ही अपने जूनियर खिलाडि़यों के बीच नेट्स में पहुंचे तो वहां का माहौल पूरी तरह से बदलकर रह गया। इस दौरान रोहित ने तेज गेंदबाजों और स्पिनरों के खिलाफ लंबे वक्त बल्लेबाजी का अभ्यास किया। बल्लेबाजी करते हुए शुरुआत में उनका बल्ला थोड़ी देर के लिए शांत जरूर रहा, लकिन उसके बाद रोहित ने लंबे-लंबे शॉट्स मारे। इस दौरान एक बार वो नितीश कुमार रेड्डी की गेंद पर LBW आउट हो गए।

13 जून को है पहला ODI

फिर जैसे-जैसे सेशन आगे बढ़ता रहा वैसे-वैसे रोहित का बल्ला भी बोलता रहा। ऐसे में उन्होंने कभी संभलकर तो कभी आगे बढ़कर बडे शॉट्स खेले। ये प्रैक्टिस सेशन रोहित शर्मा के लिए अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में हौसला बढ़ाने वाला रहा। इस दौरान उन्होंने पूरे फोकस के साथ बल्लेबाजी की। रोहित के हावभाव को देखते हुए लग रहा था कि अब खुद को आगामी सीरीज के लिए तैयार कर रहे हो। बता दें कि भारत और अफगानिस्तान के बीच ODI सीरीज की शुरुआत 13 जून से होने वाली है।

CJP Protest: सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद सरकार ने बदला फैसला, 57 की जगह 45 मेट्रो स्टेशन ही रहेंगे बंद

CJP प्रदर्शन के बीच दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर हाहाकार, जाम में फंसी हजारों गाड़ियां; देखें VIDEO

प्रामाणिक वोटर लिस्ट से ही मजबूत होगा लोकतंत्र... SIR के समर्थन में बोले VHP प्रवक्ता श्रीराज नायर

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले प्रकाश आंबेडकर का हमला, सत्ता और विपक्ष दोनों पर लगाया दबाने की राजनीति का आरोप

मेट्रो, ट्रेन, इंटरनेट और शराब की दुकानों पर पाबंदी, दिल्ली में कल क्या खुलेगा-क्या बंद?