रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

साउथ अफ्रीका के खिलाफ रोहित-जयसवाल का तांडव, टूटने से बचा तेंदुलकर-गांगुली का 'महारिकॉर्ड'

Rohit Sharma and Yashasvi Jaiswal: भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरा वनडे 9 विकेट से जीता। रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल की ओपनिंग साझेदारी ने भारतीय टीम को शानदार जीत दिलाई।

उज्जवल सिन्हा

Rohit Sharma and Yashasvi Jaiswal Opening Partnership Record: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए तीसरे मुकाबले में भारत ने 9 विकेट से जीत हासिल कर ली है। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने वनडे सीरीज भी 2-1 से अपने नाम कर ली। साउथ अफ्रीका और भारत के बीच एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबले में रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल की सलामी जोड़ी ने 155 रन की साझेदारी की करके एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। हालांकि, ये जोड़ी सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली का रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गई।

रोहित और यशस्वी ने साउथ अफ्रीका के विरुद्ध वनडे इतिहास में पहले विकेट के लिए दूसरी सबसे बड़ी भारतीय साझेदारी का रिकॉर्ड अपने नाम किया। इस लिस्ट में सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली शीर्ष पर हैं, जिनके बीच 5 अक्टूबर 2001 को जोहान्सबर्ग में खेले गए वनडे मुकाबले में पहले विकेट के लिए 193 रन की साझेदारी हुई थी।

गैरी कर्स्टन और हर्शल गिब्स के नाम सबसे बड़ी साझेदारी

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे इतिहास में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड गैरी कर्स्टन और हर्शल गिब्स के नाम पर है, जिन्होंने 9 मार्च 2000 को कोच्चि में पहले विकेट के लिए 235 रन जोड़े थे। वहीं, भारत की तरफ से विराट कोहली और ऋतुराज गायकवाड़ ने 3 दिसंबर 2025 को तीसरे विकेट के लिए 195 रन जोड़े थे। ऐसा 10वीं बार था, जब भारत की तरफ से साउथ अफ्रीका के विरुद्ध 100 से ज्यादा रन की ओपनिंग साझेदारी हुई। रोहित शर्मा वनडे फॉर्मेट में पहले विकेट के लिए अब तक 35 बार शतकीय साझेदारी का हिस्सा रहे हैं। इस फेहरिस्त में उनसे आगे सिर्फ सचिन तेंदुलकर (40) हैं।

मुकाबले का हाल

विशाखापत्तनम में खेले जा रहे इस मुकाबले की बात करें, तो साउथ अफ्रीकी टीम 47.5 ओवरों में 270 रन पर सिमट गई। इस टीम के लिए क्विंटन डी कॉक ने सर्वाधिक 106 रन बनाए। उनकी इस पारी में 6 छक्के और 8 चौके शामिल रहे, जबकि कप्तान टेंबा बावुमा ने 67 गेंदों में 48 रन की पारी खेली। भारत की तरफ से प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप यादव ने 4-4 विकेट हासिल किए। अर्शदीप सिंह और रवींद्र जडेजा ने 1-1 विकेट निकाला।

इसके जवाब में रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल की सलामी जोड़ी ने 25.5 ओवरों में 155 रन की साझेदारी की। रोहित 73 गेंदों में 3 छक्कों और 7 चौकों के साथ 75 रन बनाकर आउट हुए। इस पारी के साथ रोहित शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 20 हजार रन भी पूरे कर लिए। वहीं उसके बाद यशस्वी जायसवाल ने वनडे क्रिकेट में अपना पहला शतक लगया। यशस्वी जायसवाल ने नाबाद 116 और विराट कोहली ने नाबाद 65 रनों की पारी खेलते हुए टीम को जीत दिला दी।

आपका धर्म पारसी है,अन्य धर्मों पर टिप्पणी करने का हक नहीं, राहुल गांधी पर सांसद निशिकांत दुबे का जुबानी हमला

मनुस्मृति पर राहुल गांधी का वार, निशिकांत दुबे ने किया पलटवार; फिर चर्चा में आया आंबेडकर का विरोध

Weather Update: कई राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, दिल्ली से MP-बिहार तक IMD का बारिश अलर्ट

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार