फिर मोटा हो जाऊंगा...वनडे सीरीज जीतने के बाद रोहित शर्मा का वीडियो हुआ वायरल

Rohit Sharma: सीरीज जीत के बाद टीम इंडिया के जश्न में रोहित शर्मा का मज़ेदार वीडियो वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने यशस्वी का केक खाने से मजाक में इनकार किया। भारतीय टीम ने 2-1 से सीरीज अपने नाम किया।
फिर मोटा हो जाऊंगा...वनडे सीरीज जीतने के बाद रोहित शर्मा का वीडियो हुआ वायरल
रोहित शर्मा (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Rohit Sharma Refuses To Eat Cake: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए तीन मैचों की वनडे सीरीज को भारतीय टीम ने 2-1 से जीत लिया। साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे और निर्णायक मुकाबले में रोहित शर्मा ने 73 गेंदों में 75 रनों की पारी खेली। रोहित ने यशस्वी जायसवाल के साथ मिलकर 155 रनों की साझेदारी की। रोहित ने आक्रामक अंदाज से बल्लेबाजी करते हुए 7 चौके और 3 छक्के लगाए। वहीं यशस्वी जायसवाल ने नाबाद 116 रनों की पारी खेली। इसके साथ ही विराट कोहली ने भी 65 रनों की पारी खेली और मुकाबले को जीत लिया।

सीरीज जीतने के बाद टीम इंडिया ने होटल में केक काटकर जश्न मनाया। वनडे क्रिकेट में अपना पहला शतक लगाने वाले यशस्वी जायसवाल ने केक काटा। केक काटने के बाद जब यशस्वी ने रोहित शर्मा को केक खिलाने की कोशिश की तो उन्होंने मना कर दिया। रोहित शर्मा ने मुस्कुराते हुए मना किया और कहा नहीं खाऊंगा, फिर से मोटा हो जाऊंगा। जिसके बाद यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

रोहित के इस मजेदार रिएक्शन का क्लिप फैंस ने ऑनलाइन शेयर किया है, और अब यह इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। दिलचस्प बात यह रही कि रोहित ने भले ही केक खाने से मना किया, लेकिन उसी वीडियो में विराट कोहली को केक खाते हुए दिख रहे हैं। यशस्वी जायसवाल ने केक काटकर पहले विराट कोहली को ही खिलाया।

रोहित शर्मा का बड़ा माइलस्टोन

मैच जिताने वाली पारी खेलने के साथ ही रोहित ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक और अद्भुत उपलब्धि हासिल की। उन्होंने 20,000 इंटरनेशनल रन पूरे कर लिए। इस माइलस्टोन तक पहुंचने के लिए उन्हें तीसरे वनडे में 27 रनों की जरूरत थी, जिसे उन्होंने केशव महाराज के ओवर में पूरा किया।

भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज़्यादा रन

खिलाड़ी मैच रन सर्वश्रेष्ठ स्कोर शतक/अर्धशतक
सचिन तेंदुलकर 664 34,357 248* 100/164
विराट कोहली 556 27,975 254* 84/145
राहुल द्रविड़ 504 24,064 270 48/145
रोहित शर्मा 505 20,048 264 50/111
सौरव गांगुली 421 18,433 239 38/106

रोहित शर्मा अब सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और विराट कोहली के बाद 20,000 इंटरनेशनल रन बनाने वाले चौथे भारतीय बन गए हैं। कुल मिलाकर दुनिया में सिर्फ 14 क्रिकेटर ही यह आंकड़ा छू सके हैं। 20,048 रन के साथ रोहित अब एबी डिविलियर्स (20,014) को पीछे छोड़ चुके हैं।

रोहित शर्मा ने डेविड वॉर्नर की बराबरी की

एलीट क्लब में शामिल होने के अलावा, रोहित ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने के डेविड वॉर्नर के रिकॉर्ड की भी बराबरी की। वॉर्नर ने 2009 से 2023 तक साउथ अफ्रीका के खिलाफ सभी फॉर्मेट में 60 मैच खेले और 63 छक्के लगाए, जबकि रोहित के नाम भी 58 मैचों की 65 पारियों में 63 छक्के हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com