ऋषभ पंत और वोक्स (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

ऋषभ पंत को चोटिल करने के बाद क्रिस वोक्स ने मांगी माफी, विकेटकीपर ने भी भेजा वॉयस नोट

Rishabh Pant Sent Voice Note to Chris Woakes: क्रिस वोक्स चोटिल होने के बाद भी पांचवें टेस्ट में बल्लेबाजी करने उतरे। जिसके बाद वोक्स की सरहना भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने भी किया।

उज्जवल सिन्हा

Chris Woakes After Horrific Injury: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए पांच मैचों की टेस्ट सीरीज बराबरी पर खत्म हुई। दोनों टीमें 2-2 से मुकाबले को जीतने में सफल रही। वहीं एक मुकाबला ड्रॉ रहा। इस सीरीज के दौरान भारत के ऋषभ पंत और इंग्लैंड के क्रिस वोक्स चोटिल हो गए। दोनों चोटिल होने के कारण पांचवां टेस्ट नहीं खेल सके।

एंडरसन-तेंदुलकर सीरीज खत्म होने के बाद इंग्लैंड के तेज गेंदबाद क्रिस वोक्स ने खुलासा करते हुए कहा कि उन्होंने ऋषभ पंत को चोटिल करने के लिए माफी मांगी है। चौथे टेस्ट के दौरान पंत को स्वीप खलते हुए गेंद अंगूठे पर लगी थी। इसके बाद ऋषभ पंत ने दर्द में बल्लेबाजी की। वहीं क्रिस वोक्स ने पांचवें टेस्ट में कंधा डिसलोकेट होने के बाद भी बल्लेबाजी के लिए उतरे। वो काबिले तारीफ था।

साहस का प्रतीक बने वोक्स और पंत

वोक्स और पंत दोनों ही सीरीज के दौरान गंभीर चोटों के बावजूद बल्लेबाजी के लिए उतरकर अपनी-अपनी टीमों के लिए साहस के प्रतीक बन गए। जहां पंत ने मैनचेस्टर में अपने पैर के टूटे अंगूठे के बावजूद बल्लेबाजी की तो वहीं वोक्स पांचवें टेस्ट के दौरान कंधे की हड्डी खिसकने के बावजूद क्रीज पर उतरे।

पंत से मांगी माफी

वोक्स ने ‘गार्जियन' को दिए इंटरव्यू में कहा कि मैंने देखा कि ऋषभ (पंत) ने इंस्टाग्राम पर सैल्यूट इमोजी के साथ मेरी एक तस्वीर डाली थी तो मैंने उन्हें धन्यवाद देते हुए जवाब दिया कि ‘प्यार के लिए शुक्रिया और उम्मीद है कि पैर ठीक होगा। उन्होंने आगे कहा कि फिर उन्होंने मुझे एक वॉइस नोट भेजा जिसमें कहा था ‘उम्मीद है सब ठीक होगा, उबरने के लिए शुभकामनाएं और उम्मीद है कि हम किसी दिन फिर से मैदान पर मिलेंगे। मेरी गेंद पर चोट लगी, इसलिए मैंने पंत से माफी भी मांगी।

शुभमन गिल ने वोक्स की तारीफ की

वोक्स ने यह भी कहा कि पांचवें टेस्ट में बल्लेबाजी के लिए आने पर भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने उनकी सराहना की थी। वोक्स को एक भी गेंद का सामना करने का मौका नहीं मिला लेकिन उन्होंने कहा कि विकेटों के बीच दौड़ना मुश्किल था। वोक्स ने कहा कि शुभमन ने कहा कि यह अविश्वसनीय बहादुरी थी।

उन्होंने कहा कि मैंने उनसे कहा कि आपने एक अविश्वसनीय सीरीज खेली, शानदार खेल दिखाया और आपकी टीम को इसका श्रेय जाता है। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने इस सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन किया और ऐसे प्रदर्शन के लिए वे बधाई के पात्र हैं। बेशक, दोनों टीम जीतना चाहती थीं लेकिन यह उचित ही लगता है कि सीरीज ड्रॉ रही। (भाषा इनपुट के साथ)

भारत के लिए अक्टूबर कूटनीति का व्यस्त महीना, जानें कौन-सी तारीखें हैं बेहद खास

Who is Smit Machchhar? फ्लाईदुबई घटना में घायल होने के बाद भी बचाई 174 लोगों की जान

हर शनिवार को बंद रहेंगे बैंक, वित्त मंत्रालय की नोटिफिकेशन सोशल मीडिया पर वायरल, जानें क्या है सच?

स्मित मच्छार के साहस ने याद दिलाया 1986 का वो हमला, जिसमें नीरजा भनोट ने आतंकी से लड़कर बचाई थी सैंकड़ों जाने

UPSC Centenary: PM नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक डाक टिकट-सिक्का, कैप्टन स्मित की बहादुरी का किया जिक्र