ऋषभ पंत (सोर्स- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

IND vs SA: ऋषभ पंत की भूमिका पर सस्पेंस खत्म! केएल राहुल ने बताया उनका अहम रोल

IND vs SA: वनडे सीरीज में साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत ने केएल राहुल, ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल तीन विकेटकीपर्स चुने हैं। अब देखने वाली बात होगी कि प्लेइंग इलेवन में किसे मौका मिल पाता है।

संजय सिंह बिष्ट

KL Rahul on Rishabh Pant: टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज की तैयारी में जुटी है। इस बीच सबसे ज्यादा चर्चा ऋषभ पंत की वापसी और उनकी भूमिका को लेकर हो रही है। अगस्त 2024 के बाद पहली बार पंत टीम के साथ लौटे हैं। श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल के चोटिल होने के बाद उनकी एंट्री हुई, मगर प्लेइंग इलेवन में जगह मिलेगी या नहीं। इस पर कप्तान केएल राहुल ने अहम संकेत दिए हैं।

राहुल ने पंत की भूमिका पर दिया स्पष्ट संकेत

प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल से जब पंत की प्लेइंग इलेवन में संभावना को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने साफ कहा कि पंत को केवल बल्लेबाज के तौर पर भी खिलाया जा सकता है। हालांकि प्रैक्टिस सेशन में खुद राहुल ने विकेटकीपिंग की, जिससे ये अंदाजा लगना आसान है कि शुरुआती मैच में पंत को जगह मिलने की स्थिति काफी कम दिखाई दे रही है। केएल राहुल ने कहा कि “पंत लंबे समय से टीम का हिस्सा रहे हैं। सब जानते हैं कि वह टीम में क्या वैल्यू जोड़ते हैं। कभी-कभी खिलाड़ी को अपने मौके का इंतजार भी करना होता है।”

विकेटकीपिंग किसके हाथ?

राहुल के शब्दों से यह लगभग तय है कि प्लेइंग इलेवन में पंत उतरे तो ग्लव्स वही संभालेंगे। लेकिन प्रैक्टिस में राहुल का कीपिंग करना बताता है कि शुरुआती वनडे में शायद वे ही विकेटकीपर होंगे। पंत के करियर की बात करें तो उन्होंने 2018 में वनडे डेब्यू किया था और अब तक 31 मुकाबलों में 871 रन बनाए हैं। इनमें एक शतक और पांच फिफ्टी शामिल हैं। लंबे अंतराल के बाद वापसी कर रहे पंत पर टीम की नजरें जरूर होंगी, मगर अंतिम फैसले के लिए टीम मैनेजमेंट कंडीशंस और कॉम्बिनेशन देख रहा है।

रोहित और विराट की वापसी पर राहुल की बेबाक राय

टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों की वापसी किसी भी टीम के लिए बड़ा प्लस है। राहुल ने कहा कि दोनों सीनियर खिलाड़ियों की मौजूदगी ड्रेसिंग रूम को आत्मविश्वास देती है। उन्होंने कोहली के ट्रेनिंग सेशन का जिक्र करते हुए कहा कि “वनडे में स्ट्राइक रोटेशन बेहद जरूरी है। एक-एक रन मैच का रुख बदल देता है और विराट इसमें हमेशा से माहिर रहे हैं। हम उनसे सीखते रहते हैं।”

टीम का फोकस केवल जीत पर

राहुल ने साफ कहा कि टीम का पूरा फोकस केवल जीत पर है। उन्होंने माना कि सही कॉम्बिनेशन चुनना चुनौती जरूर है, लेकिन प्लानिंग बेहद स्पष्ट है कि हर मैच में बेहतर प्रदर्शन करना और सीरीज जीतना।

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी