पैट कमिंस और ऋषभ पंत (सौजन्यः सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

ऋषभ पंत से डरे पैट कमिंस! बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में बल्ला खामोश रखने के लिए बनाएंगे खास प्लान

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने स्वीकार किया कि ऋषभ पंत ऑस्ट्रेलिया में भारत के लगातार दो टेस्ट सीरीज जीतने के अभियान में ‘बड़ा प्रभाव' रहे थे और उन्होंने इस साल के अंत में होने वाली पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में इस तेजतर्रार विकेटकीपर बल्लेबाज को ‘शांत' रखने की जरूरत पर जोर दिया।

मृणाल पाठक

नई दिल्ली: लंबे समय का बाद ऋषभ पंत ने टेस्ट क्रिकेट में एंट्री ली है। वह बांग्लादेश के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा हैं। उन्होंने इस सीरीज के पहले मुकाबले में भारत के लिए शानदार बल्लेबाजी की थी। भारत की दूसरी पारी में उन्होंने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा था। अब उनकी यह पारी देखकर ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस भी मानों डर गए हैं।

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने स्वीकार किया कि ऋषभ पंत ऑस्ट्रेलिया में भारत के लगातार दो टेस्ट सीरीज जीतने के अभियान में ‘बड़ा प्रभाव' रहे थे और उन्होंने इस साल के अंत में होने वाली पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला में इस तेजतर्रार विकेटकीपर बल्लेबाज को ‘शांत' रखने की जरूरत पर जोर दिया।

ऑस्ट्रेलिया में 2018-19 और 2020-21 में भारत की ऐतिहासिक टेस्ट जीत में अहम भूमिका निभाने वाले 26 वर्षीय पंत ने दिसंबर 2022 में एक भयानक कार दुर्घटना में घायल होने के बाद टेस्ट क्रिेकेट में शानदार वापसी करते हुए पिछले हफ्ते बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट की दूसरी पारी में शतक जड़ा।

कमिंस ने ‘स्टार स्पोर्ट्स' पर कहा, ‘‘वह एक ऐसा खिलाड़ी है जिसका पिछली कुछ श्रृंखलाओं में बहुत बड़ा प्रभाव रहा है और हमें उसे शांत रखने की कोशिश करनी होगी।'' रिवर्स और एक हाथ से फ्लिक जैसे अपने गैरपारंपरिक शॉट के लिए पहचाने जाने वाले पंत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी पिछली दो टेस्ट श्रृंखला में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

पंत ने इस दौरान 12 पारियों में 62.40 के प्रभावशाली औसत से 624 रन बनाए जिसमें उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 159 रन रहा। उन्होंने 2021 में गाबा में दूसरी पारी में नाबाद 89 रन की पारी खेलकर ऑस्ट्रेलिया की इस मैदान पर 32 साल में पहली हार सुनिश्चित की और भारत को 2-1 से श्रृंखला में जीत भी दिलाई।

इस 31 वर्षीय तेज गेंदबाज ने पंत के आक्रामक रवैये की तुलना अपने साथियों ट्रेविस हेड और मिचेल मार्श से की। कमिंस ने कहा, ‘‘हर टीम में एक या दो ऐसे खिलाड़ी होते हैं जो मैच का रुख बदल सकते हैं। आप जानते हैं, हमारे पास ट्रेविस हेड और मिचेल मार्श जैसे खिलाड़ी हैं। मुझे लगता है कि इन खिलाड़ियों के साथ वे आक्रामक होने जा रहे हैं। अगर आप थोड़ा भी चूकते हैं तो वे इसके लिए तैयार रहेंगे।''

ऑस्ट्रेलिया 2014-15 के बाद से भारत के खिलाफ अपनी पहली टेस्ट श्रृंखला जीतने की कोशिश में होगा। पांच मैचों की श्रृंखला 22 नवंबर को पर्थ टेस्ट के साथ शुरू होगी।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Explainer: क्या वाकई ग्रीन हैं ग्रीन क्रैकर्स, प्रदूषण, सेहत और जेब पर कितना असर? आसान भाषा में समझें

ओडिशा सरकार का शिक्षकों को बड़ा तोहफा, प्रभारी प्रधानाचार्यों को हर महीने मिलेगा 10 हजार रुपये तक भत्ता

Festival Business: दिवाली पर देश में 7 लाख करोड़ रुपये का कारोबार, कैट ने 15-18% वृद्धि की जताई उम्मीद

प्रधानमंत्री आवास योजना: नई लिस्ट में नाम आया या नहीं, ऑनलाइन आवेदन कैसे करें; जानें सारी डिटेल

Platform Ticket: दिवाली और छठ पर रेलवे स्टेशनों में एंट्री होगी मुश्किल? 15 नवंबर तक प्लेटफॉर्म टिकट पर रोक