- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Ravichandran Ashwin Started Hindi Podcast Named Ash Ki Baat
यूट्यूब की पिच पर हिंदी फैंस को क्लीन बोल्ड करेंगे अश्विन, शुरू किया ‘ऐश की बात’ पॉडकास्ट
- Written By: मृणाल पाठक
भारतीय टीम के अनुभवी खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन ने फैंस को एक और खुशखबरी सुनाई है। अश्विन ने अपने हिंदी भाषी फैंस के लिए अपना एक नया हिंदी पॉडकास्ट शुरू किया है, जिसका नाम ‘एश की बात’है। अश्विन पहले अंग्रेजी और तमिल में पॉडकास्ट होस्ट करते थे। लेकिन अब वह हिंदी में भी पॉडकास्ट होस्ट करेंगे।

रविचंद्रन अश्विन (सौजन्यः सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: भारतीय टीम के अनुभवी खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में धमाल मचाते हुए शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी की। वह भारत की जीत के हीरो भी रहे। उनकी इस खास प्रदर्शन को देखकर उनके फैंस काफी खुश हुए। ऐसे में अब अश्विन ने अपने फैंस को एक और खुशखबरी सुनाई है। अश्विन ने अपने हिंदी भाषी फैंस के लिए अपना एक नया हिंदी पॉडकास्ट शुरू किया है, जिसका नाम ‘एश की बात’है।
दरअसल, अश्विन पहले अंग्रेजी और तमिल में पॉडकास्ट होस्ट करते थे। लेकिन अब वह हिंदी में भी पॉडकास्ट होस्ट करेंगे। यूट्यूब चैनल के लॉन्चिंग के कुछ ही घंटों में उनके हजारों सब्सक्राइबर भी हो गए थे। हालांकि अश्विन भारत के पहले क्रिकेटर नहीं हैं, जो यूट्यूब पर कदम रखे हैं।
☺️☺️ https://t.co/FSlyhHm13G — Ashwin 🇮🇳 (@ashwinravi99) September 23, 2024
अश्विन से पहले कई क्रिकेटर्स यूट्यूब चैनल शुरू कर चुके हैं। जिसमें भारत के फेमस कमेंट्रेटर आकाश चोपड़ा, पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर, भारत के दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और भारत के ही युवा बल्लेबाज ऋषभ पंत का नाम शामिल है।
सम्बंधित ख़बरें
National Doubles Squash Championship: वेलवन सेंथिलकुमार और जोशना चिनप्पा का दोहरा खिताब
भारतीय हॉकी में विदेशी प्लेयर की एंट्री, श्रीजेश की जगह फ्रांस का ये पूर्व खिलाड़ी बना जूनियर हॉकी टीम का कोच
World Squash Championship: मुस्तफा से हारे चोटरानी, भारत का सफर हुआ समाप्त
भारतीय T20 टीम में हो भुवनेश्वर कुमार की वापसी…, पूर्व दिग्गज का बड़ा बयान
अश्विन अपने शानदार खेल के लिए मशहूर हैं। लेकिन वह क्रिकेट के ज्ञान के लिए भी चर्चा में रहते हैं। उनका पहले से एक अन्य यूट्यूब चैनल है। यह चैनल तमिल भाषा में है। इस चैनल पर 10.54 लाख सब्सक्राइबर हैं। इस चैनल में उनकी बातों को समझने के लिए यूजर्स को अंग्रेजी सबटाइटल का सहारा लेना पड़ा है।
यह भी पढ़ें- हारून लोगार्ट बने अमेरिका राष्ट्रीय क्रिकेट लीग के आयुक्त, नए क्रिकेट टूर्नामेंट की करेंगे शुरूआत
जानकारी के लिए बता दें अश्विन ने बांग्लादेश के खिलाफ चेन्नई में खेले गए पहले टेस्ट में दमदार प्रदर्शन किया था। भारत की पहली पारी में उन्होंने टीम की खराब शुरुआत को संभालते हुए शतकीय पारी (113) खेली ती। उसके बाद बांग्लादेश की दूसरी पारी में 88 रन देकर उन्होंने 6 विकेट अपने नाम किए थे। उन्होंने 37वीं बार 5 विकेट या उससे ज्यादा विकेट लेने का कारनामा किया है। उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया था।
Ravichandran ashwin started hindi podcast named ash ki baat
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Karnataka CM 2026: डीके शिवकुमार बने कांग्रेस विधायक दल के नेता, 3 जून को लेंगे 24वें मुख्यमंत्री पद की शपथ
May 30, 2026 | 07:54 PMशासक हत्यारे बन गए…अभिषेक बनर्जी पर हमले से भड़कीं ममता, कहा- उन्हें शर्म आनी चाहिए
May 30, 2026 | 07:51 PMKala Hiran Poster: सलमान खान की गिरफ्तारी, कोर्टरूम ड्रामा, ‘काला हिरण’ का पोस्टर जारी, इस दिन आएगा टीजर
May 30, 2026 | 07:45 PM19 के ओलिवर पीक ने डेब्यू मैच में रचा इतिहास, पाकिस्तान के खिलाफ तोड़ा दिग्गज रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड
May 30, 2026 | 07:33 PMBullet Train से जुड़ेगा नासिक, बनेगा सुवर्ण त्रिकोण, जापान सरकार के सहयोग से मिलेगी प्रोजेक्ट को रफ्तार
May 30, 2026 | 07:26 PMउड़ता महाराष्ट्र नहीं! 25 जून से शुरू होगा ‘नशामुक्त महाराष्ट्र अभियान’, सरकार का एक्शन प्लान तैयार
May 30, 2026 | 07:14 PMRobotic Surgery In India: हैदराबाद में हुआ मेडिकल मिरेकल, चीन में बैठे डॉक्टर ने किया भारत की महिला का ऑपरेशन
May 30, 2026 | 07:07 PMवीडियो गैलरी

क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM














