ऋषभ पंत और महेंद्र सिंह धोनी (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

चेला पंत ने गुरु धोनी को छोड़ा पीछे, भारत-इंग्लैंड टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा..

लॉर्ड्स में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के दौरान ऋषभ पंत ने महेंद्र सिंह धोनी के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। भारत-इंग्लैंड के बीच टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं।

उज्जवल सिन्हा

लॉर्ड्स: भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में तीसरा टेस्ट खेला जा रहा है। इस मुकाबले में ऋषभ पंत ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। पंत ने इस मुकाबले के पहली पारी में 74 रन बनाए। उन्होंने खेल के तीसरे भारत-इंग्लैंड टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं। पंत ने महेंद्र सिंह धोनी के रिकॉर्ड को तोड़कर यह उपलब्धि हासिल की है।

पंत ने इस पारी में 35 रन बनाते ही धोनी का रिकॉर्ड तोड़ दिया। उन्होंने ब्रायडन कार्स द्वारा फेंके गए भारत की पहली पारी के 52वें ओवर की दूसरी गेंद पर एक रन लेकर यह उपलब्धि हासिल की। धोनी ने अपने 9 साल के टेस्ट करियर के दौरान इंग्लैंड के खिलाफ कुल 21 टेस्ट मैच खेले और उसमें 1157 रन बनाए। जबकि पंत के नाम केवल 12 टेस्ट मैचों में 1197 रन है।

भारत-इंग्लैंड टेस्ट मैचों में विकेटकीपर द्वारा सर्वाधिक रन

  • ऋषभ पंत - 12 टेस्ट मैचों में 1197* रन
  • एमएस धोनी - 21 टेस्ट मैचों में 1157 रन

लॉर्ड्स में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में भारत के लिए पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे। पंत 74 के स्कोर पर रन आउट हो गए। वो अपने ही कॉल पर रन आउट हो गए। बेन स्टोक्स के डायरेक्ट थ्रो के कारण ऋषभ पंत को वापस जाना पड़ा।

धोनी के अर्धशतक के रिकॉर्ड की भी बराबरी की

लॉर्ड्स टेस्ट की पहली पारी में अर्धशतक लगाने वाले पंत ने इंग्लैंड में 22 टेस्ट पारियों में आठवीं बार 50 रन का आंकड़ा पार किया और इस तरह उन्होंने किसी भी मेहमान विकेटकीपर द्वारा टेस्ट मैचों में सर्वाधिक 50+ स्कोर बनाने के एमएस धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। अपने नौ साल के टेस्ट करियर के दौरान, धोनी ने इंग्लैंड में 23 पारियों में आठ बार 50 रन का आंकड़ा पार किया।

लॉर्ड्स में खेली अर्धशतकीय पारी

पंत ने पहली पारी में भारत के लिए 112 गेंदों पर 74 रन बनाए और केएल राहुल (100) के साथ चौथे विकेट के लिए 141 रन जोड़े। 66वें ओवर की तीसरी गेंद पर बेन स्टोक्स ने पंत को रन आउट कर दिया। पहली पारी में क्रीज पर रहते हुए पंत ने आठ चौके और दो छक्के लगाए। इसके साथ ही टेस्ट में अब उनके नाम 88 छक्के हो गए हैं। वह रोहित शर्मा के छक्कों के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। अब तक केवल वीरेंद्र सहवाग (91) ने ही भारतीयों में पंत से ज़्यादा टेस्ट छक्के लगाए हैं।

मणिपुर के सेनापति जिले में भड़की हिंसा, घरों में लगाई आग, CRPF जवान घायल, चश्मदीद ने बताई खौफनाक दास्तां

तमिलनाडु में मुफ्त योजनाओं का ऐलान, साल में 3 फ्री LPG सिलेंडर, महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स के लिए मुफ्त बस सफर

इनके आगे गिरगिट भी शर्मिंदा...CM योगी ने कांग्रेस के दोहरे आचरण पर बोला हमला, राहुल को ग्रंथ पढ़ने की दी नसीहत

BRICS मीटिंग से पहले अजीत डोभाल का चीन दौरा, रिश्तों में फिर आई तेजी, अगले महीने दिल्ली आ सकते हैं शी जिनपिंग

मछली शाकाहारी से आस्था का अपमान तक, अजय राय के भोज पर गरमाई सियासत, कहा- कथनी और करनी में अंतर