क्रिकेट

ऋषभ पंत ने विव रिचर्ड्स को पीछे छोड़ते हुए रचा इतिहास, ऐसा करने वाले दुनिया के..

ऋषभ पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ बड़ा कारनामा किया है। वो इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ अब तक 35 छक्के लगाए हैं।

उज्जवल सिन्हा

लॉर्ड्स: भारत और इंग्लैंड के बीच एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के तीसरे मुकाबले में ऋषभ पंत ने अपना अर्धशतक छक्के के साथ पूरा किया। इसके साथ ही वो इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। पंत ने विवियन रिचर्ड्स को पीछे छोड़ते हुए यह कारनामा अपने नाम किया।

ऋषभ पंत ने स्टोक्स को छक्का लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। इस छक्के के साथ वो इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में अब तक 35 छक्का लगा चुके हैं। उन्होंने इस मामले में विवियन रिचर्ड्स को भी पीछे छोड़ दिया। विव रिचर्ड्स ने अपने जमाने में इंग्लैंड के खिलाफ खेलते हुए 34 छक्के लगाए थे।

विवयन रिचर्ड्स को छोड़ा पीछे

अपने 17 साल के लंबे टेस्ट करियर के दौरान, रिचर्ड्स ने इंग्लैंड के खिलाफ 36 टेस्ट खेले और 34 छक्के लगाए। जबकि पंत, जो इस हफ्ते लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ अपना 12वां टेस्ट खेल रहे हैं। उन्होंने अब उनसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वहीं इसके बाद इस सूची में टिम साउदी का नाम है। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 30 छक्के लगाए हैं। वहीं इस लिस्ट में यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल भी शामिल हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

  • 35 ऋषभ पंत
  • 34 विव रिचर्ड्स
  • 30 टिम साउदी
  • 27 यशस्वी जायसवाल
  • 26 शुभमन गिल

लॉर्ड्स में खेली अर्धशतकीय पारी

पंत ने पहली पारी में भारत के लिए 112 गेंदों पर 74 रन बनाए और केएल राहुल (नाबाद 98) के साथ चौथे विकेट के लिए 141 रन जोड़े। 66वें ओवर की तीसरी गेंद पर बेन स्टोक्स ने पंत को रन आउट कर दिया। पहली पारी में क्रीज पर रहते हुए पंत ने आठ चौके और दो छक्के लगाए। इसके साथ ही टेस्ट में अब उनके नाम 88 छक्के हो गए हैं। वह रोहित शर्मा के छक्कों के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। अब तक केवल वीरेंद्र सहवाग (91) ने ही भारतीयों में पंत से ज़्यादा टेस्ट छक्के लगाए हैं।

टेस्ट मैचों में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले भारतीय

  • वीरेंद्र सहवाग- 91
  • ऋषभ पंत- 88
  • रोहित शर्मा- 88
  • एमएस धोनी- 78
  • रविंद्र जडेजा- 72

लॉर्ड्स टेस्ट की पहली पारी में अर्धशतक लगाने वाले पंत ने इंग्लैंड में 22 टेस्ट पारियों में आठवीं बार 50 रन का आंकड़ा पार किया और इस तरह उन्होंने किसी भी मेहमान विकेटकीपर द्वारा टेस्ट मैचों में सर्वाधिक 50+ स्कोर बनाने के एमएस धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। अपने नौ साल के टेस्ट करियर के दौरान, धोनी ने इंग्लैंड में 23 पारियों में आठ बार 50 रन का आंकड़ा पार किया।

मणिपुर के सेनापति जिले में भड़की हिंसा, घरों में लगाई आग, CRPF जवान घायल, चश्मदीद ने बताई खौफनाक दास्तां

तमिलनाडु में मुफ्त योजनाओं का ऐलान, साल में 3 फ्री LPG सिलेंडर, महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स के लिए मुफ्त बस सफर

इनके आगे गिरगिट भी शर्मिंदा...CM योगी ने कांग्रेस के दोहरे आचरण पर बोला हमला, राहुल को ग्रंथ पढ़ने की दी नसीहत

BRICS मीटिंग से पहले अजीत डोभाल का चीन दौरा, रिश्तों में फिर आई तेजी, अगले महीने दिल्ली आ सकते हैं शी जिनपिंग

मछली शाकाहारी से आस्था का अपमान तक, अजय राय के भोज पर गरमाई सियासत, कहा- कथनी और करनी में अंतर