ऋषभ पंत (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

LSG के कप्तान पर पूर्व दिग्गज ने दिया बड़ा बयान, बताया पंत को किस नंबर पर बल्लेबाजी करनी चाहिए?

Rishabh Pant IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का इंतजार खत्म होने वाला है। 28 मार्च से टूर्नामेंट शुरू होगा, जहां कई बड़े सितारे मैदान पर अपना जलवा बिखेरते नजर आएंगे।

संजय सिंह बिष्ट

Faf du Plessis on Rishabh Pant: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है। इस सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की टीम 1 अप्रैल से अपने अभियान की शुरुआत करेगी। टीम के कप्तान ऋषभ पंत पहले मैच की तैयारियों में जुटे हैं। इसी बीच साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने उन्हें अहम सलाह दी है।

नंबर-3 पर बल्लेबाजी की सलाह

फाफ डु प्लेसिस का मानना है कि ऋषभ पंत को इस सीजन में नंबर 3 पर बल्लेबाजी करनी चाहिए। उनके मुताबिक, इस पोजिशन पर पंत अपनी बल्लेबाजी का अधिकतम प्रभाव दिखा सकते हैं। डु प्लेसिस ने यह भी कहा कि पंत को अपने खेल में संतुलन बनाए रखना होगा और अनावश्यक जोखिम लेने से बचना चाहिए। अगर वह अपने शॉट्स पर नियंत्रण रखते हैं, तो टीम के लिए और भी ज्यादा उपयोगी साबित हो सकते हैं।

पिछले सीजन में नंबर-3 पर शानदार प्रदर्शन

अगर पिछले सीजन की बात करें तो ऋषभ पंत का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था। उन्होंने IPL 2025 में कई अलग-अलग बैटिंग पोजिशन पर खुद को आजमाया, लेकिन निरंतरता नहीं दिखा सके। हालांकि, नंबर 3 पर उन्हें सबसे ज्यादा सफलता मिली। लखनऊ सुपर जायंट्स के आखिरी लीग मैच में पंत ने तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 61 गेंदों में नाबाद 118 रन बनाए थे। यह उनकी सीजन की सर्वश्रेष्ठ पारी थी, जिसने उनकी इस पोजिशन पर मजबूती को साबित किया।

टीम कॉम्बिनेशन पर डु प्लेसिस की राय

जियोस्टार के IPL Today Live शो में बात करते हुए डु प्लेसिस ने कहा कि आंकड़े भी यही बताते हैं कि पंत के लिए नंबर 3 सबसे उपयुक्त स्थान है। उन्होंने संकेत दिए कि इस सीजन में पंत इसी क्रम पर बल्लेबाजी कर सकते हैं, जबकि निकोलस पूरन नंबर 4 की भूमिका निभा सकते हैं। इससे टीम का बैटिंग ऑर्डर संतुलित नजर आता है।

LSG की मजबूत बल्लेबाजी लाइन-अप

डु प्लेसिस ने आगे कहा कि LSG ने 2026 के ऑक्शन में बेहतरीन खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया है, जिससे उनकी बल्लेबाजी काफी मजबूत नजर आ रही है। पंत के अलावा एडेन मार्करम, मिचेल मार्श और पूरन जैसे खिलाड़ी टीम को मजबूती देते हैं।

IPL 2026 का पहला मुकाबला बेंगलुरु में खेला जाएगा, जहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स अपनी शुरुआत 1 अप्रैल को अपने घरेलू मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ करेगी।

NALSAR में CJI के विरोध पर BCI का बड़ा एक्शन, 2026 बैच के छात्रों के वकील बनने पर लगाई रोक

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: उत्तराखंड के चमोली में बड़ा हादसा, भूस्खलन से निर्माणाधीन टनल धंसा

जबरदस्ती गले पड़ते हैं PM मोदी...केंद्र पर राहुल गांधी ने कसा तंज, बोले- विदेश नीति में फेल हुई सरकार

उत्तराखंड के चमोली में बड़ा हादसा, अचानक टनल धंसने से कई मजदूरों के फंसने की आशंका; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

जमीन झारखंड की...फैसला दिल्ली से क्यों? मोदी सरकार पर भड़के CM सोरेन, कहा- ऐसा आंदोलन होगा कि देश देखेगा