ऋतुराज गायकवाड़ और ऋषभ पंत (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

IND vs SA: ऋतुराज गायकवाड़ और ऋषभ पंत की वनडे में वापसी, केएल राहुल संभालेंगे कमान

साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वॉड का ऐलान हो चुका है। इस सीरीज में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और ऋतुराज गायकवाड़ की लंबे वक्त के बात वनडे क्रिकेट में वापसी हुई है।

संजय सिंह बिष्ट

India vs South Africa One Day Series: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। इस बार चयनकर्ताओं ने स्क्वॉड में दो बड़े बदलाव किए हैं। लंबे समय बाद ऋतुराज गायकवाड़ और ऋषभ पंत की वनडे टीम में वापसी हुई है। दोनों खिलाड़ी हाल ही में शानदार फॉर्म में रहे हैं और उनके प्रदर्शन ने एक बार फिर उन्हें राष्ट्रीय टीम में जगह दिलाई है। दूसरी ओर, टीम की कमान इस बार अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल के हाथों में होगी। शुभमन गिल गर्दन में ऐंठन की समस्या के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं, जिसके चलते टीम मैनेजमेंट ने राहुल पर भरोसा जताया है।

ऋतुराज गायकवाड़ और ऋषभ पंत की वनडे में हुई वापसी

लंबे समय बाद वनडे टीम में शामिल हुए ऋतुराज गायकवाड़ दिसंबर 2024 के बाद पहली बार भारत के लिए 50 ओवर फॉर्मेट खेलते नजर आएंगे। लगभग 23 महीनों बाद उनकी वापसी हुई है। गायकवाड़ ने हाल ही में इंडिया A की ओर से खेलते हुए शानदार बल्लेबाजी की थी, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल रहा। उनकी निरंतरता और तकनीक ने चयनकर्ताओं को प्रभावित किया और उन्हें फिर से मौका मिला है। वहीं, टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत भी वापसी कर चुके हैं। पंत की फिटनेस में जबरदस्त सुधार देखने को मिला है और उन्होंने घरेलू मैचों में शानदार प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा। लंबे समय तक चोट से दूर रहने के बाद उनकी वापसी टीम इंडिया के लिए बड़ी राहत मानी जा रही है। पंत की मौजूदगी मिडिल ऑर्डर को मजबूती देगी और विकेट के पीछे उनका अनुभव बेहद काम आएगा।

केएल राहुल को मिली कमान

सीरीज के लिए केएल राहुल को टीम इंडिया का कप्तान नियुक्त किया गया है। शुभमन गिल के बाहर हो जाने के बाद चयनकर्ताओं ने राहुल को टीम का नेतृत्व सौंपने का फैसला किया। राहुल को अनुभवी खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली का भी साथ मिलेगा। ये दोनों सीनियर बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम का हिस्सा थे और अब घरेलू मैदान पर भी टीम को मजबूती देंगे। राहुल हाल ही में अच्छी फॉर्म में रहे हैं और एक जिम्मेदार कप्तान के रूप में टीम को संतुलित दिशा दे सकते हैं।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत का वनडे स्क्वॉड

रोहित शर्मा, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, केएल राहुल (कप्तान) (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, ऋतुराज गायकवाड़, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, ध्रुव जुरेल।

अरविंद केजरीवाल फिर बने AAP के राष्ट्रीय संयोजक, सर्वसम्मति से हुआ चुनाव, नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन

अशोक सिद्धार्थ ने मानी मायावती की शर्त, दामाद का करियर बचाने के लिए छोड़ी राजनीति, कहा- आप त्याग-दया की मूर्ति

विनेश फोगाट को विश्व चैंपियनशिप ट्रायल में मौका देने पर हाई कोर्ट ने WFI से मांगा जवाब

Weather Alert: ओडिशा में रेड अलर्ट, छत्तीसगढ़-झारखंड समेत 12 राज्यों में भारी बारिश, 60 Kmph तक चलेंगी हवाएं

गोविंद बल्लभ पंत: आजादी की लड़ाई से यूपी के पहले मुख्यमंत्री तक, राष्ट्र निर्माण में निभाई अहम भूमिका