जैकब डफी (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

RCB vs SRH: IPL में डेब्यू करते ही छाए जैकब डफी, जीता 'प्लेयर ऑफ द मैच' का खिताब

Jacob Duffy: आईपीएल 2026 के ओपनिंग मैच में आरसीबी ने एसआरएच को 6 विकेट से हराया। जैकब डफी की घातक गेंदबाजी और विराट-देवदत्त की शानदार पारियों से बेंगलुरु ने आसान जीत दर्ज की।

उज्जवल सिन्हा

Royal Challengers Bengaluru vs Sunrisers Hyderabad: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (आईपीएल 2026) के उद्घाटन मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को 6 विकेट से हरा दिया। आरसीबी की जीत में विराट और देवदत्त की बेहतरीन अर्धशतकीय पारियों के अलावा तेज गेंदबाज जैकब डफी की अहम भूमिका रही।

डफी का यह पहला आईपीएल मैच था और पहले मैच में ही शानदार गेंदबाज करते हुए उन्होंने प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता। जैकब डफी ने 4 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट लिए थे। डफी ने  हेड, अभिषेक और नितीश रेड्डी के अहम विकेट लेते हुए एसआरएच की बल्लेबाजी के शीर्ष क्रम को झकझोर दिया

शानदार प्रदर्शन के बाद डफी ने क्या कहा?

मैच के बाद डफी ने कहा, "बहुत अच्छा लग रहा है। मैंने बैंगलोर और आरसीबी के बारे में बहुत अच्छी-अच्छी बातें सुनी हैं। कैंपेन की शुरुआत करने का यह एक जबरदस्त तरीका है। मैं बस उस बड़े खिलाड़ी की जगह (हेजलवुड) बचाकर रख रहा हूं। हमने यह पहचान लिया है कि बैंगलोर में नई गेंद थोड़ा-बहुत असर दिखाती है। हम यहां की परिस्थितियों और यहां क्या चीजें काम करती हैं, इस बारे में काफी चर्चा करते हैं। यह विकेट थोड़ा अलग है। पिछले कुछ महीनों में मैंने यहां इस तरह की उछाल वाला कोई विकेट नहीं देखा है। जब तक गेंद यहां नई और सख्त रहती है, तब तक गेंदबाजी करने का यह सबसे अच्छा समय होता है।"

मुकाबले का हाल

मैच की बात करें तो आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत बेहद खराब रही। हालांकि इसके बाद भी 200 रनों का आंकड़ा पार किया। हैदराबाद ने 9 विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाए। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए कप्तान ईशान किशन ने 38 गेंदों में 80 रनों की पारी खेली। वहीं अनिकेत वर्मा ने 18 गेंदों में 43 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। वहीं हनरिच क्लासेन ने 31 रनों का योगदान दिया। आरसीबी के लिए जेकब डफी ने 3, रोमारियो शेफर्ड ने 3 विकेट चटकाए।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी ने महज 15.4 ओवर में ही 203 रन बनाकर मुकाबले को जीत लिया। विराट कोहली ने नाबाद 69 रनों की पारी खेली। वहीं देवदत्त पडिक्कल ने 26 गेंदों में ही 61 रन बनाकर मुकाबले को एकतरफा कर दिया। रजत पाटीदार ने 31 और टिम डेविड ने 16 रनों का योगदान दिया। हैदराबाद के लिए डेविड पेन ने 2 विकेट चटकाए।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, यूपी की 11 सीटों पर नजर

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

चक्रवात अर्णव आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा, 140 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, 12 विपक्षी पार्टियों की संयुक्त याचिका को साथ सुनेगा कोर्ट