टिम डेविड (सोर्स- आरसीबी वीडियो) 
क्रिकेट

टिम डेविड नहीं, स्विम डेविड...बेंगलुरु के खिलाड़ी ने मैदान को बना दिया स्विमिंग पूल, खूब लूटे मजे- देखें VIDEO

आरसीबी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि एक तरफ ग्राउंड्समैन मैच के लिए मैदान को सेफ रखने की पूरी कोशिश कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ टिम डेविड ने मैदान को स्विमिंग पूल में बदल दिया है।

मृणाल पाठक

बेंगलुरु: 17 मई से आईपीएल 2025 की दोबारा शुरुआत होने जा रही है। भारत-पाकिस्तान में बढ़ते तनाव को देखते हुए बीसीसीआई ने आईपीएल पर एक हफ्ते की रोक लगा दी थी, हालांकि अब आरसीबी और कोलकाता नाइट राइडर्स के मुकाबले से ये दोबारा शुरू होने वाला है, लेकिन इस मैच से पहले आरसीबी ने टिम डेविड का एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसे देखकर आप हंसते-हंसते पेट पकड़ लेंगे।

दरअसल, बीते दिन बेंगलुरु में जमकर बारिश हुई है। जिसकी वजह से एम चिन्नास्वामी मैदान पूरी तरह भीग गया और वहां पानी जम गया। जिसके बाद आरसीबी के दिग्गज खिलाड़ी टिम डेविड जमकर बारिश का मजा लेते हुए दिखाई दिए।

आरसीबी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि एक तरफ ग्राउंड मैन मैदान साफ मैदान पर मुकाबले के लिए बचाने की हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं, तो वहीं दूसरे तरफ टिम डेविड ने मैदान को ही स्विमिंग पूल बना लिया। वह मैदान पर बारिश का मजा लूटने नजर आए। इतना ही नहीं, उन्होंने जमकर मैदान पर स्लाइड भी किया।

टिम डेविड का ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हर कोई ये कह रहा है कि विदेशी खिलाड़ी ने तो मैदान को ही स्विमिंग पूल बना दिया। वीडियो को आरसीबी फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

हालांकि, 17 मई को खेले जाने वाले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के मुकाबले पर बारिश की काली नजर है। 17 मई को बेंगलुरु में 70 प्रतिशत बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। जिसकी वजह से मैच रद्द भी हो सकता है और अगर ऐसा हुआ तो आरसीबी सीधे प्लेऑफ में पहुंच जाएगी, जबकि केकेआर प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी।

जानकारी के लिए बता दें कि आईपीएल के 18वें सीजन में आरसीबी को ट्रॉफी जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। टीम का प्रदर्शन अब तक शानदार रहा है। आरसीबी ने अब तक खेले गए 11 मैचों में से 8 में जीत दर्ज की है और 3 मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है।

DUSU Election Result 2026 LIVE: अध्यक्ष पद पर उलटफेर, ABVP के यश डबास NSUI के विजय शंकर मीणा से 294 वोट आगे

ड्रग्स तस्करी और PACL फ्रॉड पर ED का शिकंजा, हैदराबाद-मंदसौर में संपत्ति कुर्क, करोड़ों के शेयर जब्त

लिफाफा चुनाव चिह्न को लेकर बंगाल में घमासान, AISF का EC के फैसले पर ऐतराज, कोर्ट जाने की दी चेतावनी

Ravneet Bittu Detained: लुधियाना में रवनीत बिट्टू हिरासत में, CM भगवंत मान के काफिले के सामने दिखाए टमाटर-अंडे

केंद्र ने 14 जजों की नियुक्ति को दी मंजूरी, दिल्ली-झारखंड-कर्नाटक समेत 4 हाई कोर्ट को मिले नए जज, देखें लिस्ट