आरसीबी ने यूपी वॉरियर्स को 8 विकेट से हराया (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

RCB vs UPW: स्मृति मंधाना की टीम फाइनल में, RCB ने यूपी वॉरियर्स का तोड़ा सपना, 8 विकेट से दी करारी शिकस्त

WPL 2026: आरसीबी ने इस अहम मुकाबले में यूपी वॉरियर्स को 8 विकेट से धूल चटाई। इस जीत के साथ ही आरसीबी ने इस सीजन फाइनल में भी जगह बना ली है।

संजय सिंह बिष्ट

WPL 2026, RCB beat UPW by 8 Wickets: महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने अपने शानदार प्रदर्शन की बदौलत लीग स्टेज में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है। वडोदरा के कोटंबी स्टेडियम में खेले गए 18वें मुकाबले में RCB ने UP वॉरियर्स को करारी शिकस्त देते हुए सीधे फाइनल में जगह बना ली। इस जीत के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 8 मैचों में अपनी छठी जीत दर्ज की, जबकि UP वॉरियर्स के लिए प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें अब और मुश्किल हो गई हैं।

पहले गेंदबाजी का फैसला RCB के पक्ष में गया

मैच में टॉस जीतकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। RCB के गेंदबाजों ने इस फैसले को पूरी तरह सही साबित करते हुए UP वॉरियर्स को 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 143 रन पर रोक दिया। UP की ओर से कप्तान मेग लैनिंग और दीप्ति शर्मा ने जिम्मेदारी संभाली और टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सकी।

लैनिंग और दीप्ति के अलावा कोई नहीं चला

UP वॉरियर्स की पारी में मेग लैनिंग ने 41 रन बनाए, जबकि दीप्ति शर्मा ने शानदार 55 रनों की पारी खेली। इन दोनों के अलावा बाकी बल्लेबाज RCB की सधी हुई गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सकीं। कोई भी अन्य बल्लेबाज 15 रन का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई, जिससे टीम बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम रही।

ग्रेस हैरिस का तूफान, मंधाना का साथ

144 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की शुरुआत बेहद आक्रामक रही। ओपनर ग्रेस हैरिस ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए महज 37 गेंदों पर 75 रन ठोके, जिसमें 13 चौके और 2 छक्के शामिल थे। उनके साथ कप्तान स्मृति मंधाना ने भी शानदार अंदाज में बल्लेबाजी की और नाबाद अर्धशतक जड़ा। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 108 रनों की साझेदारी हुई, जिसने मुकाबले को पूरी तरह एकतरफा बना दिया।

13.1 ओवर में हासिल किया लक्ष्य

ग्रेस हैरिस के आउट होने के बाद स्मृति मंधाना ने पारी को संभाले रखा और टीम को जीत तक पहुंचाया। RCB ने 13.1 ओवर में सिर्फ 2 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया और 41 गेंद शेष रहते मुकाबला अपने नाम कर लिया।

प्लेऑफ की रेस में बढ़ा रोमांच

WPL 2026 के प्लेऑफ में कुल तीन टीमें क्वालिफाई करेंगी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपनी जगह पक्की कर ली है, जबकि अब सिर्फ दो स्थान बचे हैं। लीग स्टेज में केवल दो मुकाबले शेष हैं, जो बाकी टीमों की किस्मत तय करेंगे। गुजरात इस समय 7 मैचों में 8 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि मुंबई और दिल्ली के 6-6 अंक हैं। UP वॉरियर्स 4 अंकों के साथ सबसे नीचे है और उसके लिए आगे का रास्ता बेहद कठिन हो चुका है।

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी