आरसीबी ने बेंगलुरु भगदड़ के मृतकों को 25-25 लाख रुपये देने का ऐलान किया (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

4 जून की भगदड़ पर RCB का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिवार को मिलेगा 25-25 लाख मुआवजा

Chinnaswamy Stadium Stampede: घटना के करीब तीन महीने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने भगदड़ में जान गंवाने वालों के परिवारों के लिए 25-25 लाख रुपये देने का ऐलान किया है।

संजय सिंह बिष्ट

RCB on Bengaluru Stampede: 4 जून को बेंगलुरु को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ को करीब तीन महीने के वक्त हो जाता है। उस वक्त भगदड़ के कारण 11 लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना के करीब तीन महीने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने भगदड़ में जान गंवाने वालों के परिवारों के लिए 25-25 लाख रुपये देने का ऐलान किया है। आरसीबी ने इस बात की जानकारी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से दी।

शनिवार 30 अगस्त को आरसीबी ने एक्स पर लिखा, "4 जून, 2025 को हमारा दिल टूट गया। हमने आरसीबी परिवार के ग्यारह सदस्यों को खो दिया। वे हमारा हिस्सा थे। वे हमारे शहर, हमारे समुदाय और हमारी टीम को अद्वितीय बनाने वाली चीजों का हिस्सा थे। उनकी अनुपस्थिति हमेशा खलेगी।"

मृतकों की भरपाई नहीं हो सकती है- आरसीबी

इसके आगे आरसीबी ने आगे लिखा, "उनके जाने से जो जगह खाली हुई है, उसकी भरपाई किसी भी तरह से नहीं हो सकती है। लेकिन, पहले कदम के रूप में और गहरे सम्मान के साथ, आरसीबी ने उनके परिवारों को 25-25 लाख रुपए की राशि दी है। सिर्फ आर्थिक मदद के तौर पर नहीं, बल्कि करुणा, एकता और निरंतर देखभाल के वादे के तौर पर।"

आरसीबी ने लिखा, "यह आरसीबी केयर्स की शुरुआत भी है, सार्थक कार्यों के लिए एक दीर्घकालिक प्रतिबद्धता, जो उनकी स्मृति का सम्मान करके शुरू होती है। आगे बढ़ने वाला हर कदम प्रशंसकों की भावनाओं, अपेक्षाओं और उनके हक को दर्शाएगा।" टीम मैनेजमेंट ने लिखा है कि आरसीबी केयर्स के बारे में और जानकारी जल्द दी जाएगी।

इससे पहले आरसीबी ने 28 अगस्त को एक पोस्ट शेयर किया था। यह पोस्ट 4 जून को हुई घटना के बाद टीम की पहली सोशल मीडिया पोस्ट थी। इस पोस्ट में टीम ने 'आरसीबी केयर्स' के शुरुआत की जानकारी दी थी।

आरसीबी ने आईपीएल 2025 का खिताब पंजाब किंग्स को हराकर जीता था। 18 साल में आरसीबी का यह पहला खिताब था। खिताबी जीत का जश्न मनाने के लिए फैंस 4 जून को चिन्नास्वामी स्टेडियम में बड़ी संख्या में जुटे थे। स्टेडियम के बाहर भी फैंस बड़ी संख्या में मौजूद थे। अचानक स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई और भगदड़ मच गई। इसमें 11 लोगों की जान चली गई थी जबकि 33 लोग घायल हो गए थे।

एजेंसी इनपुट के साथ

BRICS Summit 2026 LIVE: थोड़ी देर में शुरू होगा ब्रिक्स शिखर सम्मेलन; संयुक्त घोषणापत्र पर सहमति बनी

BRICS Summit 2026: भारत पहुंचे शी जिनपिंग; PM नरेंद्र मोदी की इथियोपिया-मलेशिया के साथ बैठक

ईरान से रिश्तें न बिगाड़े प्रधानमंत्री, मोदी-पेजेशकियान मुलाकात पर बोले प्रमोद तिवारी, कहा- चीन से समझौता नहीं

BRICS Summit: शी जिनपिंग के साथ दो प्रभावशाली नेताओं की नई दिल्ली में मौजूदगी, कौन हैं काई ची और वांग यी?

BRICS 2026: इथियोपिया ने भारतीय माइनिंग कंपनियों के लिए खोले दरवाजे, मलेशिया संग सेमीकंडक्टर पर बनी बात