रवींद्र जडेजा (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

रवींद्र जडेजा ने तोड़ा वीवीएस लक्ष्मण का रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने

Ravindra Jadeja Breaks VVS Laxman's Record: भारतीय टेस्ट टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने छठे या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए वीवीएस लक्ष्मण के बड़े रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

उज्जवल सिन्हा

Ravindra Jadeja Breaks VVS Laxman's Record: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में रवींद्र जडेजा ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। रवींद्र जडेजा एक टेस्ट सीरीज में छठे नंबर या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। जडेजा ने वीवीएस लक्ष्मण का रिकॉर्ड तोड़कर यह उपलब्धि हासिल की।

रवींद्र जडेजा ने एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में सभी पांच मुकाबले खेले है। इस दौरान एक शतक और चार अर्धशतक की मदद से 480 से ज्यादा रन बनाए। चायकाल तक जडेजा 48 गेंदों का सामना करते हुए 26 रन बनाकर खेल रहे हैं। जडेजा ने ओवल टेस्ट की दूसरी पारी में भारत के लिए सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे।

रवींद्र जडेजा ने 60वें ओवर की पहली गेंद पर जेमी ओवर्टन को चौका लगाकार 12 रन का आंकड़ा पार किया। इसके साथ ही उन्होंने वीवीएस लक्ष्मण के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। 2002 में भारत के वेस्टइंडीज दौरे के दौरान लक्ष्मण ने सभी पांच मैच छठे या उससे निचले क्रम पर खेले और 474 रन बनाए। अब जडेजा ने इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया है। किसी भी भारतीय बल्लेबाज ने टेस्ट मैचों में छठे या उससे निचले स्थान पर जडेजा से ज़्यादा रन नहीं बनाए हैं।

टेस्ट सीरीज में छठे या उससे निचले क्रम पर भारत के लिए सबसे ज़्यादा रन

489* – रवींद्र जडेजा बनाम इंग्लैंड, 2025 (विदेश में)

474 – वीवीएस लक्ष्मण बनाम वेस्टइंडीज, 2002 (विदेश में)

374 – रवि शास्त्री बनाम इंग्लैंड, 1984/85 (घरेलू)

350 – ऋषभ पंत बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2018/19 (विदेश में)

रवींद्र जडेजा और लक्ष्मण के अलावा इस सूची में रवि शास्त्री और ऋषभ पंत भी शामिल हैं। रवि शास्त्री ने 1984-85 में घरेलू सीरीज में छठे नंबर या उससे नीच बल्लेबाजी करते हुए 374 रन बनाए थे। वहीं पंत ने इस नंबर पर खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया में 350 रन बनाए थे। पंत ने 2018-19 के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर ऐसा किया था।

रवींद्र जडेजा के लिए बल्ले से ऐसा रहा है यह सीरीज

रन गेंदें 4/6s बैंटिंग पोजिशन स्थान
11 15 2/0 7 नंबर लीड्स
25* 40 2/1 7 नंबर लीड्स
89 137 10/1 7 नंबर बर्मिंघम
69* 118 5/1 6 नंबर बर्मिंघम
72 131 8/1 6 नंबर लॉर्ड्स
61* 181 4/1 7 नंबर लॉर्ड्स
20 40 3/0 6 नंबर मैनचेस्टर
107* 185 13/1 6 नंबर मैनचेस्टर
9 13 1/0 6 नंबर द ओवल
19* 31 2/0 7 नंबर द ओवल
जडेजा अगर दूसरी पारी में कम से कम 37 रन बनाने में सफल होते हैं, तो वह शुभमन गिल और केएल राहुल के बाद मौजूदा सीरीज में कम से कम 500 रन बनाने वाले तीसरे भारतीय बन जाएंगे।

BSP के ब्राह्मण चेहरे हुए बेगाने, 2027 में मायावती कैसे साधेंगी दलित-ब्राह्मण समीकरण?

हसीना को सौंपो, तभी आएंगे भारत! तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी शर्त, अगले महीने BRICS की बैठक

Africa Delivery Apps: अफ्रीका के होम डिलीवरी ऐप्स IND के स्टार्टअप्स से सीख सकते हैं डिलीवरी का तरीका: रिपोर्ट

Vande Mataram Row: सोनिया गांधी की बढ़ीं मुश्किलें! BJP नेता ने दर्ज कराई शिकायत, हाईकोर्ट जाने की दी चेतावनी

तिरंगे का सफर: एक झंडा, 120 साल की कहानी, 1906 से 1947 तक ऐसे बदला भारत का राष्ट्रीय ध्वज...