रविचंद्रन अश्विन (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

'भाई यह किस लाइन में आ गए...', अश्विन ने सनी लियोनी का फोटो किया शेयर; वायरल हुआ पोस्ट

Ravichandran Ashwin ने सनी लियोनी की तस्वीर पोस्ट कर फैंस को चौंका दिया, जबकि उनका इशारा तमिलनाडु के युवा ऑलराउंडर सनी संधू की ओर था, जिन्होंने मुश्ताक अली ट्रॉफी में धमाल मचाया।

उज्जवल सिन्हा

Ravichandran Ashwin Post Viral: भारत के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन सोशल मीडिया पर अपनी बेबाकी और चुटीले अंदाज के लिए हमेशा चर्चा में रहते हैं। क्रिकेट से जुड़ी हर बहस और मुद्दे पर वह सक्रिय रहते हैं और अपनी राय खुलकर साझा करते हैं। इसी क्रम में उन्होंने 9 दिसंबर, मंगलवार की सुबह अपने एक्स हैंडल पर सनी लियोनी की एक तस्वीर पोस्ट कर सबको हैरान कर दिया।

इस पोस्ट ने फैंस को पूरी तरह कंफ्यूज कर दिया और कमेंट सेक्शन मजेदार प्रतिक्रियाओं से भर गया। कई फैंस ने Grok AI से पूछना शुरू कर दिया कि अश्विन ने अचानक सनी लियोनी की फोटो क्यों पोस्ट की? वहीं कुछ यूज़र्स ने मज़ाकिया मीम्स शेयर करते हुए लिखा,“भाई, यह किस लाइन में आ गए?” जबकि कई फैंस ने पूछा, “अश्विन अन्ना का अकाउंट कहीं हैक तो नहीं हो गया?” लेकिन असल में अश्विन का इशारा कुछ और था।

अश्विन ने सनी लियोनी की तस्वीर के साथ चेन्नई की एक सड़क की फोटो भी पोस्ट की थी, जिसका नाम संधू स्ट्रीट है। तमिल भाषा में “संधू” का अर्थ पतला रास्ता या संकरी गली होता है। दोनों तस्वीरों को जोड़कर उनका संकेत “सनी संधू” की ओर था। इसके बाद सवाल उठने लगे कि आखिर यह सनी संधू कौन हैं और अश्विन क्यों उनका नाम बताना चाह रहे हैं।

सैयद मुश्ताक अली में विस्फोटक पारी की वजह से चर्चा में आए

दरअसल, सनी संधू तमिलनाडु के युवा ऑलराउंडर हैं, जो सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के कारण अचानक सुर्खियों में आए। सोमवार 8 दिसंबर को सौराष्ट्र के खिलाफ खेले गए मुकाबले में उन्होंने सिर्फ 9 गेंदों में 30 रन बनाकर सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया।

उस समय तमिलनाडु की स्थिति मुश्किल में थी और छह विकेट गिर चुके थे और आखिरी चार ओवरों में 40 रन चाहिए थे। ऐसी परिस्थितियों में सनी ने 17वें ओवर में चेतन सकारिया पर एक ओवर में 26 रन ठोककर मैच का रुख बदल दिया। उनकी शानदार पारी में तीन चौके और दो छक्के शामिल थे। उनके इस प्रदर्शन का वीडियो बीसीसीआई ने भी अपने डोमेस्टिक एक्स हैंडल पर शेयर किया, जिसके बाद वह और भी चर्चा में आ गए।

सनी संधू आईपीएल मिनी ऑक्शन में भी आएंगे नजर

सनी संधू का नाम आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन के लिए जारी 350 खिलाड़ियों की सूची में भी शामिल है। अबू धाबी में 16 दिसंबर को होने वाली नीलामी में वह अनकैप्ड खिलाड़ियों में से एक महत्वपूर्ण चेहरा हो सकते हैं। 22 वर्षीय सनी बाएं हाथ के तेज गेंदबाज भी हैं और निचले क्रम में तेजी से रन बनाने की क्षमता रखते हैं। उनका बेस प्राइस 30 लाख रुपये रखा गया है। अश्विन का पोस्ट इसी उभरते हुए खिलाड़ी की ओर इशारा था, जो अपनी हालिया पारी के कारण अचानक सुर्खियों में आ गए हैं और आगामी आईपीएल ऑक्शन में किसी फ्रेंचाइजी की बड़ी पसंद बन सकते हैं।

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध

करोड़ों की संपत्ति छोड़ देशसेवा में लगाया जीवन, जानिए महात्मा गांधी के 5वें पुत्र जमनालाल बजाज की कहानी

गुवाहाटी फायरिंग मामले में एनकाउंटर के बाद आरोपी ढेर! सब-इंस्पेक्टर की सर्विस पिस्तौल छीनने की हुई थी कोशिश

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस