राशिद खान (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

राशिद खान इतिहास रचने से महज एक विकेट दूर, T20 में ऐसा कारनामा करने वाले बनेंगे पहले गेंदबाज

अफ़गानिस्तान के स्टार स्पिनर Rashid Khan 700 टी20 विकेट तक पहुंचने की कगार पर हैं। यूएई के खिलाफ उन्हें बस एक विकेट की जरूरत है, जो उन्हें इस फॉर्मेट का सबसे बड़ा रिकॉर्डधारी बना देगा।

उज्जवल सिन्हा

Rashid Khan will Create History: अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान इतिहास रचने की दहलीज पर खड़े हैं। राशिद खान टी20 वर्ल्ड कप 2026 में यूएई के खिलाफ 1 विकेट लेते ही बड़ा कारनामा अपने नाम करेंगे। यूएई के खिलाफ 1 विकेट लेते ही राशिद खान अपना टी20 क्रिकेट में 700 विकेट पूरे करेंगे। अगर राशिद खान यूएई के खिलाफ ऐसा करने में कामयाब रहते हैं तो वह टी20 क्रिकेट में 700 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन जाएंगे।

राशिद खान ने अब तक टी20 के 512 मुकाबले में 18.5 की औसत और 6.59 की इकॉनमी रेट से 699 विकेट चटकाए हैं। इस फॉर्मेट में अब तक किसी भी गेंदबाज ने अब तक इतना विकेट नहीं लिया है। UAE के खिलाफ उनका रिकॉर्ड भी शानदार रहा है, उन्होंने नौ मैचों में 5.3 के इकॉनमी रेट से 18 विकेट लिए हैं।

टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में पहले नंबर पर राशिद खान मौजूद है। वहीं इस सूची में दूसरे नंबर पर ड्वोन ब्रावो मौजूद है। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर सुनील नारायण, चौथे नंबर पर इमरान ताहिर और पांचवें नंबर पर आंद्रे रसेल मौजूद है।

सबसे ज़्यादा T20 विकेट लेने वाले बॉलर

  • राशिद खान: 699
  • ड्वेन ब्रावो: 631
  • सुनील नारायण: 613
  • इमरान ताहिर: 572
  • आंद्रे रसेल: 508

अफगानिस्तान को जीत की दरकार

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ करीबी हार के बाद अफ़गानिस्तान टूर्नामेंट में अपने पहले अंक की तलाश में है। सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए टीम को अपने बाकी मैच जीतने होंगे और अन्य नतीजों पर भी निर्भर रहना पड़ेगा। दूसरी ओर, यूएई को पहले न्यूज़ीलैंड ने 10 विकेट से हराया था, जबकि कनाडा के खिलाफ भी टीम मुश्किल में दिखी। हालांकि ओपनर आर्यांश शर्मा (74 रन) और सोहैब खान (51 रन) की पारियों ने टीम को संभाला।

स्पिन तिकड़ी बन सकती है खतरा

यूएई की बल्लेबाजी के सामने अफगानिस्तान की मजबूत स्पिन तिकड़ी बड़ी चुनौती पेश करेगी। राशिद के अलावा मुजीब उर रहमान और मोहम्मद नबी भी बीच के ओवरों में मैच का रुख पलटने की क्षमता रखते हैं। यूएई के कप्तान मुहम्मद वसीम ने माना कि टीम को बीच के ओवरों में बल्लेबाजी सुधारने की जरूरत है। कनाडा के खिलाफ तेज गेंदबाज जुनैद सिद्दीकी ने पांच विकेट जरूर लिए, लेकिन अफ़गानिस्तान के मजबूत बल्लेबाजी क्रम को रोकने के लिए पूरी टीम को सामूहिक प्रदर्शन करना होगा।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला