राशिद खान (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

राशिद खान ने टी20 क्रिकेट में रचा इतिहास, ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने

Rashid Khan Scripts History: अफगानिस्तान के स्पिन गेंदबाज राशिद खान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए द हंड्रेड 2025 में अपने मुकाबले में 3 विकेट लेकर इतिहास रच दिया।

उज्जवल सिन्हा

Rashid Khan Scripts History in T20 Cricket: अफगानिस्तान के स्टार गेंदबाज राशिद खान ने प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में धमाकेदार वापसी करते हुए एक बड़ा इतिहास रच दिया। मंगलवार को राशिद खान ने टी20 क्रिकेट में एक बड़ा कारनामा किया। वो टी20 क्रिकेट में 650 विकेट लेने वाले पहले खिलाड़ी बने हैं।

राशिद खान ने यह उपलब्धि ने द हंड्रेड 2025 में ओवल इनविंसिबल्स के लिए खेलते हुए अपन पहले ही मैच में हासिल की। राशिद खान ने लॉर्ड्स में लंदन स्पिरिट के खिलाफ 3 विकेट चटकाए। उन्होंने 20 गेंदों में महज 11 रन दिया और इस दौरान 3 बड़े विकटे अपने नाम किए। इसी के साथ राशिद टी20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। राशिद खान ने पहले वेन मैडसेन, रयान हिगिंस और लियाम डॉसन का विकेट लिया।

राशिद खान ने इसी साल की शुरुआत में साउथ अफ्रीका टी20 के दौरान ड्वेन ब्रावो को पीछे छोड़ा था। वो उस समय ही टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए थे। अब उन्होंने अपने रिकॉर्ड को और आगे बढ़ाया है और टी20 क्रिकेट में 650 विकेट लेने का कारनामा किया।

टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट

  • 651 – राशिद खान (478 पारी)
  • 631 – ड्वेन ब्रावो (546 पारी)
  • 589 – सुनील नरेन (544 पारी)
  • 547 – इमरान ताहिर (417 पारी)
  • 498 – शाकिब अल हसन (443 पारी)

द हंड्रेड 2025 में राशिद खान को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। मैच के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में राशिद खान ने कहा कि जीत के साथ शुरुआत करना अच्छा था। टीम के अच्छा प्रदर्शन किया और पूरी टीम ने भी शानदार खेल दिखाया।

आईपीएल 2025 के बाद खेल रहे पहला टूर्नामेंट

गुजरात टाइटन्स के लिए आईपीएल 2025 में खेलने के बाद राशिद अमेरिका में मेजर लीग क्रिकेट (एमएलसी) में खेलने से चूक गए। इस छोटे ब्रेक के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि आईपीएल एक लंबा टूर्नामेंट है, इसलिए अगले टूर्नामेंट के लिए खुद को शारीरिक और मानसिक रूप से तैयार करने में मुझे मदद मिली। इससे मुझे आगे की तैयारी के बारे में सोचने में मदद मिली। यह एक अच्छी पिच थी, स्पिन मिल रही थी, और जब मैं गेंदबाजी कर रहा था, तो मैं सही क्षेत्रों में गेंद डालने की कोशिश कर रहा था। मैंने चीजों को आपस में मिलाया और यह अच्छा रहा।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा