-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Rashid Khan Passes Dwayne Bravo To Become Leading T20 Wicket Taker Of All Time
टी20 क्रिकेट में राशिद खान ने रचा इतिहास, ड्वेन ब्रावो को रिकॉर्ड तोड़कर वर्ल्ड क्रिकेट में मचाया तहलका
- Written By: उज्जवल सिन्हा
दुनिया के बेहतरीन स्पिनर में शुमार अफगानिस्तान के गेंदबाज राशिद खान ने वर्ल्ड क्रिकेट में एक खास उपलब्धि हासिल कर ली है। टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए हैं।

स्पोर्ट्स डेस्क: दुनिया के बेहतरीन स्पिनर में शुमार अफगानिस्तान के गेंदबाज राशिद खान ने वर्ल्ड क्रिकेट में एक खास उपलब्धि हासिल कर ली है। ऐसा करने वाले वो दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए हैं। टी20 क्रिकेट में राशिद खान ने ड्वेन ब्रावो का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ कर इतिहास रच दिया। ब्रावो का रिकॉर्ड राशिद खान ने महज 10 सालों में ही तोड़ दिया।
राशिद खान ने साउथ अफ्रीका में खेले जा रहे साउथ अफ्रीका टी20 लीग में यह कारनामा किया। पार्ल रॉयल्स के खिलाफ राशिद ने एक विकेट लेकर यह उपलब्धि हासिल की। राशिद खान ने भारत के खिलाड़ी दिनेश कार्तिक को आउट करके टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने। इस मैच में राशिद ने दो विकेट चटकाए।
10 साल में तोड़ा ड्वेन ब्रावो का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान की टी20 टीम के कप्तान राशिद ने 26 अक्टूबर 2015 को बुलावायो में अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच खेले गए मैच के दौरान अपना टी20 डेब्यू किया और 1 विकेट लिया। इसके बाद से राशिद ने दुनिया के कई लीगों में हिस्सा लिया और लगातार प्रदर्शन जारी रखा।
सम्बंधित ख़बरें
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
हार के बाद घिरे श्रेयस और कोच गंभीर, बताया ऑरेंज कैप विनर वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन से क्यों रखा बाहर
Women’s T20 World Cup: राधा यादव ने बरपाया कहर, धारदार गेंदबाजी से भारत ने बांग्लादेश को 136 पर समेटा
झारखंड प्रीमियर लीग: छोटा नागपुर रॉयल्स बनी चैंपियन, फाइनल मुकाबले में जमशेदपुर स्टीलर्स को 7 विकेट से हराया
राशिद खान एवं ड्वेन ब्रावो (फोटो-सोशल मीडिया)
राशिद खान ने ड्वेन ब्रावो का रिकॉर्ड महज 10 साल में ही तोड़ दिया। जिसे बनाने में ब्रावो को 18 साल लगे थे। वहीं राशिद खान ने इस उपलब्धि को महज 461 मैचों में ही अपने नाम कर लिया। वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने टी20 क्रिकेट में 582 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 631 विकेट अपने नाम किया। ब्रावो ने पिछले साल संन्यास लेकर अपने 18 वर्षीय क्रिकेट करियर का विराम लगाया।
पिछले 10 सालों में राशिद खान इन टीमों का रहे हैं हिस्सा
पिछले 10 सालों में राशिद ने दुनिया भर की लीगों में हिस्सा लिया। अफगानिस्तान के लिए 96 मैच खेलने के अलावा राशिद ने एडिलेड स्ट्राइकर्स, बंद-ए-अमीर ड्रेगन, बारबाडोस ट्राइडेंट्स, कोमिला विक्टोरियंस, डरबन हीट, गुजरात टाइटन्स, गुयाना अमेज़न वॉरियर्स, आईसीसी वर्ल्ड इलेवन, काबुल ज़वाना, लाहौर कलंदर्स, एमआई केप टाउन, एमआई न्यूयॉर्क, स्पीन घर टाइगर्स, सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स, सनराइजर्स हैदराबाद, ससेक्स और ट्रेंट रॉकेट्स पुरुष टीम जैसी टीमों के लिए टी 20 मैच खेले हैं।
विकेटों के मामले में टॉप पर पहुंचे राशिद खान
टी20 क्रिकेट में सबसे ज्याद विकेट के मामले में राशिद खान ने ब्रावो को पीछे छोड़ दिया है। राशिद का अब टी20 में 633 विकेट हो गया है। वहीं ब्रावो के नाम 631 विकेट है। वहीं सुनील नरेन ने टी20 क्रिकेट में 573 विकेट चटकाए। इमरान ताहिर ने 531 और शाकिब अल हसन ने 492 विकेट चटकाए।
टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी
- राशिद खान (अफगानिस्तान) – 633
- ड्वेन ब्रावो (वेस्टइंडीज) – 631
- सुनील नरेन (वेस्टइंडीज) – 573
- इमरान ताहिर (दक्षिण अफ्रीका) – 531
- शाकिब अल हसन (बांग्लादेश) – 492
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी
- टिम साउथी (न्यूज़ीलैंड) – 164
- राशिद खान (अफ़गानिस्तान) – 161
- शाकिब अल हसन (बांग्लादेश) – 149
- ईश सोढ़ी (न्यूज़ीलैंड) – 138
- मुस्तफ़िज़ुर रहमान (बांग्लादेश) – 132
खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
161 विकेट के साथ राशिद टी20आई में दूसरे सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ हैं. कैश-रिच लीग आईपीएल में राशिद ने दो टीमों के लिए अब तक खेले गए 121 मैचों में 149 बल्लेबाज़ों को आउट किया है। उन्होंने एडिलेड स्ट्राइकर्स के लिए 69 बिग बैश लीग मैचों में 98 विकेट और एमआई केप टाउन के लिए 20 साउथ अफ्रीका टी20 लीग मैचों में 20 विकेट लिए हैं।
Rashid khan passes dwayne bravo to become leading t20 wicket taker of all time
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
संभाजीनगर: 2740 करोड़ की जल योजना अफसर–ठेकेदार टकराव से अटकी, महापौर ने इसकी रिपोर्ट CM को भेजने का किया ऐलान
Jul 02, 2026 | 08:17 PMलातूर में दो किसानों ने की खुदकुशी, सरकार चुप क्यों? विजय वडेट्टीवार ने सदन में उठाया कृषि संकट का मुद्दा
Jul 02, 2026 | 08:10 PMअमित शाह के घर पर BJP की हाईलेवल मीटिंग, नितिन नवीन समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल
Jul 02, 2026 | 08:06 PMतय हो गई वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की तारीख… इस स्टार खिलाड़ी की जगह मिलेगा मौका, इंग्लैंड खेमे में दहशत!
Jul 02, 2026 | 07:58 PM30 की उम्र के बाद महिलाएं आखिर क्यों खाने लगी हैं ये ‘चमत्कारी’ देसी लड्डू? वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
Jul 02, 2026 | 07:52 PMST महामंडल के 11 अधिकारियों का तत्काल निलंबन, कार्य में गंभीर अनियमितताएं और लापरवाही मिलने पर कार्रवाई
Jul 02, 2026 | 07:50 PMशिवांगी जोशी फ्लॉप एक्ट्रेस हैं?’ श्रेया कालरा के बयान पर भड़के राजीव अदातिया, सोशल मीडिया पर दिया करारा जवाब
Jul 02, 2026 | 07:31 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














