मोहम्मद शमी (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

Ranji Trophy: 8 विकेट और 3 मेडन ओवर, शमी के कहर से बंगाल को मिली बढ़त; क्या अब होगी भारतीय टीम में वापसी?

Mohammed Shami: मोहम्मद शमी ने रणजी ट्रॉफी 2025-26 सेमीफाइनल में जम्मू और कश्मीर के खिलाफ 8/90 का करियर बेस्ट आंकड़ा दर्ज किया। यह प्रदर्शन उनकी भारतीय टेस्ट टीम में वापसी की उम्मीदें बढ़ाता है।

उज्जवल सिन्हा

Mohammed Shami Took 8 Wickets Against J&K: बीसीसीआई द्वारा आयोजित रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में बंगाल के लिए खेल रहे भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 8 विकेट लेकर जम्मू-कश्मीर के खिलाफ पहली पारी में अहम बढ़त दिला दी है। कल्याणी के बंगाल क्रिकेट अकादमी ग्राउंड पर उन्होंने जम्मू और कश्मीर के खिलाफ 8/90 का करियर बेस्ट आंकड़ा बनाया, जो उनके घरेलू और इंटरनेशनल करियर में यादगार स्पैल साबित हुई।

शमी की इस प्रदर्शन के बदौलत बंगाल की टीम ने जम्मू-कश्मीर के खिलाफ 26 रनों की बढ़त हासिल की। 35 वर्षीय शमी ने इस सीजन में 12 पारियों में कुल 36 विकेट लेकर मौजूदा रणजी ट्रॉफी में छठा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज किया है। नवंबर 2024 में चोट से वापसी के बाद से शमी घरेलू सर्किट में लगातार मेहनत कर रहे हैं और अपनी फिटनेस व टीम के लिए उपलब्ध रहने की प्रतिबद्धता दिखा रहे हैं।

मोहम्मद शमी ने पहली पारी के बाद कहा, "बहुत मेहनत करनी पड़ती है और मेरा मानना है कि किस्मत भी इसमें अहम भूमिका निभाती है। हर खिलाड़ी देश के लिए खेलना चाहता है। मेरा मोटिवेशन फिट रहना और टीम के लिए हमेशा उपलब्ध रहना है। मैदान पर मैं अच्छा प्रदर्शन करता रहूंगा और बाकी सिलेक्टर्स के हाथ में है।"

शमी को भारतीय टीम से बाहर किए जाने पर अगरकर ने क्या कहा था?

पिछले साल शमी को वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के घरेलू टेस्ट सीरीज के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया। उन्हें ऑस्ट्रेलिया के व्हाइट-बॉल दौरे के लिए भी नहीं चुना गया था। BCCI पुरुष सिलेक्शन कमिटी के चेयरमैन अजीत अगरकर ने कहा था कि शमी को टीम का भरोसा वापस जीतने के लिए और क्रिकेट खेलना होगा। अगरकर के अनुसार, "उन्होंने पिछले दो-तीन सालों में बहुत कम मैच खेले हैं। हमें पता है कि वह क्या कर सकते हैं, लेकिन उन्हें प्रदर्शन करके दिखाना होगा।"

रणजी ट्रॉफी में इस प्रदर्शन से शमी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उनका पूरा फोकस भारतीय टेस्ट टीम में अपनी जगह वापसी पर है। उनकी इस जोरदार गेंदबाजी ने दर्शकों और सिलेक्टर्स दोनों का ध्यान खींचा है और उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही शमी को इंटरनेशनल टीम में लौटने का मौका मिल सकता है।

भारत-स्विट्जरलैंड आर्थिक साझेदारी होगी मजबूत! वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और गाय पार्मेलिन की अहम बैठक

दिल्ली में धारा 163 लागू, जंतर-मंतर पर सुरक्षा बढ़ी, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज भी प्रदर्शन के आसार

Weather Today: जम्मू-मिजोरम से तमिलनाडु तक भारी बारिश, दिल्ली-UP में तेज हवाएं; इन राज्यों में रहेगा सूखा

पीएम मोदी के जनसेवा के 25 साल, देशभर में सेवा ज्योति के तहत कार्यक्रम; कार्यकर्ता को करेंगे संबोधित

Guru Gobind Singh Shaheedi Diwas: सिखों के 10वें गुरु गोविंद सिंह का शहीदी दिवस आज, पढ़ें उनकी गौरवगाथा