अमन मोखाड़े-ध्रुव शॉरी-यश राठौड़ (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

Ranji Trophy: विदर्भ का धमाका, मोखाड़े की करिश्माई पारी, नगालैंड के खिलाफ पहले दिन 302/3 मजबूत स्कोर

Vidarbha vs Nagaland in Ranji: रणजी ट्रॉफी 2025 में विदर्भ ने नागालैंड के खिलाफ अनपे पहले ही मुकाबले में धमाकेदार शुरुआत कर दी है। विदर्भ ने पहले ही दिन 302 रनों का मजबूत स्कोर बना लिया है।

प्रिया जैस

Ranji Trophy Day 1: पिछले सीजन के चैम्पियन विदर्भ ने रणजी ट्रॉफी 2025-26 के अपने अभियान की धमाकेदार शुरुआत की। नगालैंड के खिलाफ बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड नं. 2 पर खेले जा रहे एलीट ग्रुप ‘ए’ मुकाबले के पहले दिन विदर्भ ने 3 विकेट पर 302 रन बनाकर अपनी पकड़ मजबूत कर ली।

इस शानदार शुरुआत के हीरो बने ओपनर अमन मोखाड़े जिन्होंने अपने करिअर की सबसे बेहतरीन और अब तक की पहली शतकवीर पारी खेलते हुए नाबाद 141 रन ठोके। मोखाड़े ने अपनी संयमित और आक्रामक बल्लेबाजी से पूरे दिन नगालैंड के गेंदबाजों को हावी नहीं होने दिया।

अमन का दिन, विदर्भ की पकड़ मजबूत

विदर्भ ने टॉस गंवाने के बाद बल्लेबाजी का निमंत्रण स्वीकार किया और अमन मोखाड़े तथा अथर्व तायड़े (18) ने मिलकर पहले विकेट के लिए 48 रन जोड़े। तायड़े के आउट होने के बाद मोखाड़े को ध्रुव शॉरी (64) का शानदार साथ मिला। दोनों ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 104 रनों की साझेदारी की। ध्रुव के आउट होने के बाद नये बल्लेबाज के रूप में उतरे आर. समरथ जो विदर्भ के लिए अपना डेब्यू मैच खेल रहे थे लेकिन वे जल्द ही पवेलियन लौट गए। इसके बाद यश राठौड़ (नाबाद 66) और अमन मोखाड़े ने पारी को संभालते हुए दिन का खेल अपने नाम किया। दोनों के बीच 223 गेंदों पर 143 रनों की नाबाद साझेदारी हुई। इन दोनों बल्लेबाजों ने धैर्य, तकनीक और आक्रामकता का बेहतरीन मिश्रण दिखाया। दिन का अंत विदर्भ के पक्ष में रहा, जब स्कोर बोर्ड पर 302/3 (85 ओवर) दर्ज था।

मोखाड़े की दृढ़ता और धैर्य

अमन मोखाड़े ने पूरे दिन बल्लेबाजी करते हुए 261 गेंदों में 16 चौके लगाए। उनकी पारी ने न केवल विदर्भ को सशक्त शुरुआत दिलाई बल्कि टीम की आत्मविश्वासपूर्ण टोन भी सेट कर दी। दूसरी ओर, यश राठौड़ भी शानदार लय में नजर आए और नाबाद 66 रन बनाकर अमन का बढ़िया साथ निभाया।

संक्षिप्त स्कोर (दिन 1 के अंत तक)

स्थान : बीसीसीआई सीओई ग्राउंड नं. 2, बेंगलुरु टॉस : नगालैंड ने जीता, पहले गेंदबाजी चुनी विदर्भ : पहली पारी : 302/3 (85 ओवर) अमन मोखाड़े : 141* (261 गेंद, 16 चौके) ध्रुव शॉरी : 64 (104 गेंद) यश राठौड़ : 66* (120 गेंद) अथर्व तायड़े : 18 नगालैंड : बल्लेबाजी शेष

Hindi Diwas 2026: बैंक, मोबाइल, पुलिस और टिकट...ऐसे 50 शब्द जो हिंदी-अंग्रेजी दोनों भाषाओं में हैं एक जैसे

BRICS Summit 2026 LIVE: 50 मिनट चली पीएम मोदी-जिनपिंग की बैठक, अब डिनर के लिए जा रहे ब्रिक्स लीडर्स

UP ATS का बड़ा एक्शन: अलकायदा का संदिग्ध आतंकी मोहम्मद नबील आजमगढ़ से गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़े थे तार

ग्लोबल बनी भारतीय विरासत… BRICS समिट में पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को सौंपा तिरुक्कुरल

BRICS Summit 2026: न्यूक्लियर डिक्लेरेशन जारी, मिडिल ईस्ट को परमाणु मुक्त बनाने और आतंक के खात्मे की अपील