Rajgir International Stadium Bihar सोर्स- सोशल मीडिया
क्रिकेट

राजगीर इंटरनेशनल स्टेडियम रचेगा इतिहास, पहली बार होगा बिहार बनाम उत्तर प्रदेश का रणजी ट्रॉफी मुकाबला

Rajgir International Cricket Stadium: बिहार के नालंदा जिले में स्थित राजगीर इंटरनेशनल स्टेडियम में पहली बार क्रिकेट का मेला सजने जा रहा है। यहां पहली बार रणजी ट्रॉफी का मुकाबला खेला जाएगा।

राहुल उपाध्याय

Ranji Trophy Bihar vs Uttar Pradesh: बिहार के नालंदा का राजगीर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम एक नया खेल अध्याय लिखने जा रहा है। यहां के नवनिर्मित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार रणजी ट्रॉफी का मुकाबला खेला जाएगा, जिसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

11 से 14 अक्टूबर तक चलने वाले इस चार दिवसीय मुकाबले में बिहार और उत्तर प्रदेश की टीमें आमने-सामने होंगी। इस ऐतिहासिक मैच के साथ ही बिहार में नए घरेलू क्रिकेट सीजन की भी शुरुआत होने जा रही है।

क्रिकेट फैंस के लिए बुरी खबर

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) इस नए रणजी ट्रॉफी सीजन को यादगार बनाने के लिए जोर-शोर से तैयारियों में जुटा है, और टीम अपनी सरजमीं पर उत्तर प्रदेश के खिलाफ जीत के साथ अभियान का आगाज करना चाहेगी।

क्रिकेट फैंस के लिए इस मुकाबले को लेकर भारी उत्साह है, लेकिन सुरक्षा कारणों से एक खास फैसला लिया गया है। स्टेडियम का निर्माण कार्य अभी पूरी तरह संपन्न नहीं होने के कारण, सुरक्षा के मद्देनजर दर्शकों को स्टेडियम में प्रवेश नहीं मिलेगा।

स्टेडियम में अत्याधुनिक व्यवस्थाएं

इस सीजन में बिहार राजगीर के इस खूबसूरत मैदान पर कुल तीन घरेलू मुकाबले खेलेगा। उत्तर प्रदेश के खिलाफ होने वाले पहले मैच के बाद, आगामी वर्ष में 17 से 20 जनवरी 2027 तक जम्मू-कश्मीर और 24 से 27 जनवरी 2027 तक विदर्भ की टीम राजगीर में बिहार से मुकाबला करने उतरेगी।

तकनीकी और बुनियादी ढांचे के मामले में यह स्टेडियम बेहद आधुनिक है। बारिश के पानी की तुरंत निकासी के लिए मैदान में अत्याधुनिक ड्रेनेज सिस्टम और परफोरेटेड पाइप लगाए गए हैं।

राजगीर स्टेडियम की खासियत

राजगीर स्टेडियम में डे-नाइट मैचों के आयोजन के लिए फ्लडलाइट्स और डिजिटल स्कोरबोर्ड स्थापित किए जा चुके हैं। खिलाड़ियों और अतिथियों की सुविधा के लिए एक भव्य जी-प्लस फाइव पैवेलियन बनकर तैयार है।

खेल परिसर के भीतर छह स्पोर्ट्स हॉल, एक हॉकी अभ्यास मैदान और हॉस्टल ब्लॉक का निर्माण कार्य भी तेजी से पूरा किया जा रहा है। बिहार क्रिकेट के विकास में यह स्टेडियम एक मील का पत्थर साबित होगा।

Bypoll Results 2026 Live: तमिलनाडु में TVK-AIADMK में टक्कर, बंगाल में BJP आगे, पुडुचेरी- असम में मतगणना जारी

Bypoll Results 2026: आज 4 राज्यों की 6 सीटों पर काउंटिंग, विजय और सुवेंदु अधिकारी की परीक्षा

Starlink: थैंक यू राहुल...यह वाकई चिंताजनक है, स्टारलिंक पर एलन मस्क का बयान; सरकार बोली- नियम सभी के लिए समान

Mulayam Singh Yadav: पहलवानी के चरखा दांव से मुख्यमंत्री की कुर्सी तक, ऐसा रहा उनका UP का सियासी सफर

IMD Rain Alert: यूपी-दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश की संभावना, केरल-तमिलनाडु में भारी बारिश