यशस्वी जायसवाल और रियान पराग (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

IPL 2026 Points Table: राजस्थान ने पहला मुकाबला जीतते ही मारी लंबी छलांग, टॉप पर पहुंची रॉयल्स की टीम

Rajasthan Royals vs Chennai Super Kings: राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर बड़ी जीत हासिल की। इस जीत के साथ राजस्थान की टीम पॉइंट्स टेबल में पहले पायदान पर पहुंच गई है।

उज्जवल सिन्हा

IPL 2026 Updated Points Table: आईपीएल 2026 का शानदार आगाज हो चुका है। आईपीएल के 19वें सीजन के तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 8 विकेटों से जीत दर्ज की। राजस्थान रॉयल्स ने 47 गेंद शेष रहते हुए जीत हासिल की। इस जीत के साथ राजस्थान को बड़ा फायदा हुआ है।

चेन्नई को करारी शिकस्त देने के बाद राजस्थान की टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है। इस जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स का नेट रन रेट 4.17 हो गया है। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम दूसरे और मुंबई इंडियंस की टीम तीसरे नंबर पर मौजूद है। चेन्नई को इस हार के बाद बड़ा नुकसान हुआ है। चेन्नई की टीम पहले मैच के बाद ही 10वें नंबर पर पहुंच गई है। इसके साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स की आईपीएल में यह गेंदों का लिहाज से दूसरी बड़ी हार भी है।

IPL 2026 का अपडेटेड पॉइटंस टेबल

टीम का नाम खेले गए मैच जीते गए मैच हारे गए मैच नो रिजल्ट अंक नेट रन रेट
राजस्थान रॉयल्स 1 1 0 0 2 4.17
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 1 1 0 0 2 2.9
मुंबई इंडियंस 1 1 0 0 2 0.68
पंजाब किंग्स 0 0 0 0 0 0
गुजरात टाइटंस 0 0 0 0 0 0
लखनऊ सुपर जाइंट्स 0 0 0 0 0 0
दिल्ली कैपिटल्स 0 0 0 0 0 0
कोलकाता नाइट राइडर्स 1 0 1 0 0 -0.68
सनराइजर्स हैदराबाद 1 0 1 0 0 -2.9
चेन्नई सुपर किंग्स 1 0 1 0 0 -4.17

मुकाबले का हाल

आरआर और सीएसके के बीच हुए मैच पर नजर डालें तो टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सीएसके 19.4 ओवर में 127 रन पर सिमट गई थी। सीएसके के लिए सर्वाधिक 43 रन जेमी ओवरटन ने बनाए थे। राजस्थान रॉयल्स के लिए जोफ्रा आर्चर ने 4 ओवर में 19 रन देकर 2, नांद्रे बर्गर ने 4 ओवर में 26 रन देकर 2, और रवींद्र जडेजा ने 3 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट लिए। ब्रिजेश शर्मा, संदीप शर्मा और रवि बिश्नोई को 1-1 विकेट मिला।

आरआर ने 12.1 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 128 रन बनाकर मैच 8 विकेट से जीत लिया। वैभव सूर्यवंशी ने 17 गेंदों पर 52 रन की पारी खेली। यशस्वी जायसवाल 36 गेंदों पर 38 रन बनाकर नाबाद रहे। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अंशुल कंबोज सबसे सफल गेंदबाज रहे। कंबोज ने वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल का विकेट लिया। आरआर के तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर प्लेयर ऑफ द मैच रहे। बर्गर ने 4 ओवर में 26 रन देकर 2 विकेट लिए थे।

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि: अजातशत्रु की याद में भावुक हुआ देश, पीएम मोदी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

यूपी से उत्तराखंड तक मूसलाधार बारिश का साया, IMD ने जारी किया अलर्ट, 65 km/h की रफ्तार से चलेंगी तूफानी हवाएं

बीरभूम में हड़कंप! घर के ऑफिस में मिला TMC विधायक आशीष बनर्जी का शव, जांच में जुटी पुलिस

सरकार गिराने के लिए काले जादू का सहारा! शिवमोगा के मंदिर में क्या हुआ कि CM रेवंत रेड्डी ने BRS पर लगाए आरोप