रायपुर में विराट कोहली का फैन मैदान पर घुसा (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

विराट कोहली से मिलने रायपुर के मैदान में घुसा फैन, सिक्योरिटी को चकमा देने का वीडियो वायरल

IND vs SA: रायपुर वनडे में बड़ी सुरक्षा चूक देखने को मिली, जब एक फैन सुरक्षा घेरा तोड़कर सीधे विराट कोहली तक पहुंच गया। घटना के बाद सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत उसे पकड़कर बाहर ले जाया।

संजय सिंह बिष्ट

Virat Kohli's fan entered in the Field: छत्तीसगढ़ के रायपुर में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए दूसरे वनडे मैच के दौरान टी ब्रेक में एक चौंकाने वाली घटना हुई। जब विराट कोहली क्रीज पर मौजूद थे, तभी एक युवक अचानक सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए मैदान के बीच पहुंच गया। यह नजारा देखकर कुछ पल के लिए सभी हैरान रह गए। युवक का इरादा सिर्फ कोहली तक पहुंचने का था, लेकिन सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए उसे काबू में कर लिया। बाउंसर उसे कंधे पर उठाकर मैदान के बाहर ले गए, जिससे किसी तरह की बाधा उत्पन्न नहीं हुई। इस घटना ने स्टेडियम की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल जरूर खड़े कर दिए।

रांची में भी घुस आया था एक फैन

यह पहली बार नहीं है जब किसी फैन ने मैच के दौरान सुरक्षा घेरा तोड़ा हो। रांची में खेले गए पहले वनडे में भी एक फैन मैदान में घुस गया था और उसने विराट कोहली के पैर छूने की कोशिश की थी। उस समय भी सिक्योरिटी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे बाहर भेजा था। रायपुर की घटना के बावजूद मैच में कोई खास व्यवधान नहीं आया। कुछ ही क्षण बाद खेल सामान्य रूप से शुरू हो गया और दर्शकों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए तालियां बजाईं। यह घटनाएं बताती हैं कि विराट कोहली की लोकप्रियता कितनी जबरदस्त है, लेकिन साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किए जाने की जरूरत भी सामने आती है।

रायपुर में भारत की शर्मनाक हार

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच रायपुर में खेला गया। इस मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका के सामने 358 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया, लेकिन टीम इंडिया के गेंदबाज इस विशाल स्कोर को बचाने में कामयाब नहीं रहे। जिसके चलते साउथ अफ्रीका ने भारत के द्वारा दिए गए 358 रन के स्कोर को 4 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। इस मुकाबले में जहां भारत की हार का प्रमुख कारण गेंदबाज रहे। वहीं, साउथ अफ्रीका की दमदार बल्लेबाजी ने 350+ के रिकॉर्ड स्कोर को चेज कर लिया।

एडन मार्करम ने खेली शतकीय पारी

इस मैच में साउथ अफ्रीका के लिए बल्लेबाज एडन मार्करन ने मैच जीताऊ शतकीय पारी खेली। उन्होंने मुश्किल वक्त में साउथ अफ्रीका के लिए 98 गेंदों का सामना करते हुए 110 रन बनाए। कुल मिलाकर मार्करम ही साउथ अफ्रीका की जीत के हीरो रहे। मार्करम के अलावा मैथ्यू ब्रीट्ज्की और कप्तान डेवाल्ड ब्रेविस ने अर्धशतकीय पारी खेली। ब्रीट्ज्की ने 64 में 68 रन तो डेवाल्ड ब्रेविस ने 34 गेंदों का सामना करते हुए 54 रन की विस्फोटक अर्धशतकीय पारी खेली। इसके अलावा कप्तान टेब्मा बावुमा ने 46 रन की पारी खेली। अंत में कॉर्बिन बॉश 26 और केशव महाराज 10 रन बनाकर नाबाद रहे।

अशोक सिद्धार्थ ने मानी मायावती की शर्त, दामाद का करियर बचाने के लिए छोड़ी राजनीति, कहा- आप त्याग-दया की मूर्ति

विनेश फोगाट को विश्व चैंपियनशिप ट्रायल में मौका देने पर हाई कोर्ट ने WFI से मांगा जवाब

Weather Alert: ओडिशा में रेड अलर्ट, छत्तीसगढ़-झारखंड समेत 12 राज्यों में भारी बारिश, 60 Kmph तक चलेंगी हवाएं

गोविंद बल्लभ पंत: आजादी की लड़ाई से यूपी के पहले मुख्यमंत्री तक, राष्ट्र निर्माण में निभाई अहम भूमिका

5 राज्यों के चुनाव में BJP को ₹1,473 करोड़ का चंदा, कांग्रेस से 7 गुना ज्यादा; जानें कहां कितना किया खर्च