राहुल द्रविड़ और वैभव सूर्यवंशी  (सोर्स - सोशल मीडिया)
क्रिकेट

Rahul Dravid Statement: वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ की बड़ी सलाह, बोले- 15 साल के खिलाड़ी जैसे...

Rahul Dravid On Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल के इस युवा खिलाड़ी को जल्दबाजी नहीं, बल्कि रेड और व्हाइट बॉल क्रिकेट में संतुलन की जरूरत है। वैभव सूर्यवंशी पर बोले ऐसा क्यों बोले राहुल द्रविड़?

सृष्टि मौर्य

Rahul Dravid Advice For Vaibhav Sooryavanshi: पूर्व भारतीय कप्तान और कोच राहुल द्रविड़ का मानना है कि युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के करियर को सही दिशा देने के लिए व्हाइट-बॉल और रेड-बॉल क्रिकेट के बीच अच्छा संतुलन बनाना जरूरी है। द्रविड़ ने कहा कि सूर्यवंशी को IPL जैसे T20 टूर्नामेंट से अनुभव मिलना अच्छी बात है, लेकिन उन्हें घरेलू रेड-बॉल क्रिकेट में भी लगातार खेलने का मौका मिलना चाहिए।

द्रविड़ ने कहा कि वैभव को अभी काफी समय और अनुभव की जरूरत है। उनके मुताबिक, 15 साल की उम्र में इतनी सफलता मिलने के बाद भी लोगों को उनसे धैर्य रखना चाहिए, क्योंकि आगे उनके करियर में अच्छे और खराब दोनों दौर आएंगे।

रेड-बॉल क्रिकेट पर भी हो फोकस

द्रविड़ ने कहा कि वैभव को भारत में आईपीएल के जरिए व्हाइट-बॉल क्रिकेट का अनुभव मिल रहा है, लेकिन इसके साथ वो घरेलू क्रिकेट में रेड-बॉल मैच भी खेल रहे हैं। द्रविड़ के मुताबिक, यही संतुलन उन्हें भविष्य में तीनों फॉर्मेट का खिलाड़ी बनाने में मदद कर सकता है।

उन्होंने कहा कि सभी चाहते हैं कि टेस्ट क्रिकेट आगे बढ़े और इसके लिए वैभव जैसे खिलाड़ियों का तीनों फॉर्मेट में खेलना जरूरी है।

दिलीप ट्रॉफी से मिलेगा खास मौका

वैभव अब नए घरेलू सीजन में दिलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन के लिए खेलेंगे। ये उनके लिए रेड-बॉल क्रिकेट में लगातार मैच खेलने का अच्छा मौका होगा। द्रविड़ ने कहा कि वैभव ने अब तक व्हाइट-बॉल क्रिकेट की तुलना में ज्यादा रेड-बॉल क्रिकेट नहीं खेला है। इसलिए दिलीप ट्रॉफी उनके लिए काफी उपयोगी साबित हो सकती है।

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने अब तक सिर्फ 8 फर्स्ट-क्लास मैच खेले हैं, जिसमें उनका औसत 17.25 रहा है। हालांकि, इन मैचों के बीच उन्हें लगातार रेड-बॉल क्रिकेट खेलने का मौका नहीं मिला। दिलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन के कम से कम दो मैच खेलने का उन्हें मौका मिल सकता है। अगर टीम फाइनल में पहुंचती है तो वो तीसरा मैच भी खेल सकते हैं।

उतार-चढ़ाव आएंगे- द्रविड़

द्रविड़ ने सूर्यवंशी की कम उम्र को ध्यान में रखते हुए लोगों से धैर्य रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि वैभव को सफलता जरूर मिलेगी, लेकिन कुछ ऐसे दौर भी आएंगे जब चीजें उनके पक्ष में नहीं जाएंगी। द्रविड़ ने कहा कि वैभव को हर जगह T20 खेलने के बजाय भारतीय घरेलू रेड-बॉल क्रिकेट में समय देना उनके विकास के लिए अच्छा है।

अगर वो आगे चलकर व्हाइट-बॉल की तरह रेड-बॉल क्रिकेट में भी अच्छा प्रदर्शन करते हैं और भारत के लिए टेस्ट खिलाड़ी बनते हैं, तो ये क्रिकेट की दुनिया के लिए बेहद रोमांचक होगा। राहुल द्रविड़ की सलाह साफ है वैभव को जल्दबाजी नहीं, बल्कि समय, अनुभव और तीनों फॉर्मेट में लगातार खेलने का मौका चाहिए।

पंजाब CM ऑफिस पर CBI की छापेमारी, भगवंत मान बोले- BJP ने शुरू कर दी चुनावी खेल

विपक्षी सांसदों से क्यों नहीं मिले ज्ञानेश कुमार, चुनाव आयोग ने प्रेस नोट जारी कर दी सफाई

INDIA Alliance Protest: राहुल-प्रियंका को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, कांग्रेस बोली सब याद रखा जाएगा

दिल्ली में सियासी पारा हाई, हिरासत में लिए गए राहुल और प्रियंका गांधी; सीईसी के इस्तीफे पर अड़ी कांग्रेस

INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन से AIMIM ने बनाई दूरी, बोले- बेगानी शादी में मेरा क्या काम?