क्विंटन डी कॉक (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

T20 World Cup में क्विंटन डी कॉक ने रचा इतिहास, साउथ अफ्रीका के लिए ऐसा कारनामा करने वाले पहले खिलाड़ी बने

Quinton de Kock: टी20 वर्ल्ड कप में क्विंटन डी कॉक ने इतिहास रच दिया है। वो साउथ अफ्रीका के लिए टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

उज्जवल सिन्हा

Quinton de Kock Create History: टी20 वर्ल्ड कप का 13वां मुकाबला साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच खेला गया। जिसमें साउथ अफ्रीका ने दूसरे सुपर ओवर में अफगानिस्तान को 4 रनों से हराकर जीत हासिल कर ली। इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली। टी20 वर्ल्ड कप में डी कॉक साउथ अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

अफगानिस्तान के खिलाफ साउथ अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने 41 गेंदों में 3 छक्के और 5 चौके के साथ 59 रनों की पारी खेली। इस पारी के बदौलत डी कॉक ने एबी डीविलियर्स का रिकॉर्ड तोड़ दिया। डी कॉक अब साउथ अफ्रीका के लिए टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। क्विंटन डी कॉक ने अब तक टी20 वर्ल्ड कप में 737 रन बनाए हैं।

साउथ अफ्रीका के लिए अब एबी डीविलियर्स दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। टी20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के लिए 717 रन बनाए। वहीं इस लिस्ट में जेपी डुमिनी 568 रन के साथ तीसरे स्थान पर मौजूद हैं, जबकि 482 रन के साथ डेविड मिलर चौथे पायदान पर हैं। एडेन मार्करम 448 रन के साथ लिस्ट में पांचवें स्थान पर मौजूद हैं।

टी20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाला बल्लेबाज

  • 737 - क्विंटन डी कॉक
  • 717 - एबी डिविलियर्स
  • 568 - जेपी डुमिनी
  • 482 - डेविड मिलर
  • 448 - एडेन मार्करम

टी20 वर्ल्ड कप में डी कॉक का पांचवां अर्धशतक

अफगानिस्तान के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेला। यह क्विंटन डी कॉक का टी20 वर्ल्ड कप में पांचवां अर्धशतक रहा। इसी के साथ क्विंटन टी20 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक अर्धशतक लगाने वाले संयुक्त रूप से नंबर-1 खिलाड़ी बन गए हैं। उनके अलावा, एबी डी विलियर्स ने भी इतने ही अर्धशतक लगाए हैं। वहीं, लिस्ट में दूसरे स्थान पर मौजूद एडेन मार्करम ने 4 बार यह कारनामा किया है।

मुकाबले का हाल

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बुधवार को खेले गए इस मुकाबले में क्विंटन डी कॉक (59) और रयान रिकेल्टन (61) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर साउथ अफ्रीका ने 6 विकेट खोकर 187 रन बनाए। विपक्षी खेमे से अजमतुल्लाह ओमरजाई ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि राशिद खान ने 2 विकेट निकाले।

इसके जवाब में अफगान टीम 19.4 ओवरों में 187 रन पर ऑलआउट हो गई। इस टीम के लिए रहमानु्ल्लाह गुरबाज ने 42 गेंदों में 7 छक्कों और 4 चौकों के साथ 84 रन की पारी खेली, जबकि ओमरजाई ने 22 रन बनाए। विपक्षी खेमे से लुंगी नगिडी ने सर्वाधिक 3 विकेट निकाले, जबकि मार्को जानसेन, कगिसो रबाडा, जॉर्ज लिंडे और केशव महाराज ने 1-1 विकेट हासिल किया।

यह मैच सुपर ओवर तक पहुंचा, जिसमें दोनों टीमों ने 17-17 रन बनाए। मामला दूसरे सुपर ओवर में पहुंचा, जिसमें साउथ अफ्रीका ने 23/0 का स्कोर बनाकर अफगानिस्तान को 19/1 के स्कोर पर रोक दिया।

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा

किसानों को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा, MSP में बढ़ोतरी की मंजूरी; ₹2.79 लाख करोड़ के पैकेज का ऐलान