अर्शदीप सिंह (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

इंग्लैंड दौरे पर अर्शदीप की अनदेखी! कोच का बड़ा खुलासा, Asia Cup 2025 से पहले मचा बवाल

Arshdeep Singh: अर्शदीप सिंह इंग्लैंड सीरीज में के दौरान टीम इंडिया के स्क्वॉड में होने के बावजूद एक भी मैच नहीं खेल पाए थे। अब इसी बात को लेकर पंजाब के कोच ने टीम मैनेजमेंट पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

संजय सिंह बिष्ट

IND vs ENG: हाल में भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ पांच मुकाबलों की टेस्ट सीरीज खेलकर आई है। इस दौरान टीम इंडिया ने शुभमन गिल की अगुवाई में दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए सीरीज को 2-2 की बराबरी पर खत्म किया। इस सीरीज में तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को भी टीम इंडिया के स्क्वॉड में शामिल किया गया था। लेकिन वो सभी पांच मुकाबलों में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं बन पाए थे।

एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के दौरान अर्शदीप सिंह 4 मुकाबलों के चयन के लिए उपलब्ध थे। अब इसी बात को लेकर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं। दरअसल, इंग्लैंड दौरे को लेकर पंजाब के कोच ने गंभीर आरोप लगाए हैं। ये आरोप पंजाब के कोच गगनदीप सिंह ने एशिया कप 2025 से ठीक पहले लगाए हैं। जिससे क्रिकेट जगत में हलचल मच गई है।

अर्शदीप सिंह को लेकर पंजाब के कोच ने किया बड़ा खुलासा

एशिया कप से ठीक पहले पंजाब के गेंदबाजी कोच गगनदीप सिंह ने अर्शदीप सिंह को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए कहा है कि "कुछ महीने पहले जब वह इंग्लैंड में थे, मैने उनसे (अर्शदीप सिंह) से बात की थी। वह इस बात से बैचेन हो रहे थे कि उन्हें मौका नहीं मिल रहा है। मैंने उनसे बस इतना कहा कि तुम्हें अपने समय का इंतजार करना होगा।"

इसके आगे गगनदीप ने कहा- "मुझे लगता है कि उन्हें इंग्लैंड में खिलाना चाहिए था, क्योंकि वह एक स्विंग गेंदबाज है और लंबे भी हैं। सब कुछ ठीक है। मुझे टीम संयोजन नहीं पता, शायद कोच (गौतम गंभीर) और कप्तान (शुभमन गिल) को उन पर भरोसा नहीं था।"

पंजाब के कोच गगनदीप ने अर्शदीप सिंह को गेंदबाजी को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि "वह अधिक स्विंग और अधिक सटीकता के साथ एक बेहतरीन गेंदबाज बन सकते हैं। मैंने उसे पिछले कुछ महीनों से नहीं देखा है, लेकिन उम्मीद है कि जब भी मैं उसे देखूंगा तो मैं उसका बेहतर आकलन कर पाउंगा। हाल के मैच में मैंने जो देखा है, उससे ये लगता है कि वह लाइन व लेंथ, यॉर्कर गेंदों और बाउंसर्स पर और ज्यादा काम कर सकता है, जो कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ज्यादा असरदार गेंदें हैं।"

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रामलीला मैदान में रैली से पहले बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा, केंद्रीय नेतृत्व होंगे शामिल

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

खरगे की पीएम मोदी पर टिप्पणी से नाराज मायावती? कांग्रेस को दी नसीहत, बोलीं- जहरीली राजनीति देशहित में नहीं

रेलवे के नए नियम आज से लागू, काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा ₹10 लाख तक का बीमा; डिजिटल पेमेंट जरूरी