Women’s World Cup 2025: पाकिस्तान ने किया स्क्वॉड का ऐलान, इस खिलाड़ी को ODI टीम में मिला पहला मौका

Women World Cup 2025 Pakistan Squad: आगामी महिला वनडे विश्वकप 2025 के लिए पाकिस्तान टीम के स्क्वॉड का ऐलान कर दिया गया है। इस दौरान टीम की कप्तानी फातिमा सना को सौंपी गई है।
Women’s World Cup 2025: पाकिस्तान ने किया अपने स्क्वॉड का ऐलान, नए चेहरे को ODI टीम में मिला पहला मौका
पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Pakistan Women Cricket Team: महिला वनडे विश्व कप 2025 का आयोजन भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होना है। दूसरी तरफ पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम भारत में अपने मुकाबले नहीं खेलेगी। उसके सभी मुकाबलों को श्रीलंका में आयोजित किया गया है। अब पाकिस्तान की महिला टीम के स्क्वॉड का ऐलान कर दिया गया है। इस दौरान टीम की कमान फातिमा सना को सौंपी गई है। वहीं, मुनीबा अली को टीम का उपकप्तान बनाया गया है।

पाकिस्तानी महिला टीम के स्क्वॉड में नतालिया परवेज, सदाफ शमास, रमीन शमीम, अरूब शाह और सादिया इकबाल जैसी खिलाड़ियों को जगह मिली है। इससे पहले टीम ने इसी साल आईसीसी महिला वर्ल्ड कप क्वालीफायर के जरिए टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई किया था। इस दौरान पाकिस्तानी महिला टीम ने बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच जीते थे। इस दौरान उसने पहले स्थान हासिल किया था।

इमान फातिमा को पहली बार मिला वनडे स्क्वॉड में मौका

वनडे विश्वकप कप 2025 के लिए पाकिस्तान की टीम ने एक नई खिलाड़ी को शामिल किया है। जी हां, इस खिलाड़ी का नाम इमान फातिमा है। उन्होंने स्क्वॉड में जगह बनाने से पहले कमाल का प्रदर्शन किया था। इमान फातिमा ने आयरलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में अपने देश के लिए डेब्यू किया। उन्होंने अभी तक कुल 3 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। इसके अलावा फातिमा ने पाक के नेशनल टी20 टूर्नामेंट में भी दमदार खेल का प्रदर्शन किया था। यही कारण है कि उन्हें विश्वकप जैसे बड़े आयोजन में टीम का हिस्सा बनाया गया है।

महिला वनडे विश्वकप 2025 में पाकिस्तान की टीम अपने मुकाबले में श्रीलंका की राजधानी कोलंबो के R. प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेलेगी। इस दौरान वो अपना मुकाबला मुकाबला 2 अक्टूबर को बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी। फिर पांच अक्टूबर को उसका दूसरा मैच होगा।

महिला वर्ल्ड कप 2025 के लिए पाकिस्तान का स्क्वॉड

फातिमा सना (कप्तान), आलिया रियाज, मुनीबा अली सिद्दीकी (उपकप्तान), डायना बेग, एमान फातिमा, नशरा सुंधू, नतालिया परवेज, ओमैमा सोहेल, रमीन शमीम, सदफ शमास, सादिया इकबाल, शावाल जुल्फिकार, सिदरा अमीन, सिद्रा नवाज, सैयदा अरूब शाह।

ट्रेवलिंग रिजर्व: गुल फिरोजा, नजीहा अल्वी, तूबाक हसन, उम्म-ए-हानी, वहीदा अख्तर।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com