फोटो- सोशल मीडिया 
क्रिकेट

क्रिकेट जगत में सनसनी: कोच पर हमले और हत्या के प्रयास में 3 क्रिकेटर सस्पेंड, तत्काल प्रभाव से हुई कार्रवाई

First Class Cricket Team: पुडुचेरी क्रिकेट संघ ने 22 अप्रैल को अपने तीन फर्स्ट क्लास खिलाड़ियों को सस्पेंड कर दिया। इन खिलाड़ियों पर अंडर-19 टीम के कोच वेंकटरामन पर हमला करने का गंभीर आरोप लगा है।

संजय सिंह बिष्ट

Cricket Association Of Pondicherry: क्रिकेट मैदान पर आमतौर पर खिलाड़ियों की चर्चा उनके प्रदर्शन और खेल कौशल को लेकर होती है, लेकिन इस बार घरेलू क्रिकेट से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। पुडुचेरी क्रिकेट टीम से जुड़े तीन फर्स्ट क्लास खिलाड़ियों पर गंभीर आरोप लगने के बाद उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है। इस मामले ने पूरे क्रिकेट जगत को हिला कर रख दिया है।

कोच पर हमले का गंभीर आरोप

पुडुचेरी क्रिकेट एसोसिएशन ने तीन खिलाड़ियों जे कार्तिकेयन, ए अरविंदराज और एस संतोष कुमारन को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड करने का आदेश जारी किया है। इन खिलाड़ियों पर आरोप है कि उन्होंने राज्य की अंडर-19 टीम के कोच वेंकटारमन पर जानलेवा हमला किया था। यह घटना पिछले साल दिसंबर महीने की बताई जा रही है। तीनों खिलाड़ी रणजी ट्रॉफी, विजय हजारे ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में पुडुचेरी का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

पुलिस जांच और गंभीर चोटें

एसोसिएशन की प्रेस रिलीज के अनुसार, तीनों खिलाड़ियों पर हत्या की कोशिश और गंभीर हमले का मामला दर्ज किया गया है। इस केस में सेदुरापेट पुलिस स्टेशन के SHO ने FIR 100/2025 के तहत चार्जशीट दाखिल की है और मामला फिलहाल पुडुचेरी के न्यायिक मजिस्ट्रेट-IV कोर्ट में विचाराधीन है। पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक कोच वेंकटारमन को हमले में गंभीर चोटें आई थीं, उनके माथे पर 20 टांके लगे और कंधे में फ्रैक्चर हुआ था।

सभी सुविधाओं से बैन

सस्पेंड किए गए तीनों खिलाड़ियों को अब किसी भी क्रिकेट कैंपस में प्रवेश की अनुमति नहीं है। इसके अलावा वे राज्य संघ की किसी भी सुविधा का उपयोग नहीं कर सकते और न ही किसी घरेलू या बाहरी टूर्नामेंट में हिस्सा ले सकते हैं। यह सस्पेंशन तब तक लागू रहेगा जब तक अदालत उन्हें सभी आरोपों से बरी नहीं कर देती।

बताया जा रहा है कि यह विवाद उस समय शुरू हुआ जब तीनों खिलाड़ियों को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए टीम में चयन नहीं मिला था। इसके बाद उन्होंने कोच पर हमला किया, जिससे मामला गंभीर रूप ले गया। हालांकि, तीनों खिलाड़ियों के पास राज्य क्रिकेट संघ के एथिक्स ऑफिसर या ओम्बड्समैन के पास अपील करने का विकल्प अभी भी मौजूद है।

5 राज्यों के चुनाव में BJP को ₹1,473 करोड़ का चंदा, कांग्रेस से 7 गुना ज्यादा; जानें कहां कितना किया खर्च

गांधीनगर में बड़ा हादसा, स्लैब गिरने से मचा हड़कंप, मलबे में दबे 10 लोग; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Chidambaram vs PM Modi: दिमागी नक्सल कहे जाने पर चिदंबरम ने क्यों जताई खुशी? नाराज फूफा पर भी किया पलटवार

रांची में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरी जर्जर पानी टंकी, मलबे में दबे कई मजदूर; एक की मौत

INDIA गठबंधन की तरह विजय ने बनाया सेक्युलर सोशल जस्टिस विक्ट्री अलायंस, TVK समेत 4 पार्टियां हुईं शामिल