सूर्यांश शेडगे और प्रिंस यादव, (सोर्स- X/@BCCI) 
क्रिकेट

कौन हैं प्रिंस और सूर्यांश? जिन्हें IPL 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन का मिला इनाम, सीधे टीम में हुई एंट्री

Prince Yadav T20 Debut: प्रिंस यादव और सूर्यांश को टीम में जगह मिलने के पीछे उनका आईपीएल 2026 का प्रदर्शन है। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज प्रिंस यादव आईपीएल में लखनऊ सुपर जांयट्स के लिए खेलते हैं।

मनोज आर्या

Prince Yadav and Suryansh Shedge: भारत और आयरलैंड के बीच रविवार को सीरीज का दूसरा और आखिरी टी20 मुकाबला खेला जा रहा है। दूसरे टी20 में भारतीय टीम ने प्लेइंग इलेवन में दो युवा खिलाड़ियों प्रिंस यादव और सूर्यांश शेड्गे को मौका दिया है। अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का आगाज करने वाले प्रिंस यादव को तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की जगह टीम में मौका दिया गया है। प्रिंस को डेब्यू कैप दिग्गज ऑलराउंडर शिवम दुबे ने सौंपी। प्रिंस का कैप नंबर 121 है।

वहीं, सूर्यांश शेडगे को संजू सैमसन ने डेब्यू कैप सौंपी। शेड्गे का किसी भी फॉर्मेट में यह पहला अंतरराष्ट्रीय मैच है। उन्हें 120 नंबर कैप मिली। सूर्यांश को विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने डेब्यू कैप सौंपी। सूर्यांश पूर्व में घोषित टीम का हिस्सा नहीं थे, लेकिन नितीश कुमार रेड्डी के इंजरी की वजह से बाहर होने के बाद सूर्यांश को उनकी जगह मौका दिया गया और अब उन्हें डेब्यू भी कराया जा चुका है।

IPL 2026 में प्रदर्शन की बदौलत टीम में एंट्री

प्रिंस यादव और सूर्यांश को टीम में जगह मिलने और अब डेब्यू करने का मौका देने के पीछे उनका आईपीएल 2026 का प्रदर्शन है। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज प्रिंस यादव आईपीएल में लखनऊ सुपर जांयट्स (एलएसजी) के लिए खेलते हैं। प्रिंस ने आईपीएल 2026 में अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया। दुनिया के बड़े-बड़े बल्लेबाजों को उनके खिलाफ रन बनाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा। प्रिंस के पास गति, उछाल, स्विंग, यॉर्कर है जो बल्लेबाजों को परेशान करती है। इस गेंदबाज ने आईपीएल 2026 में एलएसजी के लिए 14 मैचों में 16 विकेट लिए थे।

टी20 में डेब्यू करने वाले 120वें खिलाड़ी सूर्यांश

वहीं, सूर्यांश ने आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स के लिए कुछ अच्छी पारियां खेली थीं और अपनी क्षमता दिखायी थी। सूर्यांश ने 7 मैचों में 175 से अधिक की स्ट्राइक रेट से 158 रन बनाए थे। सूर्यांश टी20 में भारत के लिए डेब्यू करने वाले 120वें और प्रिंस 121वें खिलाड़ी हैं। भारत की तरफ से जनवरी 2025 में हर्षित राणा ने टी20 डेब्यू किया था, उसके बाद सूर्यांश और प्रिंस का डेब्यू हुआ है।

वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में जगह नहीं

टी20 के इस दूसरे मैच में भारतीय टीम के लिए ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे और तेज गेंदबाज प्रिंस यादव ने अपना टी20 अंतराराष्ट्रीय डेब्यू किया है। हालांकि, भारत के युवा और तेज बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को फिलहाल और इंतजार करना होगा। आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में भी उन्हें प्लेइंग-11 में जगह नहीं मिली है, जो कि उनके फैंस के लिए बुरी खबर है। गौरतलब है कि पहले टी20 मुकाबले में ही वैभव को जगह नहीं मिलने के बाद से वह सुर्खियों में है। लोग चाह रहे हैं कि टीम में उन्हें जगह दी जाए।

आज की ताजा खबर 15 अगस्त LIVE: हमें महिलाओं को हक देना होगा, महिला आरक्षण पर लाल किले से बोले प्रधानमंत्री मोदी

पर्चा छपवा देंगे, वही बोलना है...2027 चुनाव को लेकर अखिलेश यादव की SP नेताओं को हिदायत, कहा- बयानबाजी से बचें

असम में BJP बूथ अध्यक्ष की हत्या से तनाव, 6 आरोपी गिरफ्तार; शव मिलने के बाद क्षेत्र में हिंसा और आगजनी

PM मोदी के पॉकेट स्क्वायर के रंगों पर मचा बवाल! कांग्रेस ने पूछा- आयरलैंड का इंडिपेंडेंस डे मना रहे हैं क्या?

झारखंड में भीषण हादसा! ऑटो के उड़े परखच्चे, सड़क पर बिखरीं लाशें...लातेहार में 7 लोगों की मौत से मचा हड़कंप