पंजाब किंग्स (फोटो- सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

IPL 2026 Points Table: आरसीबी को पछाड़कर टॉप पर पहुंची पंजाब किंग्स, बारिश ने खोला KKR का खाता

IPL 2026 Updated Points Table: ईडन गार्डन्स में पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइजर्स का मैच बारिश से रद्द हुआ। दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला। इसके साथ पंजाब की टीम शीर्ष पर पहुंच गई है।

उज्जवल सिन्हा

IPL 2026 Points Table Updates: आईपीएल 2026 का 12वां मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया। पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स का मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया। ईडन गार्डन्स में दोनों टीमों को एक-एक अंक मिले। इसके साथ ही पंजाब किंग्स अंक तालिका में टॉप पर पहुंच गई है। इस एक पॉइंट के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स का भी अंक का खाता खुल गया।

आईपीएल 2026 में बारिश की बदौलत केकेआर को पहला अंक मिला और वह अब अंक तालिका में 8वें नंबर पर आ गई है। केकेआर ने 3 मुकाबलों में से 2 में हार का सामना किया है। वहीं, पंजाब किंग्स के अब 3 मुकाबलों के बाद 5 अंक हो गए हैं और श्रेयस अय्यर की अगुवाई में टीम अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) दूसरे स्थान पर खिसक गई है। आरसीबी के 2 मुकाबलों में 4 अंक हैं, जबकि 4 अंकों के साथ ही राजस्थान रॉयल्स की टीम तीसरे नंबर पर काबिज है।

IPL 2026 का अपडेटेड पॉइंट्स टेबल

स्थान टीम मैच जीत हार बिना परिणाम अंक नेट रन रेट (NRR)
1 Punjab Kings 3 2 0 1 5 0.637
2 Royal Challengers Bengaluru 2 2 0 0 4 2.501
3 Rajasthan Royals 2 2 0 0 4 2.233
4 Delhi Capitals 2 2 0 0 4 1.170
5 Sunrisers Hyderabad 3 1 2 0 2 0.275
6 Mumbai Indians 2 1 1 0 2 -0.206
7 Lucknow Super Giants 2 1 1 0 2 -0.542
8 Kolkata Knight Riders 3 0 2 1 1 -1.964
9 Gujarat Titans 2 0 2 0 0 -0.424
10 Chennai Super Kings 3 0 3 0 0 -2.517

दिल्ली कैपिटल्स शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर 4 अंकों के साथ अंक तालिका में चौथे नंबर पर मौजूद है। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद 3 मुकाबलों में सिर्फ एक जीत दर्ज करने के कारण अंक तालिका में पांचवें नंबर पर है। मुंबई इंडियंस 2 मुकाबलों में दो अंक के साथ अंक तालिका में छठे नंबर पर है, जबकि लखनऊ सुपरजायंट्स 2 मुकाबलों में एक जीत के बाद अंक तालिका में सातवें नंबर पर मौजूद है।

वहीं, गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स को इस सीजन की अपनी पहली जीत की तलाश है। गुजरात टाइटंस ने इस सीजन खेले अब तक दोनों ही मुकाबलों में हार का सामना किया है और अंक तालिका में टीम 9वें स्थान पर है, तो चेन्नई सुपर किंग्स भी 2 मुकाबले गंवाने की वजह से अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर काबिज है।

IPL 2026 का 12वां मुकाबला हुआ रद्द

आईपीएल 2026 के 12वें मुकाबले में केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही, और फिन एलन 7 गेंदों का सामना करने के बाद सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, कैमरून ग्रीन का निराशाजनक प्रदर्शन लगातार तीसरे मुकाबले में भी जारी रहा, और वह सिर्फ 4 रन ही बना सके। 3.2 ओवर के बाद केकेआर ने स्कोरबोर्ड पर 2 विकेट खोकर 25 रन लगाए थे, और पंजाब किंग्स के गेंदबाज पूरी तरह से हावी दिखाई दे रहे थे। हालांकि, तभी तेज बारिश शुरू हो गई, जो अगले 3 घंटे तक होती रही। मैदान पूरी तरह से गीला होने की वजह से अंपायर्स ने आखिर में मुकाबले को रद्द करने का फैसला किया, जिसके बाद केकेआर और पंजाब किंग्स को एक-एक अंक मिला।

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें

POWERGRID Vacancy 2026: अप्रेंटिस के 270 पदों पर भर्ती, 25 अगस्त से आवेदन शुरू; जानें योग्यता व स्टाइपेंड

अखिलेश यादव ने गिनाए परिवारवाद के फायदे, बताया- आखिर क्यों नहीं टूटी समाजवादी पार्टी

महाराष्ट्र में होगा जंतर मंतर से बड़ा आंदोलन! कांग्रेस सांसद का बड़ा दावा, बोलीं- हम जेल भी जाने को तैयार हैं

वंदे मातरम् पर BJP का बड़ा वार, कांग्रेस के 1937 वाले फैसले के खिलाफ पारित किया प्रस्ताव