पॉल स्टर्लिंग (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग ने कप्तानी से दिया इस्तीफा, T20 World Cup 2026 में रहा था निराशाजनक प्रदर्शन

Paul Stirling: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खराब प्रदर्शन के बाद आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग ने पद छोड़ दिया। गौरतलब है कि आयरलैंड की टीम ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई थी।

संजय सिंह बिष्ट

Paul Stirling Steps Down as Captain: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद आयरलैंड क्रिकेट टीम के कप्तान पॉल स्टर्लिंग ने बड़ा कदम उठाते हुए टी20 फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ दी है। 35 वर्षीय स्टर्लिंग का यह फैसला ऐसे समय आया है, जब टीम 2028 टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों में जुट चुकी है।

टूर्नामेंट में रहा खराब प्रदर्शन

भारत और श्रीलंका में खेले गए इस टूर्नामेंट में आयरलैंड टीम का प्रदर्शन उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा। टीम ग्रुप-बी में चौथे स्थान पर रही और सिर्फ 3 अंक ही हासिल कर सकी। आयरलैंड को एक जीत मिली, एक मुकाबला बेनतीजा रहा, जबकि दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा। खुद पॉल स्टर्लिंग भी इस टूर्नामेंट में प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में उनके घुटने में लिगामेंट की चोट लग गई, जिसके बाद उन्हें बीच टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा। उनकी गैरमौजूदगी में लॉर्कन टकर ने टीम की कमान संभाली।

ODI कप्तान के रूप में जारी रहेगी भूमिका

क्रिकेट आयरलैंड के अनुसार, स्टर्लिंग टी20 कप्तानी छोड़ने के बावजूद टीम का हिस्सा बने रहेंगे और वनडे फॉर्मेट में कप्तानी करते रहेंगे। कप्तानी छोड़ने के बाद स्टर्लिंग ने कहा कि आयरलैंड की टी20 टीम का नेतृत्व करना उनके लिए गर्व की बात रही है। उन्होंने इस भूमिका को सम्मान और जिम्मेदारी से जुड़ा बताया और टीम, कोचिंग स्टाफ, सपोर्ट स्टाफ व फैंस का आभार जताया। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि वह अब भी टीम के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।

साथियों और फैंस का जताया आभार

पॉल स्टर्लिंग ने अपने बयान में साथियों, कोचिंग स्टाफ और क्रिकेट आयरलैंड के हर सदस्य को धन्यवाद दिया। उन्होंने फैंस के समर्थन को भी खास बताया और कहा कि दुनिया भर में मिलने वाला यह समर्थन टीम के लिए हमेशा प्रेरणादायक रहा है।

कप्तानी और करियर रिकॉर्ड

स्टर्लिंग ने आयरलैंड के लिए 48 टी20 इंटरनेशनल मैचों में कप्तानी की, जिसमें टीम को 20 जीत और 26 हार मिली, जबकि 2 मैच बेनतीजा रहे। उनसे ज्यादा टी20 में सिर्फ विलियम पोर्टरफील्ड और एंडी बालबर्नी ने कप्तानी की है।

2009 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले स्टर्लिंग आयरलैंड के सबसे सफल टी20 बल्लेबाजों में शामिल हैं। उन्होंने 163 मैचों में 3895 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 134.35 रहा है। टी20 कप्तानी से हटने के बाद पॉल स्टर्लिंग अब वनडे टीम पर पूरा ध्यान देंगे। वहीं आयरलैंड क्रिकेट टीम टी20 फॉर्मेट में नए कप्तान के साथ आगे बढ़ने की तैयारी कर रही है, ताकि भविष्य में बेहतर प्रदर्शन किया जा सके।

चमोली टनल हादसे में 3 की मौत, 16 मजदूर सुरक्षित बाहर; युद्धस्तर पर चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन

Explainer: बिना चर्चा के 9 बिल पास, 380 सवालों में से सिर्फ 2 के ही मिले जवाब; आंकड़ों में मानसून सत्र का हाल

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

वकील बनने से नहीं रोके जाएंगे NALSAR के छात्र, बैकफुट पर बार काउंसिल, चंद घंटों में बदला फैसला

NALSAR में CJI के विरोध पर BCI का बड़ा एक्शन, 2026 बैच के छात्रों के वकील बनने पर लगाई रोक