पैट कमिंस (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

एशेज से पहले क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का बड़ा कदम, पैट कमिंस होंगे न्यूजीलैंड दौरे से बाहर

Pat Cummins Likely To Skip T20I vs New Zealand: न्यूजीलैंड के दौरे के लिए ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस को आराम दिया जा सकता है। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज 1 अक्टूबर से खेली जाएगी।

उज्जवल सिन्हा

Pat Cummins Likely To Skip T20I vs New Zealand: ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान पैट कमिंस आगामी टी20 सीरीज से बाहर हो सकते हैं। न्यूजीलैंड दौरे के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया अपने कप्तान पैट कमिंस को आराम देना चाहता है। उन्हें साल के अंत में होने वाले एशेज सीरीज के लिए फिट रखने के लिए ऐसा किया जा रहा है। एशेज सीरीज की मेजबानी इस बार ऑस्ट्रेलिया कर रही है।

कोड स्पोर्ट्स की रिपोर्ट के अनुसार, 32 वर्षीय तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने कैरेबियन दौरे से लौटने के बाद अपनी पीठ में अकड़न महसूस की है, इसलिए वो एक एहतियाती स्कैन कराएंगे। कमिंस पहले ही वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के खिलाफ हाल ही में हुए सफेद गेंद के मैचों से बाहर थे, क्योंकि ऑस्ट्रेलियाई टीम उनका वर्कलोड मैनेज करना चाहते हैं।

एशेज सीरीज पर है पूरा ध्यान

ऑस्ट्रेलियाई मेनेजमेंट ने यह साफ कर दिया है कि उनका पूरा ध्यान एशेज सीरीज की तरफ है। वो न्यूजीलैंड के दौरे पर नहीं जाएंगे।ऑस्ट्रेलिया की न्यूज़ीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज 1 अक्टूबर से शुरू हो रही है। हालांकि, भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में वापसी कर सकते हैं।

जोश हेजलवुड ने क्या कहा?

गुरुवार को जोश हेजलवुड ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट तेज गेंदबाज अपनी तैयारी अलग-अलग तरीके से करेंगे। हेजलवुड ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि टेस्ट खिलाड़ी एक से ज्यादा शील्ड मैच खेलेंगे। शायद दो या तीन, लेकिन हर किसी का प्रोग्राम अलग है। मैंने पिछले साल इसका उपयोग किया और यह बहुत फायदेमंद था। मैदान पर समय बिताना, एक दिन में कई स्पेल फेंकना, जो ट्रेनिंग में करना मुश्किल है।

उन्होंने आगे कहा कि पिछले 12 महीनों में मुझे ऐसा लगा कि मेरे लिए सबसे अच्छा तरीका यही है कि मैं लगातार अच्छा खेलता रहूं और लगातार गेंदबाजी करता रहूं। अगर मैं हमेशा मैच की स्थिति में बना रहूंगा तो यह लंबे समय तक असरदार होगा। एक तेज गेंदबाज के तौर पर आगे बढ़ने का सबसे अच्छा तरीका यही है।

तेज गेंदबाजों को हो रहा है टेस्ट

कमिंस को आराम देने का फैसला ऐसे समय में लिया गया है जब ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाज़ी की गहराई की परीक्षा हो रही है। तेज गेंदबाज लांस मॉरिस, स्पेंसर जॉनसन और बेन ड्वार्शुइस सभी चोटों से उबर रहे हैं, जिससे एशेज के दौरान कमिंस, हेज़लवुड, मिशेल स्टार्क और स्कॉट बोलैंड पर आक्रमण की ज़िम्मेदारी और भी बढ़ गई है।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन