पंत, गिल, जायसवाल और केएल राहुल (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

भारत ने ऑस्ट्रेलिया के 70 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी की, क्रिकेट इतिहास में...

टेस्ट क्रिकेट में पहली बार भारतीय बल्लेबाजों ने 5 व्यक्तिगत शतक बनाए। भारत घर से बाहर खेले गए टेस्ट में पांच व्यक्तिगत शतक बनाने वाली दूसरी टीम बन गई है।

उज्जवल सिन्हा

लीड्स: भारत और इंग्लैंड के बीच एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के पहले मुकाबले में ऋषभ पंत ने दोनों पारियों में शतक लगाया। इसके अलावा इस मैच यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल और केएल राहुल ने शतकीय पारी खेली। इस मैच में भारत के लिए चार खिलाड़ियों ने पांच शतक लगाए। इसके साथ भारत ने ऑस्ट्रेलिया के 70 साल पुराने टेस्ट रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

लीड्स टेस्ट में भारत के पांच बल्लेबाज़ों ने शतक जड़े, जो एक खास रिकॉर्ड है। यह पहली बार हुआ है जब भारतीय टीम ने किसी टेस्ट मैच में पांच व्यक्तिगत शतक लगाए हों। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में यह सिर्फ छठी बार है जब किसी टीम के पांच खिलाड़ियों ने एक ही मैच में शतक बनाए हैं। इसके साथ ही भारत, ऑस्ट्रेलिया के बाद दूसरी ऐसी टीम बन गई है जिसने विदेशी जमीन पर (घर के बाहर) एक टेस्ट मैच में पांच शतक लगाने का कारनामा किया है।

ऑस्ट्रेलिया ने 1955 में किया था ऐसा

ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच 1955 में खेले गए किंग्स्टन टेस्ट के दौरान पांच ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों- कॉलिन मैकडोनाल्ड (127), नील हार्वे (204), कीथ मिलर (109), रॉन आर्चर (128) और रिची बेनाउड (121) ने पहली पारी में शतक बनाए। भारत के लिए पहली पारी में जायसवाल ने 101 रन बनाए और कप्तान गिल ने 147 रन बनाए। पंत ने शनिवार को 134 रन बनाए और दूसरी पारी में कुल 118 रन बनाए, जबकि सलामी बल्लेबाज केएल राहुल दूसरी पारी में 120 रन बनाकर नाबाद हैं।

पंत ने रचा इतिहास

पंत ने सोमवार को इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया। वह टेस्ट मैच में दोहरा शतक लगाने वाले पहले भारतीय और दुनिया के दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए। पंत ने पहली पारी में 134 रन बनाए और दूसरी पारी में 118 रन बनाए। उनसे पहले जिम्बाब्वे के एंडी फ्लावर ने बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज टेस्ट मैच में दोहरा शतक लगाया था। 2001 में हरारे में दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच खेले गए टेस्ट में फ्लावर ने पहली पारी में 142 रन बनाए और दूसरी पारी में 199 रन बनाकर नाबाद रहे। लीड्स टेस्ट की दूसरी पारी में शतक लगाने के साथ ही पंत ने विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर इंग्लैंड में सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने के मैट प्रायर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। केएल राहुल ने रचा इतिहास, इंग्लैंड में ऐसा करने वाले पहले भारतीय ओपनर बने

इंग्लैंड में सबसे ज़्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले विकेटकीपर

  • मैट प्रायर (इंग्लैंड)- 4
  • ऋषभ पंत (भारत)- 4*
  • एलेक स्टीवर्ट (इंग्लैंड)- 4
  • लेस एम्स (इंग्लैंड)- 3
  • एलन नॉट (इंग्लैंड)- 3

पंत ने इंग्लैंड में अब तक खेले गए 10 टेस्ट मैचों में भारत के लिए चार टेस्ट शतक बनाए हैं। इंग्लैंड की धरती पर खेले गए रेड-बॉल मैचों में भारत के लिए केवल राहुल द्रविड़ (6) के नाम पर सबसे ज्यादा शतक है।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

चक्रवात अर्णव आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा, 140 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, 12 विपक्षी पार्टियों की संयुक्त याचिका को साथ सुनेगा कोर्ट