पाकिस्तान बनाम आयरलैंड (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

PAK vs IRE: पाकिस्तान महिला टीम को आयरलैंड को हराया, पहले टी20 मैच में 11 रन से चटाई धूल

Pakistan vs Ireland: आयरलैंड की महिला क्रिकेट टीम ने इस मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन कर 11 रन से पाकिस्तान को धूल चटाई। सीरीज का पहला मुकाबला क्लोनटॉर्फ क्रिकेट क्लब, डबलिन में खेला गया।

संजय सिंह बिष्ट

PAK W vs IRE W: इस वक्त पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम आयरलैंड के दौरे पर है। वो यहां पर आयरलैंड की टीम के साथ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है। जहां पर उसे सीरीज के पहले मैच में ही मेजबान से हार का सामना करना पड़ा है। आयरलैंड की महिला क्रिकेट टीम ने इस मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन कर 11 रन से पाकिस्तान को धूल चटाई। सीरीज का पहला मुकाबला क्लोनटॉर्फ क्रिकेट क्लब, डबलिन में खेला गया।

इस मुकाबले में पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने टॉस जीता। टॉस जीतकर उन्होंने आयरलैंड को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। उनके इस फैसले को गेंदबाजों ने अपने हित में सही साबित कर दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड ने पाकिस्तान के सामने 19.4 ओवर में 142 रन का स्कोर खड़ा किया। इस दौरान पाकिस्तानी गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया।

एमी हंटर ने बनाए सबसे ज्यादा रन

आयरलैंड के लिए सबसे ज्यादा रन एमी हंटर ने बनाए। उन्होंने 30 गेंदों का सामना करते हुए 37 रन की पारी खेली। उनकी इस पारी में कुल 5 चौके शामिल रहे। इसके अलावा आयरलैंड की कोई भी बल्लेबाज 30 रन का भी आंकड़ा नहीं छू सकीं। टीम के लिए ओरेला प्रेडरगास्ट ने 29 रन की पारी खेली। वहीं, लिह पॉल ने 28 रन बनाए। कुल मिलाकर टीम के 6 बल्लेबाज दहाई का अंक भी नहीं छू सकीं।

कप्तान फातिमा सना ने लिए 4 विकेट

पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना सबसे सफल गेंदबाज रही। उन्होंने 4 ओवर में 26 रन देकर 4 विकेट लिए। सादिया इकबाल, दायना बेग, रमीन शमीम, और नशरु संधू ने 1-1 विकेट लिए। 143 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 42 स्कोर पर टीम ने अपने 4 शुरुआती विकेट गंवा दिए।

131 रन पर ढेर हुई पाकिस्तान टीम

इन शुरुआती झटकों से टीम कभी उबरती हुई नहीं दिखी और 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 131 रन ही बना सकी और 11 रन से मैच हार गई। पाकिस्तान के लिए नतालिया परवेज 29 और रमीन शमीम 27 शीर्ष स्कोरर रहीं। आयरलैंड के लिए ओरला प्रेंडरगास्ट ने 4 ओवर में 28 रन देकर 3 विकेट लिए। जेन मैगुरे को 2, अवा कैनिंग, कारा मरे और लारा मैक्ब्रिड को 1-1 विकेट मिले। ओरला प्रेंडरगास्ट प्लेयर ऑफ द मैच रहीं। सीरीज का दूसरा मैच 9 अगस्त को खेला जाएगा।

जेल में रेप के दोषी प्रज्वल रेवन्ना की कोठरी से मिला फोन, फॉरेंसिक जांच में सामने आए दर्जनों आपत्तिजनक वीडियो

BRICS Summit 2026 LIVE: नई दिल्ली घोषणा पत्र पारित, PM मोदी बोले- संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना है

BRICS Summit 2026: नई दिल्ली घोषणा पत्र 2026 सर्वसम्मति से पारित, भारत की बड़ी सफलता

मातोश्री पहुंचीं DMK सांसद कनिमोझी! कांग्रेस से नाराजगी के कारण बदलेगा समीकरण? INDIA एलायंस में हलचल तेज

BRICS Summit: पीएम मोदी और वियतनामी पीएम की बैठक, डिफेंस, स्पेस और 25 बिलियन डॉलर के ट्रेड पर जोर