लिटन दास और सलमान अली आगा (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

Asia Cup 2025 Super-4: पाकिस्तान और बांग्लादेश की भिड़ंत, पिच रिपोर्ट और मौसम की पूरी जानकारी

Asia Cup 2025- PAK vs BAN Pictch and Weather Report: बीते बुधवार को बांग्लादेश को भारत के हाथों शिकस्त का सामना करना पड़ा। अब वो आज पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल के लिए अपनी लड़ाई लड़ेगी।

संजय सिंह बिष्ट

Asia Cup 2025: टीम इंडिया ने बांग्लादेश को हराकर एशिया कप 2025 के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। दूसरी तरफ श्रीलंका की टीम एशिया कप 2025 से बाहर हो चुकी है। अब तलाश दूसरे फाइनलिस्ट की है, जो कि आज यानी गुरुवार 25 सितंबर को मिल जाएगा। आज पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच निर्णायक लड़ाई खेली जानी है। इन दोनों टीमों के बीच का मुकाबला दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होना है।

इन दोनों टीमों के बीच का ये मुकाबला नॉक आउट है। जो भी टीम यहां जीत दर्ज करेगी, उसका सामना रविवार 28 सितंबर को भारत के साथ होगा। वहीं, हारने वाली टीम का सफर यहीं खत्म हो जाएगा। यदि बात करें बांग्लादेशी टीम की तो वो लगातार अपना दूसरा मुकाबला खेलेगी। बीते बुधवार को बांग्लादेश को भारत के हाथों शिकस्त का सामना करना पड़ा। अब वो आज पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल के लिए अपनी लड़ाई लड़ेगी। इसी कड़ी में आइए मुकाबले की पिच रिपोर्ट जान लेते हैं।

PAK vs BAN मैच पिच रिपोर्ट

अगर बात करें दुबई के मैदान की पिच की तो ये काफी ज्यादा सूखी मानी जाती है। ऐसे में तेज गेंदबाजों को शुरुआती ओवर के दौरान मदद मिलने के आसार हैं, लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा फिर स्पिनर्स का बोलबाला होगा। ये ही कारण है कि पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम यहां पर 160 से लेकर 180 रन तक का स्कोर खड़ा करना चाहेगी। इस पिच पर ये स्कोर काफी अच्छा रहेगा।

मौसम का हाल

गुरुवार को होने वाले पाकिस्तान-बांग्लादेश मुकाबले में बारिश होने की तो फिलहाल किसी भी प्रकार की आशंका नहीं जताई जा रही है। ऐसे में मुकाबला अच्छी तरह से पूरा खेला जाएगा। लेकिन दिक्कत वाली बात ये है कि यहां के मौसम में गर्मी काफी होगी, जो कि खिलाड़ियों के लिए परेशानी का सबब बन सकता है। यहां का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है। जबकि पारा गिरने के बाद यहां का न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक रह जाएगा।

पाकिस्तान का स्क्वॉड

सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमां, हारिस रऊफ, हसन अली, हसन नवाज, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), हसन नवाज, वसीम जूनियर, साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, सलमान मिर्जा, शाहीन शाह अफरीदी, सुफयान मोकिम।

बांग्लादेश का स्क्वॉड

लिटन दास (कप्तान), तंजीद हसन तमीम, परवेज हुसैन इमोन, सैफ हसन, तौहीद हृदयोय, जेकर अली अनिक, शमीम हुसैन, नुरुल हसन सोहन, शक महेदी हसन, रिशाद हुसैन, नसुम अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, तंजीम हसन साकिब, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम, मोहम्मद सैफुद्दीन। स्टैंडबाय: सौम्य सरकार, मेहदी हसन मिराज, तनवीर इस्लाम और हसन महमूद।

15 अगस्त की सुबह लाल किला जाने से पहले किससे मिले थे PM मोदी? इंस्टा पर शेयर किया ये खास लम्हा, देखें VIDEO

दिमागी नक्सल पर सियासी घमासान, पीएम मोदी के बयान पर चिदंबरम का तीखा पलटवार

मैं टेंडर कमेटी में नहीं था, मरने से पहले आशीष बनर्जी का खुलासा, सुसाइड नोट में लिखा- मेरी सबसे बड़ी गलती...

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

मेरे पास हथियार है...वाराणसी से मुंबई जा रही फ्लाइट में चली गोलियां, 2 एयरपोर्ट स्क्रीनर को किया घायल