-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Bcci Complains Icc About Haris Rauf And Sahibzada Farhans Controversial Actions
IND vs PAK: हारिस रऊफ-साहिबजादा की शर्मनाक हरकत पर BCCI ने ICC से की शिकायत, अब भुगतेंगे परिणाम!
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
Asia Cup 2025: भारत के खिलाफ मैच में पाकिस्तानी खिलाड़ी हारिस रऊफ और साहिबजादा फरहान की विवादित हरकतों के बाद बीसीसीआई ने ICC में उनके खिलाफ आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई है।

हारिस रऊफ और साहिबजादा फरहान (फोटो- सोशल मीडिया)
IND vs PAK: एशिया कप 2025 में पाकिस्तान की टीम फिलहाल अपने खेल से ज्यादा मैदान पर की गई विवादित हरकतों के लिए चर्चा में बनी हुई है। 21 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में टीम इंडिया के खिलाफ खेले गए सुपर-4 मुकाबले में पाकिस्तान के दो खिलाड़ी साहिबजादा फरहान और हारिस रऊफ विवादित हरकतों में शामिल नजर आए। अब उनकी इन हरकतों के बाद बीसीसीआई ने ICC के पास आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई है और दोनों खिलाड़ियों को संभावित सख्त कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।
बीसीसीआई ने ICC को ईमेल भेजकर यह शिकायत दर्ज कराई। मैच के दौरान हारिस रऊफ लगातार भारतीय खिलाड़ियों को उकसाने की कोशिश कर रहे थे। बाउंड्री पर फील्डिंग के दौरान रऊफ ने भारतीय फैंस के कोहली-कोहली के नारे लगाने पर विमान गिराने का इशारा किया, जो कि पूरी दुनिया के क्रिकेट फैंस के सामने आया। वहीं, साहिबजादा फरहान ने अपनी फिफ्टी पूरी करने के बाद जश्न मनाने के लिए बंदूक चलाने का इशारा किया था।
मीडिया से बातचीत में फरहान ने कहा कि उन्होंने सामान्य तौर पर जश्न नहीं मनाया करते, लेकिन उस समय अचानक उनके मन में आया कि इस मौके पर थोड़ी मस्ती कर लें। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें इसकी प्रतिक्रिया की परवाह नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
वैभव सूर्यवंशी के लिए इंग्लैंड में बना नियम! टीम इंडिया के साथ खेलेंगे मैच, पर ड्रेसिंग रूम होगा बिल्कुल अलग
FIH Pro League में भारत ने पाकिस्तान को रौंदा, रोमांचक मुकाबले में 4-3 से चटाई धूल
फ्री हिट, इम्पैक्ट प्लेयर और DRS से जुड़े नियमों में बदलाव, BCCI और ICC भी कर सकते हैं विचार
न्यूजीलैंड से हार के बाद ICC की तरफ से इंग्लैंड को लगा एक और बड़ा झटका, WTC के हवाले से हुआ भारी नुकसान
दोनों खिलाड़ियों के खिलाफ हो सकती है कार्यवाही
बीसीसीआई की शिकायत के बाद अब हारिस रऊफ और साहिबजादा फरहान को ICC के समक्ष अपनी हरकतों की सफाई देनी होगी। यदि वे इन आरोपों को लिखित रूप में खारिज करते हैं, तो उन्हें ICC एलीट पैनल रेफरी रिची रिचर्डसन के सामने सुनवाई के लिए पेश होना पड़ सकता है। इसके अलावा, अगर वे अपने व्यवहार को नियमों के हिसाब से सही साबित नहीं कर पाए, तो प्रतिबंध का सामना भी करना पड़ सकता है।
पीसीबी ने भी सूर्याकुमार के खिलाफ दर्ज कराई है शिकायत
इस बीच, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने भी भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। PCB का कहना है कि सूर्यकुमार ने 14 सितंबर को हुए मुकाबले के बाद कुछ बयान दिए थे, जिन पर वे आपत्ति जताते हैं। हालांकि ICC के नियमों के अनुसार शिकायत सात दिन के भीतर दर्ज करनी होती है, इसलिए संभावना है कि यह शिकायत मान्य न हो।
ये भी पढ़ें: आज तय होगी भारत के अलावा दूसरी फाइनलिस्ट, सुपर-4 में टीमों की स्थिति पर अपडेट
इस मामले ने क्रिकेट फैंस और मीडिया में काफी हलचल मचा दी है। खेल की भावना को बनाए रखने और खिलाड़ियों को अनुशासन में रखने के लिए ICC इस मामले पर विशेष ध्यान देगा। अब सवाल यह है कि दोनों पाकिस्तानी खिलाड़ी अपने व्यवहार के लिए क्या सफाई पेश करेंगे और ICC इस पर क्या फैसला सुनाएगा।
Bcci complains icc about haris rauf and sahibzada farhans controversial actions
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
2 जुलाई का इतिहास : सिराजुद्दौला की हत्या ने कैसे मजबूत की ईस्ट इंडिया कंपनी की सत्ता? जानिए पूरी कहानी
Jul 02, 2026 | 09:14 AMExplainer: VB-G RAM G देश में लागू, बीजेपी शासित राज्य ही क्यों कर रहे विरोध; सरकारों के सामने ये कैसी चुनौती?
Jul 02, 2026 | 09:13 AMमंदसौर में गुरुग्राम पुलिस को चकमा देकर भागे आरोपी बाप-बेटे, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल
Jul 02, 2026 | 09:12 AMसीमा विवाद पर नरम पड़ा नेपाल, विदेश मंत्री शिशिर खनाल बोले- भारत से बातचीत को हमेशा तैयार
Jul 02, 2026 | 09:07 AMअमरनाथ यात्रा: ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष के बीच आज रवाना होगा अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था
Jul 02, 2026 | 09:04 AMCocktail 2 Box Office Collection: बुधवार को औंधे मुंह गिरी कॉकटेल, थम गया कमाई का जादू
Jul 02, 2026 | 09:00 AMगोंदिया में मानसून की देरी से किसान परेशा; अब तक केवल 1,252 हेक्टेयर पर धान की रोपाई
Jul 02, 2026 | 08:58 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














