पाकिस्तान अंडर-19 क्रिकेट टीम (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

एशिया कप जीतकर भी 'कंगाल' ही रही पाकिस्तानी टीम, मिली इतनी कम इनामी राशि कि सुनकर रह जाएंगे दंग!

Under-19 Asia Cup 2025: पाकिस्तान अंडर-19 टीम ने एशिया कप का खिताब जीत लिया। फाइनल में जीत के बाद टीम को प्राइज मनी के रूप में 15,000 अमेरिकी डॉलर मिले, जो भारतीय रुपए में लगभग 13.43 लाख हैं।

संजय सिंह बिष्ट

Pakistan Under-19 Cricket Team: अंडर-19 एशिया कप 2025 के फाइनल में पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने टीम इंडिया को 191 रनों से मात दी। समीर मिन्हास की शतकीय पारी और अली रजा की अगुआई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत पाकिस्तान ने इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। पाकिस्तान की यह दूसरी बार एशिया कप जीत रही है; इससे पहले टीम ने 2012 में संयुक्त विजेता का दर्जा हासिल किया था।

इनामी राशि और खिलाड़ियों को मिली कम रकम

एशिया कप जीतने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम को इनामी राशि के तौर पर 15,000 अमेरिकी डॉलर मिले, जो भारतीय रुपए में करीब 13.43 लाख रुपए के बराबर है। हालांकि, यह रकम टीम के 15 खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ में बांटी गई, जिससे हर खिलाड़ी के खाते में एक लाख रुपए से भी कम आए। आमतौर पर बड़े टूर्नामेंट जीतने के बाद टीमों को इससे अधिक इनामी राशि मिलती है।

टीम इंडिया की फाइनल में निराशाजनक पारी

टीम इंडिया पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही, लेकिन फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान ने भारतीय टीम की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। भारत ने ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान को हराया था, लेकिन फाइनल में पाकिस्तान ने पूरी तरह से दबदबा बनाया। टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया, लेकिन पाकिस्तान ने 50 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 347 रन बनाए। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की टीम 156 रन पर ऑलआउट हो गई।

समीर मिन्हास की धमाकेदार पारी और अवॉर्ड्स

पाकिस्तान के बल्लेबाज समीर मिन्हास ने फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए शतक बनाया। उनकी पारी में 17 चौके और 9 छक्के शामिल थे। इस अद्भुत प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड मिला। समीर मिन्हास की यह पारी पाकिस्तान की जीत में निर्णायक साबित हुई।

टीम इंडिया के लिए वैभव सूर्यवंशी ने टूर्नामेंट में बेहतरीन बल्लेबाजी की और दीपेश देवेंद्रन ने गेंदबाजी में कमाल का प्रदर्शन किया। हालांकि, फाइनल में उनकी कोशिशें नाकाफी रही और पाकिस्तान की टीम ने एकतरफा जीत दर्ज की। भारत अब तक छह बार अंडर-19 एशिया कप का खिताब जीत चुकी है, जबकि पाकिस्तान की टीम ने यह खिताब दूसरी बार अपने नाम किया।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज