उस्मान खान (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

Under-19 World Cup में पाकिस्तान ने हासिल की पहली जीत, स्कॉटलैंड को 6 विकेट से हराया

SCO U19 vs PAK U19: पाकिस्तान ने स्कॉटलैंड को हराकर इस वर्ल्ड कप में पहली जीत हासिल कर ली है। उस्मान खान और अली राजा के शानदार प्रदर्शन से स्कॉटलैंड को 6 विकेटों से हराया।

उज्जवल सिन्हा

Pakistan U19 vs Scotland U19, 12th Match: अंडर-19 वर्ल्ड कप की शुरुआत हो चुकी है। पाकिस्तान और स्कॉटलैंड के बीच खेले गए वर्ल्ड कप के 12वें मुकाबले में पाकिस्तान की टीम ने 6 विकेट से जीत दर्ज की। इसके साथ ही पाकिस्तान की टीम ने इस वर्ल्ड कप में पहली जीत भी हासिल कर ली है।

ताकाशिंगा स्पोर्ट्स क्लब, हरारे में खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी स्कॉटलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। थीओ रोबिंसन 4 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद मैक्स चापलिन 2 रन बनाकर आउट हो गए। 12 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा। एक छोर पर थॉमस नाइट टिके रहे। वहीं उनका रोरी ग्रेंट का साथ मिला।

रोरी ग्रंट 21 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद फिनले कार्टर ने 12 रन बनाकर चलते बने। यहां से थॉमस का साथ ओली जोन्स ने दिया। दोनों के बीच 40 रनों की साझेदारी हुई है। थॉमस 37 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद ओली जोन्स 30 रन बनाए। मानू सराश्वत 25 और फिनले जोन्स ने 33 रन बनाकर टीम को 187 रनों तक पहुंचाया। पाकिस्तान के लिए अली राजा ने 4 विकेट चटकाए। उसके अलावा मोमिम कमर ने 3, अब्दुल सुहान ने 1 और मोहम्मद सय्यम ने 1 विकेट चटकाए।

पाकिस्तान ने 44वें ओवर में जीता मुकाबला

जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने 4 विकेट खोकर मुकाबले को 44वें ओवर में जीत लिया। पाकिस्तान की शुरुआत भी कुछ ज्यादा अच्छी नहीं रही। अली हसन 15 और समीर मिन्हास 28 रन बनाकर आउट हो गए। पाकिस्तान का दो विकेट 48 के स्कोर पर गिरा। यहां से उस्मान खान और अहमद हुसैन ने तीसरे विकेट के लिए 111 रनों की साझेदारी करके जीत में बड़ी भूमिका निभाई।

उस्मान ने खेली 75 रनों की पारी

उस्मान खान ने 85 गेंदों में 75 रनों की पारी खेली। वहीं अहमद हुसैन अर्धशतक से पहले 47 रन बनाकर आउट हो गए। अंत में फरहान यूसुफ 18 रन बनाकर मुकाबले को जीत लिया। स्कॉटलैंड के लिए मानू सराश्वत ने 2 और ओली जोन्स ने 2 विकेट चटकाए। वहीं स्कॉटलैंड ने अभी तक दो मुकाबले में एक भी जीत नहीं दर्ज कर सकी है।

ग्रुप सी में इंग्लैंड टॉप

अंडर-19 वर्ल्ड कप के ग्रुप सी में इंग्लैंड की टीम टॉप पर है। इंग्लैंड ने दो मैचों में दो जीत हासिल करके पहले नंबर पर है। वहीं पाकिस्तान इस जीत के साथ अंक तालिका में दूसरे नंबर पर पहुंच गई। जबकि, स्कॉटलैंड और जिम्बाब्वे ने अभी तक एक भी जीत नहीं दर्ज की है।

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें

30 नवंबर से पेंशन आना हो जाएगा बंद, UPS पेंशनर्स फटाफट पूरा करें ये काम