अंडर-19 एशिया कप के विश्वकप में पाकिस्तान ने भारत को 191 रन से हराया 
क्रिकेट

IND U19 vs PAK U19: टीम इंडिया के लिए 'काल' बना यह पाकिस्तानी खिलाड़ी, 3 बार दे चुका है जख्म

IND vs PAK: एसीसी अंडर-19 एशिया कप 2025 के फाइनल में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने रहे। दुबई में टॉस जीतकर भारत ने पहले गेंदबाजी चुनी, लेकिन पाकिस्तान ने 347 रन बनाए और भारत को 156 पर समेट दिया।

संजय सिंह बिष्ट

IND U19 vs PAK U19: दुबई के मैदान पर खेले गए एसीसी अंडर-19 एशिया कप 2025 के फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान अंडर-19 टीम ने इंडिया अंडर-19 को 191 रनों से करारी शिकस्त दी। इस हार ने भारतीय फैन्स को गहरा झटका दिया। पाकिस्तान ने एक बार फिर बड़े टूर्नामेंट के फाइनल में भारत को मात दी और खिताब अपने नाम किया। खास बात यह रही कि 2017 के बाद एक बार फिर किसी बड़े फाइनल में पाकिस्तान ने भारत को हराया। वहीं अंडर-19 स्तर पर भारत को इससे पहले 2006 में भी पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था।

तीन बड़ी जीतों में सरफराज अहमद की अहम भूमिका

भारत के खिलाफ इन तीनों बड़ी जीतों में एक नाम बार-बार सामने आता है और वह है सरफराज अहमद। इस बार वह मैदान पर खिलाड़ी के रूप में नहीं, बल्कि पाकिस्तान अंडर-19 टीम के मेंटर के रूप में मौजूद थे। पाकिस्तान की इस खिताबी जीत में सरफराज अहमद का योगदान सबसे अहम माना जा रहा है। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट के दौरान युवा खिलाड़ियों का लगातार मार्गदर्शन किया और मुश्किल परिस्थितियों में टीम का हौसला बनाए रखा।

मेंटोर के रूप में सरफराज ने संभाली टीम

पाकिस्तान अंडर-19 टीम का इस टूर्नामेंट में सफर आसान नहीं रहा था। शुरुआती मुकाबलों में टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा, लेकिन सरफराज अहमद ने युवा खिलाड़ियों का आत्मविश्वास टूटने नहीं दिया। उन्होंने कप्तान और पूरी टीम को लगातार मोटिवेट किया, जिसका असर फाइनल मुकाबले में साफ दिखाई दिया। युवा खिलाड़ियों ने भी जीत के बाद सरफराज अहमद को अपनी सफलता का श्रेय दिया।

जीत के बाद खिलाड़ियों संग जश्न में डूबे सरफराज

फाइनल जीतने के बाद सरफराज अहमद का जश्न मनाने का अंदाज भी चर्चा में रहा। वह मैदान पर अंडर-19 खिलाड़ियों के साथ डांस करते हुए नजर आए और पूरे जोश के साथ जीत का जश्न मनाया। सरफराज का यह अंदाज दिखाता है कि वह किस तरह युवा खिलाड़ियों के साथ भावनात्मक रूप से जुड़े हुए हैं। उनकी मौजूदगी ने टीम के माहौल को सकारात्मक बनाए रखा।

2017 और 2006 में भी भारत को मिला था झटका

साल 2017 में सरफराज अहमद पाकिस्तान की सीनियर टीम के कप्तान थे, जब भारत और पाकिस्तान आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में आमने-सामने आए थे। उस मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर बनाया और भारत की बल्लेबाजी दबाव में बिखर गई। इससे पहले 2006 के अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में भी भारत और पाकिस्तान की टक्कर हुई थी, जहां सरफराज अहमद की कप्तानी में पाकिस्तान ने खिताब जीता था। एक बार फिर सरफराज की मौजूदगी में भारत को फाइनल में हार का सामना करना पड़ा।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

BSP के ब्राह्मण चेहरे हुए बेगाने, 2027 में मायावती कैसे साधेंगी दलित-ब्राह्मण समीकरण?

हसीना को सौंपो, तभी आएंगे भारत! तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी शर्त, अगले महीने BRICS की बैठक

Africa Delivery Apps: अफ्रीका के होम डिलीवरी ऐप्स IND के स्टार्टअप्स से सीख सकते हैं डिलीवरी का तरीका: रिपोर्ट

Vande Mataram Row: सोनिया गांधी की बढ़ीं मुश्किलें! BJP नेता ने दर्ज कराई शिकायत, हाईकोर्ट जाने की दी चेतावनी