पाकिस्तान (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

T20 World Cup में नहीं दिखेगी रोमांचक राइवलरी, भारत के साथ मैच का बहिष्कार करेगा पाकिस्तान

Pakistan: टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की भागीदारी पर संशय बरकरार है। पीसीबी बांग्लादेश के समर्थन में भारत मैच के बहिष्कार पर विचार कर रहा है, अंतिम फैसला शुक्रवार तक होगा।

उज्जवल सिन्हा

Pakistan To Take Decision On T20 World Cup Participation: आगामी पुरुष टी20 विश्व कप को लेकर पाकिस्तान की भागीदारी पर अभी तस्वीर साफ नहीं है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने इस मामले पर अंतिम फैसला फिलहाल टाल दिया है और कम से कम शुक्रवार तक इंतजार करने का फैसला किया है। इस बीच पाकिस्तान ने टूर्नामेंट से बाहर किए गए बांग्लादेश के समर्थन में भारत के खिलाफ होने वाले अहम मुकाबले के बहिष्कार पर भी विचार शुरू कर दिया है।

पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी ने सोमवार को प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात के बाद बताया कि बोर्ड टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने पर अंतिम फैसला शुक्रवार या अगले सोमवार तक ले सकता है। नकवी ने सोशल मीडिया के जरिए पुष्टि की कि इस बैठक में आईसीसी और टूर्नामेंट से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

नकवी की प्रधानमंत्री के साथ हुई लंबी बैठक

नकवी ने ट्वीट में कहा, “प्रधानमंत्री के साथ मेरी लंबी बैठक हुई, जिसमें मैंने उन्हें आईसीसी से जुड़े हालात की जानकारी दी। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी विकल्पों पर गंभीरता से विचार किया जाए। तय हुआ है कि अंतिम फैसला शुक्रवार या अगले सोमवार को लिया जाएगा।”

सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पीसीबी को बांग्लादेश के साथ एकजुटता दिखाने और हर संभव समर्थन देने को कहा है। हाल ही में बांग्लादेश को सुरक्षा कारणों के चलते टी20 वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया गया था। प्रधानमंत्री को उन संभावित विकल्पों की जानकारी दी गई, जिनमें पाकिस्तान का पूरे टूर्नामेंट से हटना या फिर टूर्नामेंट में हिस्सा लेते हुए 15 फरवरी को भारत के खिलाफ होने वाले मुकाबले का बहिष्कार करना शामिल है।

पाकिस्तान के भागीदारी पर सरकार लेगी अंतिम फैसला

पीसीबी पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि बांग्लादेश के बाहर होने के बाद बनी नई स्थिति को देखते हुए पाकिस्तान की भागीदारी पर अंतिम फैसला सरकार ही लेगी। 20 टीमों वाले इस टूर्नामेंट में बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को शामिल किया गया है। बांग्लादेश ने भारत में सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए अपने मैच श्रीलंका में कराने की मांग की थी, लेकिन आईसीसी ने इसे खारिज करते हुए कहा कि किसी ठोस खतरे के प्रमाण नहीं मिले हैं।

भारत के ग्रुप में है पाकिस्तान

यदि पाकिस्तान टूर्नामेंट में हिस्सा लेता है तो वह 7 फरवरी को कोलंबो में नीदरलैंड के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा। इसके बाद उसे अमेरिका से 10 फरवरी, भारत से 15 फरवरी और नामीबिया से 18 फरवरी को मुकाबले खेलने हैं। इस बीच पीसीबी ने रविवार को टी20 वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। टीम में अनुभवी बल्लेबाज बाबर आजम को शामिल किया गया है, जबकि तेज गेंदबाज हारिस रऊफ को बाहर रखा गया है। टीम की कप्तानी सलमान अली आगा को सौंपी गई है।

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें

30 नवंबर से पेंशन आना हो जाएगा बंद, UPS पेंशनर्स फटाफट पूरा करें ये काम

कर्जत में 100 एकड़ का अनंत आश्रय, 5,000 से अधिक लोगों को मिलेगा घर; बदलेगी आसपास के गांवों की तस्वीर?

हां गुंजन... वायरल ऑडियो से हड़कंप, मुंगेर चुनाव में अनंत सिंह ने उड़ाए ₹19 करोड़; लिमिट सिर्फ 95 लाख!