पाकिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

2021 के बाद पहली बार पाकिस्तान में टेस्ट खेलेगी साउथ अफ्रीका, यहां देखें पूरा शेड्यूल

Pakistan to Host South Africa: साउथ अफ्रीका की टीम 4 साल बाद टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान का दौरा करेगी। इस दौरान टेस्ट सीरीज के अलावा वनडे और टी20 सीरीज भी खेली जाएगी।

उज्जवल सिन्हा

Pakistan to Host South Africa for Test and White Ball Series: पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच आगामी अक्टूबर और नवंबर में टेस्ट, वनडे और टी20 सीरीज खेली जाएगी। तीनों फॉर्मेट सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका की टीम पाकिस्तान की दौरा करेगी। इस दौरान दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज, तीन मैचों की वनडे और तीन मैचों की टी20 सीरीज केली जाएगी।

इस दौरे की शुरुआत अक्टूबर से होगी। सबसे पहले साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। जो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 का हिस्सा भी है। इसके साथ ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में पाकिस्तान की अपने अभियान की शुरुआत करेगी। पहला टेस्ट 12 अक्टूबर से खेला जाएगा। यह मुकाबला लाहौर में खेला जाएगा। वहीं दूसरा टेस्ट 20 अक्टूबर से खेला जाएगा। यह मुकाबला रावलपिंडी में खेला जाएगा।

2021 के बाद पाकिस्तान में पहली बार टेस्ट सीरीज खेलेगी साउथ अफ्रीका

साउथ अफ्रीका के लिए यह टेस्ट सीरीज काफी खास होने वाली है। साउथ अफ्रीका की टीम चार साल बाद पाकिस्तान में कोई टेस्ट सीरीज खेलेगी। इससे पहले साउथ अफ्रीका ने 2021 की शुरुआत में पाकिस्तान का दौरा किया था। जहां बाबर आजम की कप्तानी में पाकिस्तान टीम ने 2-0 से जीत दर्ज की थी। इस बार साउथ अफ्रीका का पलड़ा भारी दिख रहा है। क्योंकि हाल में ही साउथ अफ्रीका की टीम ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया है।

28 अक्टूबर से टी20 सीरीज की होगी शुरुआत

टेस्ट सीरीज के बाद तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज की शुरुआत 28 अक्टूबर से होगी। पहला मुकाबला रावलपिंडी में खेला जाएगा। उसके बाद दूसरा टी20 मुकाबला 31 अक्टूबर को और तीसरा मुकाबला 1 नवंबर को खेला जाएगा। दोनों मुकाबले लाहौर में खेले जाएंगे।

4 नवंबर से होगी वनडे सीरीज की शुरुआत

वहीं टी20 सीरीज के बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। जिसकी शुरुआत 4 नवंबर से होगी। पहला मुकाबला 4 को, दूसरा मुकाबला 6 को और तीसरा मुकाबला 8 अक्टूर को खेला जाएगा। वनडे सीरीज के सभी मुकाबले फैसलाबाद में खेले जाएंगे। इस स्टेडियम में 2008 के बाद पहली बार वनडे का मुकाबला होगा। फैसलाबाद के इकबाल स्टेडियम में 17 सालों के बाद कोई वनडे मुकाबला खेला जाएगा।

इस दौरे से पाकिस्तान को होगा फायदा

यह दौरा पाकिस्तान को घरेलू मैदान का बड़ा फायदा देगा, वहीं दक्षिण अफ्रीका को पिछली टेस्ट हार का बदला लेने का मौका मिलेगा। घोषणा पर बात करते हुए पीसीबी के मुख्य परिचालन अधिकारी सुमैर अहमद सैयद ने कहा कि हम दक्षिण अफ्रीका का स्वागत करने के लिए उत्साहित हैं। यह सीरीज हमारे आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 अभियान की शुरुआत होगी।

पाकिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका का शेड्यूल

फॉर्मेट मैच क्रमांक तारीख स्थान
टेस्ट मैच पहला टेस्ट 12-16 अक्टूबर लाहौर
दूसरा टेस्ट 20-24 अक्टूबर रावलपिंडी
टी20 मैच पहला टी20 28 अक्टूबर रावलपिंडी
दूसरा टी20 31 अक्टूबर लाहौर
तीसरा टी20 1 नवंबर लाहौर
वनडे मैच पहला वनडे 4 नवंबर फैसलाबाद
दूसरा वनडे 6 नवंबर फैसलाबाद
तीसरा वनडे 8 नवंबर फैसलाबाद

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, चार लोगों की मौत, छह साल के बच्चे को भी लगी गोली

Hindi Diwas 2026: UN में हिंदी में भाषण देने वाले पहले भारतीय नेता कौन थे? जानें ऐतिहासिक पल का सच

2029 से पहले सभी 21 NDA शासित राज्यों में लागू होगा UCC! मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान

नशीले पदार्थों पर कसा जाएगा शिकंजा! अमित शाह और CM देवेंद्र फडणवीस की होगी एक दिवसीय अहम बैठक

बंगाल उपचुनाव: TMC ने उम्मीदवारों का किया ऐलान, नंदीग्राम पर किसे बनाया प्रत्याशी?